back to top

देश से बेहतर है उत्तर प्रदेश में कोरोना से ठीक होने की दर

  • पूल टेस्टिंग में भी प्रदेश नंबर एक
  • कोरोना से नौ और लोगों की मौत

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना संक्रमण के मामलों ने लगातार दूसरे दिन लंबी छलांग लगायी है। लेकिन राहत की बात यह है कि कोरोना से ठीक होने वालों में यूपी का औसत देश से बेहतर है। इसके साथ ही पूल टेस्टिंग में भी प्रदेश नंबर एक हो गया है। अब तक 53 हजार से ज्यादा बेड तैयार हो चुके हैं।

शनिवार को प्रदेश के 71 जिलों से संक्रमण के 163 नए मामले सामने आये हैं, जबकि 9 और लोगों ने महामारी से दम तोड़ दिया। मरने वालों में अभी तक संक्रमण से सबसे प्रभावित आगरा के पांच मरीज हैं। आगरा के अलावा लखनऊ, मेरठ, नोएडा और अलीगढ में एक-एक व्यक्ति की मृत्यु हुई है। इन मौतों के बाद प्रदेश में अब तक संक्रमण ने 74 लोगों की जान ले ली है।

163 नए मामलों के साथ प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या भी बढ़ कर 3377 हो गयी है। मरीजों की संख्या बढ़ने के अलावा संक्रमण के चपेट में आने वाले जिलों की संख्या भी इजाफा हो रहा है। राजधानी लखनऊ में शनिवार को कैसरबाग के मछली मोहाल में एक और मरीज कोरोना पॉजिटिव पाया गया। मरीज पूर्व में मिले मरीजों के सम्पर्क में रहा था।

उधर कोकोरी में महाराष्ट्र से आए पांच लोगों को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्वारंटाइन कराया। सभी पांचों में कोरोना के लक्षण मिले हैं। 37 नए मामलों के साथ आगरा की सेहत धीरे-धीरे क्रिटिकल होती जा रही है। ताज नगरी में कुल संक्रमितों की संख्या 743 हो गयी है। यहां पांच और मौतों के साथ मरने वालों की संख्या 21 हो गयी है।

आगरा के अलावा प्रदेश में सबसे ज्यादा 24 नए मामले मेरठ से पाए गए हैं। मेरठ के बाद जालौन में 20, नोएडा में 15, बिजनौर में 9, फिरोजाबाद में 7, मोरादाबाद, गाजियाबाद में 6-6, मथुरा और बहराइच में 5-5 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आयी है। प्रमुख सचिव स्वास्थ्य अमित मोहन प्रसाद ने शनिवार को प्रेस वार्ता में बताया कि प्रदेश के 62 जिलों में 1800 मामले एक्टिव हैं।

अब तक 1499 मरीज पूरी तरह से उपचारित हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि संतोष का विषय यह है कि संक्रमित लोग लगातार स्वस्थ्य हो कर अपने घर वापस जा रहे हैं। शुक्रवार को 334 पूल टेस्ट किये गये, जिनमें 25 पूल पॉजिटिव पाये गये। 1864 लोगों को आइसोलेशन वार्ड में और 8,722 लोगों को फैसिलिटी क्वारेंटाइन में रखा गया है।

प्रसाद ने कहा कि प्रदेश में कोरोना टेस्टिंग लैब की संख्या बढ़कर 26 हो गयी है। उन्होंने बताया कि निजी एवं सरकारी लैब में की गई जांचों को मिलाकर प्रदेश में अब तक 1,24,791 कोरोना के टेस्ट किये जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में एल-1, एल-2 एवं एल-3 अस्पतालों में कुल 53,459 बेड की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली गयी है, जिसमें राजकीय, निजी मेडिकल कालेजों में 24,266 बेड तथा सरकारी चिकित्सालयों में 29,193 बेड उपलब्ध है।

प्रसाद ने बताया कि उपचारित होने का देश का औसत लगभग 30 प्रतिशत है, जबकि उत्तर प्रदेश में उपचारित होने का औसत 43 प्रतिशत है यानि प्रदेश में उपचारित लोगों का औसत राष्ट्रीय औसत से अधिक है। यह संतोष का विषय है कि लोग लगातार ठीक होकर जा रहे हैं। प्रसाद ने बताया कि पूल के माध्यम से होने वाली जांच के तहत शुक्रवार को 334 पूल लगाये गये, जिनमें से 25 पूल पॉजिटिव निकले।

RELATED ARTICLES

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...

मिर्जापुर में अनियंत्रित कंटेनर घर में घुसा, बाप बेटे की मौत

मिर्जापुर। विंध्याचल थाना क्षेत्र के गैपुरा के पास बृहस्पतिवार भोर में सीमेंट लदा कंटेनर ट्रक अनियंत्रित होकर एक मकान में घुसकर पलट गया जिससे...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...