back to top

परोपकार मानवीय गुण

परोपकार सर्वोच्च मानवीय गुण माना जाता है। परमार्थ का मार्ग परोपकार, दीन और निर्बलों की सेवा तथा आध्यात्मिक विषयों की उन्नति में है। इनकी वृद्धि के लिए हमको सत्संग, आत्म निरीक्षण, नियम पालन और दृढ़ विश्वास की प्रवृत्तियों को अपने अंदर बढ़ावा देना चाहिए। सत्संग मानसिक उन्नति का सर्वप्रथम साधन है। सत्संग से ही मनुष्य को भले बुरे का, लाभयदायक और हानिकारक, उत्कृष्ट और निकृष्ट की पहचान होती है। इसलिए सत्संग का नियम कभी भंग नहीं करना चाहिए। अमर विद्वान और त्यागी पुरुषों का समागम नित्य प्रति न हो सके तो ऐसे महापुरुष के विचारों को उनके रचे हुए ग्रंथों में अवलोकन करना चाहिए। जहां तक संभव हो इसका एक विशेष समय निर्धारित कर लेना चाहिए और उस समय विशेष रूप से पवित्र होकर किसी उपदेश पूर्ण धर्म ग्रंथ का ध्यानपूर्वक अध्ययन करना चाहिए। इस प्रकार स्वाध्याय करने से मन पर दृढ़ प्रभाव पड़ता है।

आत्म निरीक्षण के लिए अन्य लोगों के गुणों पर ध्यान देने की विशेष आवश्यकता है। सत्संग और स्वाध्याय से हमको अपनी त्रुटियों का पता लग जाता है। हम जान सकते हैं कि हममें कैसे और कितने दोष भरे पड़े हैं। दूसरों के गुणों को देखकर हम भी उनका अनुकरण कर सकते हैं। हमको इस बात पर भी विचार करते रहना चाहिए कि हमारे दोषों के कारण किसी की हानि तो नहीं हो रही है। किसी हृदय को आधात तो नहीं लग रहा है। इस प्रकार की भावना से हमारा कल्याण होने के साथ-साथ अन्य लोगों का भी हित होगा और हम परमार्थ के मार्ग पर अग्रसर हो सकेंगे। गोस्वामी तुलसीदास कहते हेँ-

खल अघ अगुन साधु गुनगाहा।
उभय अपार उदधि अवगाहा।।
तेहि ते गुण और दोष बखाने।
संग्रह त्याग न बिनु पहिचाने।।

मनुष्य का कर्तव्य है कि सत्संग करके गुण और दोषों की पहचान करें और समझ बूझकर गुणों को ग्रहण करें तथा अवगुणों को दूर फेंक दें। प्राचीन और नवीन सभी युगों के महान पुरुष इसी नीति से विश्व वंद्य पदवी को प्राप्त कर सके थे। जिन पाठकों ने महात्मा गांधी की आत्म कभा पढ़ी है, वे जानते हैं महात्मा जी अपने आरम्भिक जीवन से ही दोषों और पापों के प्रति कितने सतर्क और जागरुक रहते थे और कैसे प्रयत्न से उन्होंने अपनी त्रुटियों को दूर किया था। इसी प्रकार गोस्वामी तुलसीदास जी की रचनाओं से प्रकट होता है कि अहंकार और मोह से बचने के लिए वे सदैव आत्म निरीक्षण किया करते थे और अपने दोषों की बड़ी तीव्रता के साथ आलोचना करते थे।

RELATED ARTICLES

बुद्ध पूर्णिमा आज, जगह-जगह होगी भगवान बुद्ध की विशेष वंदना

लखनऊ। बुद्ध पूर्णिमा को वैशाख पूर्णिमा या बुद्ध जयंती के नाम से जाना जाता है। बुद्ध पूर्णिमा दुनिया भर में बौद्ध समुदाय द्वारा मनाए...

तीन ताल पर बनारस घराने की जुगलबंदी देख दर्शक मंत्रमुग्ध

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय की ओर से आयोजनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय एवं भातखण्डे एलुमनी एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में शताब्दी वर्ष के श्रंखलाबद्ध कार्यक्रमों के...

रथ हीलत जाए रथ डोलत जाए…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कार्यशाला का शुभारंभलखनऊ। गुरुवार को गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कार्यशाला का शुभारंभ किया गया। संस्था की संस्थापक रंजना मिश्रा ने...

होटल-रेस्तरां में इस्तेमाल होने वाला एलपीजी सिलेंडर 993 रुपये हुआ महंगा, लगातार तीन महीनों में कुल 1,303 रुपये की हुईं बढ़ोतरी

नयी दिल्ली। वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत में शुक्रवार को अब तक की सबसे बड़ी बढ़ोतरी दर्ज की गई और 19 किलोग्राम के सिलेंडर पर...

सीएम योगी ने श्रमवीर गौरव समारोह-2026 की शुरुआत की, बाेले- श्रमिक नए भारत के ‘शिल्पकार’ हैं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मजदूर दिवस पर कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नए भारत के दृष्टिकोण में...

अखिलेश यादव का भाजपा पर हमला….सिलेंडर की कीमत बढ़ने से रोटी-थाली महंगी होगी

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने वाणिज्यिक एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में भारी बढ़ोतरी को लेकर शुक्रवार को भाजपा सरकार पर निशाना...

उम्मीदें जीवंत रखने के लिए एक दूसरे का सामना करेंगे चेन्नई और मुंबई

चेन्नई। अब तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं करने वाली चेन्नई सुपर किंग्स (सीएसके) और मुंबई इंडियंस की टीमों के बीच इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में...

महिंद्रा एंड महिंद्रा की कुल बिक्री अप्रैल में 14 प्रतिशत बढ़ी

नयी दिल्ली। महिंद्रा एंड महिंद्रा लिमिटेड (एमएंडएम) की कुल वाहन बिक्री अप्रैल में सालाना आधार पर 14 प्रतिशत बढ़कर 94,627 इकाई हो गई। वाहन...

भारत को लेकर बेहद उत्साहित, एप्पल को बड़ी वृद्धि की उम्मीद: टिम कुक

न्यूयॉर्क । एप्पल के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) टिम कुक ने कहा कि वह भारत को लेकर बेहद उत्साहित हैं और इसे कंपनी के...