back to top

भारत में महिला टी20 विश्व कप में जीत से आता बड़ा बदलाव : अंजुम

नई दिल्ली। भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान अंजुम चोपड़ा का मानना है कि देश में पूर्ण रूप से महिला आईपीएल का विचार अभी शुरुआती चरण में है और अगर हम विश्व कप का खिताब जीतने में सफल रहे तो यह जल्द ही हकीकत बन सकता है।

हरमनप्रीत कौर के नेतृत्व में भारतीय टीम पिछले महिला टी20 विश्व कप के फाइनल में घरेलू दावेदार और गत विजेता आस्ट्रेलिया से हार गई थी। देश की सफल महिला क्रिकेटरो में से एक अंजुम ने कहा कि विश्व कप का खिताब जीतने से भारत में महिलाओं के खेल को लेकर पीढ़ीगत बदलाव आता। उन्होंने कहा, महिला आईपीएल अभी शुरूआती चरण में है। इसकी शुरूआत एक मैच से हुई थी। पिछले साल महिला टी20 चैलेंज में चार मैच हुए थे और इस बार सात मैच होने थे। इस मामले में प्रगति हो रही है।

अंजुम ने कहा, अगर महिला टीम ने इस साल विश्व कप (टी20) का खिताब जीता होता तो मैचों की संख्या अधिक होती। विजेता और उपविजेता होने में काफी अंतर होता है। एकदिवसीय मैचों का सैकड़ा पूरी करने वाली पहली महिला क्रिकेटर बनीं चोपड़ा ने छह विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। उन्होंने महिलाओं के खेल को तेजी से आगे बढ़ने का श्रेय अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) को भी दिया।

उन्होंने कहा, आईसीसी ने भारतीय दर्शकों का भी आकलन किया है। उन्होंने कहा, टी20 विश्व कप के फाइनल को देखने के लिए मेलबर्न के मैदान में 80,000 से ज्यादा दर्शक पहुंचे। जाहिर है इससे मनोबल बढ़ेगा। कोविड-19 महामारी के कारण दुनिया भर में खेल गतिविधियां रुकी हुई हैं और आईपीएल को भी अनिश्चितकाल के लिए टाल दिया गया है। पुरुषों के टी20 विश्व कप के आयोजन पर भी संशय बना हुआ है। उन्होंने कहा, ऐसे सुझाव मिले हैं कि अगर हम अक्टूबर में विश्व कप की मेजबानी करते है तो उससे पहले आईपीएल का आयोजन हो सकता है।

RELATED ARTICLES

यूपी-एटीएस की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार का इनामी जाली नोट तस्कर पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

लखनऊ। यूपी-एटीएस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पश्चिम बंगाल के मालदा से 25,000 रुपये के इनामी जाली मुद्रा तस्कर जाकिर को गिरफ्तार...

PM मोदी ने जोधपुर हवाई अड्डे पर नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया

जोधपुर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को यहां जोधपुर हवाई अड्डे पर नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने उड़ान...

मोटरसाइकिल सड़क के किनारे खड़े ट्रक से टकराई, दो युवको की मौत

कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के तालग्राम थाना क्षेत्र के निकवा गांव में बालाजी मंदिर के पास एक मोटरसाइकिल सड़क के किनारे...

भारत-पेरू मुक्त व्यापार समझौता जल्द होने की संभावना नहीं: पीयूष गोयल

नयी दिल्ली । वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि कुछ उत्पादों में बाजार पहुंच संबंधी चिंताओं के कारण भारत-पेरू...

यूपी-एटीएस की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार का इनामी जाली नोट तस्कर पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

लखनऊ। यूपी-एटीएस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पश्चिम बंगाल के मालदा से 25,000 रुपये के इनामी जाली मुद्रा तस्कर जाकिर को गिरफ्तार...

PM मोदी ने जोधपुर हवाई अड्डे पर नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया

जोधपुर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को यहां जोधपुर हवाई अड्डे पर नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने उड़ान...

लखनऊ पहुंचे भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन, सीएम योगी ने किया भव्य स्वागत,18 किमी लंबा रोड शो शुरू

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन अपने दो दिवसीय संगठनात्मक प्रवास पर शनिवार को पहली बार उत्तर प्रदेश की...

मोटरसाइकिल सड़क के किनारे खड़े ट्रक से टकराई, दो युवको की मौत

कन्नौज। उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले के तालग्राम थाना क्षेत्र के निकवा गांव में बालाजी मंदिर के पास एक मोटरसाइकिल सड़क के किनारे...

ग्रीन नैनो तकनीक टमाटर को लंबे समय तक ताज़ा रखने में हो सकती है कारगर

लखनऊ: भारत में हर साल बड़ी मात्रा में टमाटर कटाई के बाद खराब हो जाते हैं। टमाटर की शेल्फ लाइफ (ताज़ा रहने की अवधि)...