back to top

ICC रैंकिंग में रवि बिश्नोई को बड़ी उपलब्धि, T20I में बने नम्बर वन बॉलर

दुबई। भारत के युवा लेग स्पिनर रवि बिश्नोई हाल में आस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में शानदार प्रदर्शन की बदौलत पांच पायदान की छलांग लगाकर बुधवार को आईसीसी (अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद) टी20 अंतरराष्ट्रीय गेंदबाजी रैंकिंग में शीर्ष स्थान पर काबिज हो गये। बिश्नोई ने हाल में आस्ट्रेलिया के खिलाफ समाप्त हुई सीरीज में पांच मैच में नौ विकेट झटके थे।

तेईस वर्षीय बिश्नोई के 699 रेटिंग अंक हैं, उन्होंने इस तरह पांच पायदान के फायदे से अफगानिस्तान के स्पिनर राशिद खान (692 अंक) को शीर्ष से हटा दिया। श्रीलंकाई स्पिनर वानिंदु हसारंगा और इंग्लैंड के आदिल राशिद संयुक्त रूप से तीसरे स्थान पर हैं और दोनों के 679 अंक हैं। श्रीलंका के महीश तीक्षणा (677 अंक) शीर्ष पांच गेंदबाजों में शामिल हैं।

बिश्नोई खेल के इस छोटे प्रारूप में शीर्ष 10 में काबिज एकमात्र गेंदबाज हैं जबकि अक्षर पटेल नौ पायदान की छलांग से 18वें स्थान पर पहुंच गये। भारत को टी20 अंतरराष्ट्रीय श्रृंखला में आस्ट्रेलिया पर 4-। से जीत दिलाने वाले कप्तान सूर्यकुमार यादव बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर बरकरार हैं जबकि सलामी बल्लेबाज रूतुराज गायकवाड़ एक पायदान खिसककर सातवें स्थान पर पहुंच गये। हार्दिक पंड्या ने आल राउंडर खिलाड़ियों की सूची में तीसरा स्थान बरकरार रखा है जबकि वह चोट के कारण ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में नहीं खेल पाये थे।

RELATED ARTICLES

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

सरकार ने 48 शिक्षकों के लिए राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार 2026 की घोषणा की

नयी दिल्ली। सरकार ने शुक्रवार को स्कूली शिक्षा और साक्षरता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए 48 शिक्षकों के नाम राष्ट्रीय शिक्षक...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...