back to top

कोविड प्रोटोकॉल का पालन कर किए जा सकते हैं बड़े आयोजन : योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को वन महोत्सव के तहत वृहद पौधरोपण अभियान की शुरुआत करते हुए कहा कि हम सभी लोग कोविड19 महामारी से जुड़े प्रोटोकॉल का पालन करते हुए बड़ेबड़े आयोजन कर सकते हैं और यह आयोजन इसका साक्षी बनेगा।

योगी ने प्रदेश भर में 25 करोड़ पौधे रोपने के अभियान की शुरुआत करते हुए कहा, कोविड-19 से पहले, उसके दौरान और उसके बाद… यह तीन प्रकार की श्रेणियां दुनिया में स्पष्ट रूप से देखने को मिलेंगी। इससे यह बात जाहिर होगी कि कोविड-19 से पहले इस दुनिया की स्थिति क्या थी, उसके दौरान क्या हालात हैं और उसके बाद दुनिया में क्या परिवर्तन होने जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि रविवार अलसुबह शुरू हुए वृक्षारोपण अभियान के प्रति लोगों का जोश देखते ही बनता है, लेकिन साथ ही साथ हमें वैश्विक महामारी से भी लडऩा है। इस वृक्षारोपण अभियान के दौरान सामाजिक दूरी का भी पालन स्पष्ट दिखाई दे रहा है। यह एक अच्छा प्रयास है और हम सभी लोग प्रोटोकॉल का पालन करते हुए बड़े बड़े आयोजन कर सकते हैं। यह आयोजन आज इसका साक्षी बनेगा।

उन्होंने कहा, वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के दौरान भी हम उससे बचाव और उपचार के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए वन महोत्सव के इस महाअभियान में भागीदार बन सकते हैं। मुझे खुशी है कि सुबह से ही प्रदेश के सभी 75 जिलों में अलग-अलग स्थानों पर इस कार्यक्रम के प्रति अलग ही जुनून और जोश दिख रहा है। अभी तक 5 करोड़ 30 लाख से अधिक पौधे पूरे उत्तर प्रदेश में लगाए जा चुके हैं और इसमें निरंतर वृद्धि हो रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज पूरे प्रदेश में एक साथ 25 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य लेकर वन महोत्सव शुरू हुआ है। पिछले साल हमने 22 करोड़ से ज्यादा पौधे लगाए थे और उसके बाद एकएक पौधे की जियो टैगिंग की गई थी ताकि वे सुरक्षित रह सकें। योगी ने कहा कि वन महोत्सव एक से सात जुलाई के बीच होता है।

उन्होंने कहा, आज देर शाम तक हम सभी लोग 25 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य हासिल करेंगे। वन विभाग ने अपनी नर्सरी में खुद या फिर किसानों को प्रोत्साहित करके 35 करोड़ से अधिक पौधे उगाए हैं। उन्हें हम व्यवस्थित रूप से पौधरोपण के साथ जोड़ेंगे।

उन्होंने कहा कि खासकर कोरोना कालखंड के दौरान पीएम पैकेज की घोषणा की गई, जिसके तहत हर्बल पौधे लगाने की भी तैयारी है। गंगा और गोमती के तटवर्ती क्षेत्रों में बड़े पैमाने पर फलदार पौधों का रोपण करने की तैयारी है। न केवल वन विभाग बल्कि उद्यान विभाग भी इसके साथ जुड़कर इस कार्यक्रम को तेजी के साथ आगे बढ़ा रहा है।

योगी ने कहा, मेरा मानना है कि हमें अगर गंगा-यमुना की अविरलता और निर्मलता को बनाए रखना है तो हमें इन दोनों नदियों के तटवर्ती क्षेत्रों में अपनी नदी संस्कृति से जुड़े हुए सनातन संस्कृति के अनुसार बड़े पैमाने पर वृक्षारोपण के इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाना ही पड़ेगा।

वन मंत्री दारा सिंह चौहान ने इस मौके पर कहा कि योगी के मुख्यमंत्री बनने के बाद जो लक्ष्य पहले नगण्य हुआ करता था वह आज 25 करोड़ पौधरोपण का हो गया है। उन्होंने कहा, मुझे याद है जब आपने 22 करोड़ का लक्ष्य दिया था तब हमने एक दिन में उस लक्ष्य को प्राप्त करके इतिहास रचा था। आज भी हम विश्वास दिलाना चाहते हैं कि 25 करोड़ पौधे लगा कर हम नया कीर्तिमान रचेंगे।

RELATED ARTICLES

संगीत और नृत्य से सजी क्लासिकल वॉइस आफ अवध की शाम

लखनऊ। भारतीय शास्त्रीय संगीत और नृत्य के दो दिवसीय उत्सव क्लासिकल वॉइस आॅफ अवध 2026 का सफल आयोजन तीन प्रतिष्ठित संस्थाओं भातखंडे संस्कृति विश्वविद्यालय,...

NEET विवाद के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, बोले- जिम्मेदारी से मुंह नहीं मोड़ा

नई दिल्ली। धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने अपना त्यागपत्र प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को भेजा है। NEET-UG परीक्षा...

दूसरे टी20 से पहले भारतीय टीम ने जिम्बाब्वे में भारतीय राजदूत से की मुलाकात

हरारे । जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले से पहले जिम्बाब्वे में स्थित ‘इंडिया हाउस’ में भारत के राजदूत...

वंदे मातरम नृत्योत्सव की प्रस्तुति ने समां बांधा

डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया गया स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान-2026लखनऊ। डॉ. दरबारी लाल अस्थाना ट्रस्ट की ओर से उत्तर प्रदेश के वरिष्ठ...

व्यंग्य के सिरमौर थे गोपाल चतुर्वेदी : राजेश अरोरा ‘शलभ’

लखनऊ। राजधानी की प्रतिष्ठित साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था बिम्ब कला केन्द्र द्वारा स्थानीय प्रेस क्लब सभागार में संस्था के पूर्व मुख्य संरक्षक एवं सुविख्यात...

भारतीय शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य की परंपराओं से रूबरू हुए लोग

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में दीक्षारम्भ 2026 का भव्य आयोजनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ एवं स्पिक मैके के संयुक्त तत्वावधान में विश्वविद्यालय के नवप्रवेशित...

लिप्पन आर्ट कार्यशाला का हुआ आयोजन

लखनऊ। आर्टेलिया इंस्टीट्यूट आॅफ फाइन आर्ट में दो दिवसीय लिप्पन आर्ट कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसका उद्घाटन 25 जुलाई को हुआ और समापन...

घिरि आई बदरिया घूम-घूम के…

लखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला के नौंवे दिन संस्था की अध्यक्ष रंजना मिश्रा ने बताया कि आज शनिवार को प्रतिभा...

शहीद परिवारों को किया गया सम्मानित

लखनऊ। पर्वतीय महापरिषद, लखनऊ द्वारा आज पर्वतीय महापरिषद भवन, गोमती नगर विस्तार, में कारगिल विजय दिवस की पूर्व संध्या पर श्रद्धांजलि समारोह एवं कैण्डिल...