back to top

केनरा बैंक द्वारा वृहद स्वयं सहायता समूह ऋण महोत्सव का हुआ आयोजन

लखनऊ: केनरा बैंक द्वारा बुद्धा रिसर्च इंस्टीट्यूट, विपिन खंड गोमती नगर लखनऊ के प्रांगण में वृहद स्वंय सहायता समूह ऋण महोत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलन एवं केनरा बैंक के संस्थापक श्री अम्मेंबल सुब्बाराव पाई को पुष्प अर्पित कर किया गया I साथ ही सरस्वती वन्दना का गायन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता आलोक कुमार अग्रवाल महाप्रबंधक, केनरा बैंक ने की तथा कार्यक्रम में, उत्तर प्रदेश राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के स्टेट मिशन मैनेजर मोहम्मद मुस्तफा, केनरा बैंक अंचल कार्यालय लखनऊ के उपमहाप्रबंधक लोकनाथ , क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ 1 के क्षेत्रीय प्रमुख अमित कुमार अस्थाना तथा क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ २ के क्षेत्रीय प्रमुख वेद प्रकाश ने इस कार्यक्रम में भाग लिया।

कार्यक्रम में केनरा बैंक द्वारा 500 से अधिक स्वंय सहायता समूहो को 7.50 करोड़ से अधिक ऋण राशि की स्वीकृति प्रदान की गई। इससे 5000 से अधिक महिलाये लाभान्वित हुई। बड़ी संख्या में स्वंय सहायता समूह सदस्यो ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

अपने स्वागत सम्बोधन में केनरा बैंक क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ के सहायक महाप्रबंधक अमित कुमार अस्थाना ने कहा स्वयं सहायता समूहों की अवधारणा एकता, दृढ़ संकल्प और सामूहिक विकास की भावना का प्रतीक है। इन समूहों ने न केवल अपने सदस्यों के जीवन में सुधार किया है, बल्कि अपने समुदाय में दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत भी बने हैं।

केनरा बैंक अंचल कार्यालय लखनऊ के उपमहाप्रबंधक लोकनाथ ने पंचसूत्रों की विस्तृत व्याख्या की तथा स्वयं सहायता समूहों को पंचसूत्र पालन करने हेतु प्रेरित किया, इसी क्रम में उन्होंने स्वयं सहायता समूहों के साथ अपने कार्यानुभव भी साझा किये।

क्षेत्रीय कार्यालय लखनऊ २ के सहायक महाप्रबंधक वेद प्रकाश ने कहा कि छोटे व्यवसाय शुरू करने से लेकर कृषि पद्धतियों में सुधार करने तक, स्वयं सहायता समूहों की महिलाओ ने दिखाया है कि महिलाएं जब एकजुट हो जाएँ तो अविश्वसनीय परिवर्तन संभव हैं।

इस अवसर पर राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के स्टेट मिशन मैनेजर मोहम्मद मुस्तफा जी ने समूहो को बैंकिंग आदतों मे सुधार करने तथा ससमय बैंक ऋण अदायगी से होने वाले फ़ायदों के बारे मे जानकारी दी।

कार्यक्रम के अध्यक्ष केनरा बैंक अंचल कार्यालय लखनऊ के महाप्रबंधक आलोक कुमार अग्रवाल ने उपस्थित लगभग 300 महिलाओं को छोटे बिजनेस शुरू करके उन्हे बड़ा बनाने के गुर सिखाये तथा कहा कि समाज का वित्तीय हृदय होने के नाते केनरा बैंक सदैव ही समाज की उन्नति का भागीदार रहा है और आज का कार्यक्रम हमारी इसी परम्परा की एक कड़ी मात्र है। उन्होने कहा कि केनरा बैंक पात्र स्वयं सहायता समूहों को वित्तीय सहायता उप्लब्ध कराने के लिये हमेशा तत्पर है।

केनरा बैंक अंचल कार्यालय लखनऊ के मण्डल प्रबन्धक अश्वनी कुमार द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम पूर्ण हुआ।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

सावन का पहला सोमवार आज, शिवालयों में गूंजेगा बम-बम भोले

लखनऊ। भगवान भोले का प्रिय श्रावण मास 30जुलाई को शुरू हो चुका है, और 3 अगस्त को सावन का पहला सोमवार है, जो कि...

आशियाना जैन मंदिर में मेधावी छात्र-छात्राओं का सम्मान

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगम्बर जैन मंदिर में विराजमान मेडिटेशन गुरु उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर मुनिराज के पावन सान्निध्य में जैन मिलन संस्था, लखनऊ...

भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा के चरित्र का किया मार्मिक वर्णन

सुदामा चरित्र के वर्णन सुन भावुक हुए श्रद्धालुडॉ. नीरज बोरा ने किया शिव मंदिर निर्माण का भूमि पूजनलखनऊ। डालीगंज स्थित श्री बंदी माता स्थान...

पूर्वजों की विरासत को सहेजना समय की जरूरत : प्रो. डॉ. अब्बास मेहदी

लखनऊ। पूर्वजों की शैक्षिक, साहित्यिक, सामाजिक एवं सामुदायिक सेवाओं को लिखित रूप में संरक्षित कर नई पीढ़ी तक पहुँचाना आज समय की सबसे बड़ी...

श्रावण प्रसंग संगीत कार्यशाला का शुभारंभ

लखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान द्वारा रविवार को गोस्वामी तुलसीदास जयंती के उपलक्ष्य में गोद लिए हुलसी फिरें नामक सात दिवसीय आॅनलाइन श्रावण प्रसंग...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...