back to top

अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव में बाइडेन और ट्रंप के बीच कांटे की टक्कर

वाशिंगटन। अमेरिका में राष्ट्रपति पद के चुनाव की मतगणना में पूर्व उप राष्ट्रपति एवं डेमोक्रेटिक पार्टी के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार जो बाइडेन आगे चल रहे हैं लेकिन उनके प्रतिद्वंद्वी एवं रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप के साथ उनकी कांटे की टक्कर जारी है। ताजा रिपोर्टों में 538 इलेक्टोरल कॉलेज सीट में से बाइडेन के 220 और ट्रंप के 213 पर जीत दर्ज करने का दावा किया गया है।

एक न्यूज के अनुसार बाइडेन 238 और ट्रंप 213 पर जीत दर्ज कर चुके हैं। वहीं सीएनएन के अनुसार बाइडेन को 220 और ट्रंप को 213 इलेक्टोरल कॉलेज सीट पर जीत मिली है। न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के अनुसार बाइडेन को 223 और ट्रंप को 212 पर जीत हासिल हुई है। व्हाइट हाउस पहुंचने के लिए किसी को भी कम से कम 270 इलेक्टोरल कॉलेज सीट पर जीत दर्ज करनी होगी। पेनसिल्वेनिया अधिकारियों ने बुधवार तड़के उनके नतीजों के स्पष्ट होने में अभी एक और दिन लगने की बात कही थी।

पेनिसिल्वेनिया में महत्वपूर्ण 20 इलेक्टोरल कॉलेज सीट हैं। कई प्रमुख मीडिया संगठनों ने अभी तक मिशिगन, विस्कॉन्सिन, नोर्थ कैरोलाइना, जॉर्जिया और नवेडा जैसे प्रमुख बैटलग्राउंड राज्यों पर अपने अनुमान घोषित नहीं किए हैं। बैटलग्राउंड उन राज्यों को कहा जाता है, जहां रुझान स्पष्ट नहीं होता। वहीं बाइडेन ने न्यू जर्सी और न्यूयॉर्क में जीत दर्ज कर ली है। न्यूयॉर्क में बाइडेन को 22 लाख और ट्रंप को 12 लाख मत मिले।

न्यूयॉर्क टाइम्स की खबर के अनुसार पूर्व उप राष्ट्रपति ने कोलोराडो, कनेक्टिकट, डेलावेयर, इलिनोइस, मैसाचुसेट्स, न्यू मैक्सिको, वरमोंट और वर्जीनिया में जीत दर्ज कर ली है। जबकि राष्ट्रपति ट्रंप अलबामा, अर्कांसस, केंटकी, लुइसियाना, मिसिसिपी, नेब्रास्का, नॉर्थ डकोटा, ओक्लाहोमा, साउथ डकोटा, टेनेसी, वेस्ट वर्जीनिया, व्योमिंग, इंडियाना और साउथ कैरोलाइना में आगे चल रहे हैं।

अमेरिका में सभी की नजरें राष्ट्रपति चुनाव के नतीजों पर टिकी हैं, कोविड-19 महामारी के प्रकोप के बीच सर्वाधिक 10 करोड़ से अधिक अमेरिकी, पूर्व-मतदान में अपना वोट डाल चुके हैं। कोरोना वायरस के कारण चुनाव की रात लोगों की भीड़ से खचाखच भरे रहने वाले टाइम्स स्क्वायर पर सन्नाटा पसरा दिखा। अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव के लिए मतगणना मंगलवार रात को ही शुरू हो गई थी।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...