back to top

कौशाम्बी में बड़ा हादसा, मिट्टी का टीला ढहने से पांच लोगों की मौत, तीन की हालत गंभीर

कौशांबी। यूपी के कौशाम्बी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में सोमवार को एक मकान की लिपाई-पुताई के लिए मिट्टी खोदते समय अचानक मिट्टी का टीला ढह गया जिसमें दबकर दो किशोरियों सहित पांच महिलाओं की मौत हो गई है, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। कोखराज थानाध्यक्ष चंद्रभूषण मौर्य ने बताया कि सोमवार की सुबह थाना क्षेत्र के टीकरडीह गाँव की कुछ महिलाएं घर की लिपाई पुताई के लिए मिट्टी खोदने गांव के बाहर एक टीले पर गई थी।

उन्होंने बताया कि मिट्टी खोदते समय अचानक टीले का बड़ा हिस्सा ढह गया और वहां मौजूद सभी लोग उसमें दब गए। मिट्टी के ढेर में दबने से ममता (35) पत्नी अवधेश, ललिता (35) पत्नी राजेश, कछरही (70) पत्नी छोटे, उमा देवी (15) पुत्री मायादीन और खुशी (17) पुत्री मूलचंद की मौके पर ही मौत हो गई।मौर्य ने बताया कि मैना देवी पत्नी राजू, सपना पुत्री भारत और आदेश पुत्र छोटेलाल मिट्टी में दबाकर गंभीर रूप से घायल हो गए जिनका इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।

हादसे की सूचना मिलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंचे और हाथ से मिट्टी हटानी शुरू की। इसके बाद जेसीबी मशीन बुलवाकर खुदाई शुरू की गई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना का संज्ञान लेते हुए शोक संतृप्त परिवारों के लिए संवेदना व्यक्त की और अधिकारियों को मौके पर जाकर राहत कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए हैं। साथ ही मुख्यमंत्री ने घायलों के समुचित इलाज की व्यवस्था करने के भी निर्देश दिए हैं।

RELATED ARTICLES

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...

बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा… डंपर ने कार को मारी टक्कर, लखनऊ के चार लोगों की मौत, आठ वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि...

ग्रीन ट्रांजिशन में सोलर पार्क्स की अहम भूमिका, पावर इवैक्युएशन और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग पर जोर जरूरी : विशेषज्ञ

नई दिल्ली। भारत के ग्रीन ट्रांजिशन को गति देने में बड़े स्तर के सोलर पार्क्स अहम भूमिका निभा सकते हैं। साथ ही स्वच्छ ऊर्जा...

सावन का अंतिम बुधवार आज, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। सावन के अंतिम बुधवार को बुद्धेश्वर महादेव मंदिर आज भक्त जुटेंगे। शिवभक्त मंदिर के बाहर लगे स्टील पाइप से जलाभिषेक करेंगे। मंदिर कमिटी...

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा मंगला गौरी व्रत

लखनऊ। पति व बच्चों की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने सावन माह के आखिरी मंगलवार को विशेष पूजा-अर्चना की...

श्री अग्रवंश समाज ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज महोत्सव

लखनऊ। श्री अग्रवंश समाज की ओर से दयालबाग, सुशांत गोल्फ सिटी में हरियाली तीज पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। शुभारंभ महाराजा श्री अग्रसेन...

ऋषि का सद्साहित्य जीवन जीने की मार्ग प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

470वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत महात्मा गाँधी आयुर्वेदिक मेडिकल...

ख्वाहिशें : अत्यधिक लालच कभी-कभी घातक सिद्ध होता है

लखनऊ। नाट्य संस्था आकांक्षा थिएटर आर्ट्स, लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रान्ट वर्ष 2026-27 की प्रथम प्रस्तुति के...

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...