back to top

भारत जोड़ो न्याय यात्रा प्रतापगढ़ पहुंची, राहुल गाँधी ने पीएम मोदी पर लगाए ये आरोप

राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में राष्ट्रपति को नहीं बुलाना दलितों, आदिवासियों का अपमान: राहुल

प्रतापगढ़। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सोमवार को कहा कि राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों यहां तक कि देश की राष्ट्रपति तक को नहीं बुलाया जाना, इन सब का अपमान है।

राहुल गांधी की अगुवाई वाली भारत जोड़ो न्याय यात्रा सोमवार को प्रतापगढ़ पहुंची। यहां रामपुर खास विधानसभा क्षेत्र के लालगंज इंदिरा चौक पर जनसमूह को संबोधित करते हुए गांधी ने कहा, राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में अडाणी, अंबानी और अभिताभ बच्चन को बुलाकर मोदी ने यह संदेश दिया कि देश की 73 प्रतिशत आबादी का कोई महत्व नहीं है।

राहुल गांधी ने मोदी सरकार पर दलितों, पिछड़े वर्ग और आदिवासियों की उपेक्षा का आरोप लगते हुए कहा कि उन्हें दरकिनार कर पूंजीपतियों को तरजीह दी जा रही है। उन्होंने कहा, प्रधानमंत्री मोदी किसानों कि जेब काटकर अमीरों की जेब भर रहे हैं। धर्म, मजहब के नाम पर देश में नफरत फैलाने का काम किया जा रहा। सरकार देश में युवाओं को रोजगार और महिलाओं की सुरक्षा देने में विफल रही है। ईडी और सीबीआई आदि एजेंसियां मोदी की कठपुतली हैं, जिसका उपयोग विपक्षी पार्टियों को धमकाने के लिए किया जा रहा है।

भारत जोड़ो न्याय यात्रा जिला मुख्यालय होते हुए लालगंज पहुंची। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह राहुल गांधी का स्वागत किया। इस अवसर पर राज्यसभा सदस्य प्रमोद तिवारी, विधायक मोना और कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष इमरान प्रतापगढ़ी मौजूद रहे।

यह खबर भी पढ़े- GBC @ 4.0 में पहुंचे पीएम मोदी : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बोले – नई ऊचाइंयों को छुएगा भारत

RELATED ARTICLES

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...

बाराबंकी में भीषण सड़क हादसा… डंपर ने कार को मारी टक्कर, लखनऊ के चार लोगों की मौत, आठ वर्षीय बच्ची की हालत गंभीर

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि...

ग्रीन ट्रांजिशन में सोलर पार्क्स की अहम भूमिका, पावर इवैक्युएशन और घरेलू मैन्युफैक्चरिंग पर जोर जरूरी : विशेषज्ञ

नई दिल्ली। भारत के ग्रीन ट्रांजिशन को गति देने में बड़े स्तर के सोलर पार्क्स अहम भूमिका निभा सकते हैं। साथ ही स्वच्छ ऊर्जा...

सावन का अंतिम बुधवार आज, बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में होगी विशेष पूजा

लखनऊ। सावन के अंतिम बुधवार को बुद्धेश्वर महादेव मंदिर आज भक्त जुटेंगे। शिवभक्त मंदिर के बाहर लगे स्टील पाइप से जलाभिषेक करेंगे। मंदिर कमिटी...

अखंड सौभाग्य के लिए महिलाओं ने रखा मंगला गौरी व्रत

लखनऊ। पति व बच्चों की लंबी आयु और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए महिलाओं ने सावन माह के आखिरी मंगलवार को विशेष पूजा-अर्चना की...

श्री अग्रवंश समाज ने धूमधाम से मनाया हरियाली तीज महोत्सव

लखनऊ। श्री अग्रवंश समाज की ओर से दयालबाग, सुशांत गोल्फ सिटी में हरियाली तीज पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। शुभारंभ महाराजा श्री अग्रसेन...

ऋषि का सद्साहित्य जीवन जीने की मार्ग प्रदान करता है : उमानन्द शर्मा

470वाँ युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत महात्मा गाँधी आयुर्वेदिक मेडिकल...

ख्वाहिशें : अत्यधिक लालच कभी-कभी घातक सिद्ध होता है

लखनऊ। नाट्य संस्था आकांक्षा थिएटर आर्ट्स, लखनऊ द्वारा भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय, नई दिल्ली के रिपेट्री ग्रान्ट वर्ष 2026-27 की प्रथम प्रस्तुति के...

झांसी: डेढ़ महीने बाद ही टूटी शादी, पत्नी प्रेमी संग आपत्तिजनक हालत में पकड़ी गई

पति का आरोप है कि शादी के बाद से ही उसकी पत्नी उसे चाय और दूध में नींद की गोलियां मिलाकर देती थीझांसी...