back to top

विद्युत जामवाल के नाम बड़ी उपलब्धि

मुंबई। बॉलीवुड इंडस्ट्री में ऐसे एक्टर भी आ रहे हैं जो देश का नाम अंतराष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं। इन्हीं में से एक नाम है विद्युत जामवाल का। पहले ही उन्हें जैकी चैन एक्शन मूवी अवॉर्ड से नवाजा जा चुका है। अपने दमदार एक्शन और रियल स्टंट कर के दुनियाभर में नाम कमाने वाले एक्टर विद्युत जामवाल को एक नई उपलब्धि मिली है जिसने उन्हें व्लादिमीर पुतिन और बेयर ग्रिल्स जैसे बड़े नामों की लिस्ट में लाकर खड़ा कर दिया है।

दरअसल द रिचेस्ट ने दुनियाभर के ऐसे स्टार्स की लिस्ट जारी की है जिनसे पंगे लेना महंगा पड़ सकता है। इसमें भारत से सिर्फ एक ही शख्स का नाम शामिल है। ये नाम है कमांडो मूवी फेम और मार्शल आर्ट्स ट्रेंन्ड एक्टर विद्युत जामवाल का। विद्युत को फिल्मों में बिना बॉडी डबल की मदद किए हुए खतरनाक स्टंट्स खुद करने के लिए जाना जाता है।

उन्होंने लिखा- एक्शन स्टार विद्युत जामवाल ने भारत को एक बार फिर से गर्व महसूस करवाया है। उन्हें 10 पीपल यू डोन्ट वॉन्ट टू मेस विद इन द वर्ल्ड की लिस्ट में शामिल किया गया है। बता दें कि इस लिस्ट में रूस के प्रेसिडेंट व्लादिमीर पुतिन, ब्रिटिश एडवेंचरर बेयर ग्रिल्स, ग्रैंडमास्टर शीफू शियान मिंग, फेमस निंजा हात्सुमी मसाकी का नाम भी शामिल है।

विद्युत जामवाल की बात करें तो उन्होंने साल 2011 में फोर्स फिल्म से अपने करियर की शुरूआत की थी। इसके बाद से वे कमांडो सीरीज का हिस्सा रहे। उन्होंने बादशाहो और जंगल जैसी फिल्म में काम किया है। उनकी अपकमिंग फिल्म का नाम यारा है। फिल्म का निर्देशन तिग्मांशु धूलिया ने किया है। फिल्म 30 जुलाई, 2020 को जी 5 पर रिलीज की जाएगी।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...