back to top

सफदरजंग अस्पताल के बाहर भीम आर्मी ने किया प्रदर्शन

नई दिल्ली। भीम आर्मी के प्रमुख चंद्रशेखर आजाद और उनके समर्थकों ने उत्तर प्रदेश के हाथरस की 19 वर्षीय बलात्कार पीड़िता के गुनहगारों को मौत की सजा देने की मांग करते हुए मंगलवार को यहां सफदरजंग अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया। सामूहिक बलात्कार की शिकार इस दलित महिला ने मंगलवार सुबह सफदरजंग अस्पताल में दम तोड़ दिया।

प्रदर्शन के दौरान भीम आर्मी के प्रमुख ने कहा, मैं दलित समुदाय के सभी सदस्यों से सड़कों पर उतरने और गुनहगारों के लिए मृत्युदंड की मांग करने की अपील करता हूं। सरकार को हमारे धैर्य की परीक्षा नहीं लेनी चाहिए। हम तबतक चुप नहीं बैठेंगे जबतक गुनहगारों को फांसी पर लटका नहीं दिया जाता। आजाद ने पहले उत्तर प्रदेश सरकार से इस महिला को बेहतर उपचार के लिए एम्स पहुंचाने की मांग की थी।

उन्होंने आरोप लगाया, राज्य सरकार हमारी बहन की मौत के लिए समान रूप से जिम्मेदार है। एक पखवाड़ा पहले इस महिला से सामूहिक बलात्कार किया गया था। महिला ने बलात्कार के प्रयास का जब विरोध किया तब उसकी गला घोंटने की कोशिश की गई थी और इसी क्रम में उसकी जीभ बुरी तरह कट गई थी। चारों आरोपी गिरफ्तार कर लिए गए हैं। पीड़िता को अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जवाहरलाल नेहरू मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सोमवार को उसे वहां से यहां सफदरजंग अस्पताल लाया गया।

RELATED ARTICLES

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...

मिर्जापुर में अनियंत्रित कंटेनर घर में घुसा, बाप बेटे की मौत

मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा के पास बृहस्पतिवार भोर में सीमेंट लदा कंटेनर ट्रक अनियंत्रित होकर एक मकान में घुसकर पलट गया जिससे...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...