back to top

चुनाव से पहले मोदी ने असम के लिए खोला खजाना, कहा- पिछले सरकारों ने विकास की अनदेखी की

धेमाजी (असम)। चुनावी राज्य असम के लिए अपनी सरकार का खजाना खोलते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आजादी के बाद सालों तक देश पर शासन करने वाली पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकारों पर निशाना साधते हुए सोमवार को कहा कि उन्होंने दशकों तक राज्य व पूर्वाेत्तर की अनदेखी की। एक महीने में असम के अपने तीसरे दौरे में 3,222 करोड़ रुपये से ज्यादा की पेट्रोलियम क्षेत्र की तीन परियोजनाओं को राष्ट्र को समर्पित करते हुए मोदी ने सर्बानंद सोनोवाल के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार और केंद्र द्वारा पिछले कुछ सालों में विकास के संतुलन के लिए उठाए गए कदमों का जिक्र किया।

उन्होंने ब्रह्मपुत्र नदी के उत्तरी किनारे पर 45 करोड़ रुपये की शुरुआती परियोजना लागत वाले धेमाजी इंजीनियरिंग कॉलेज का उद्घाटन किया और 55 करोड़ रुपये की लागत वाले सुआलकुची इंजीनियरिंग कॉलेज की आधारशिला रखी। उन्होंने सात फरवरी को इस चुनावी राज्य में 9,310 करोड़ रुपये मूल्य की विभिन्न राष्ट्रीय आधारभूत परियोजनाओं की आधारशिला रखने के साथ ही कई परियोजनाओं को पूरा होने पर राष्ट्र को समर्पित किया था। इसके बाद 18 फरवरी को उन्होंने राज्य को 10 हजार करोड़ रुपए की विभिन्न विकास परियोजनाओं की सौगात दी थी।

उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा, जिन लोगों ने आजादी के बाद से दशकों तक शासन किया वो मानते थे कि दिसपुर दिल्ली से बहुत दूर था। दिल्ली अब दूर नहीं आपके दरवाजे पर है। उन्होंने आरोप लगाया कि पूर्ववर्ती सरकारों ने उत्तरी तट क्षेत्र से सौतेली मां जैसा व्यवहार किया और संपर्क, स्वास्थ्य, शिक्षा और उद्योग की अनदेखी की। उन्होंने कहा, मैं पूर्व में राज्य के उत्तरी किनारे पर गोगामुक में आया था और कहा थ कि असम और पूर्वाेत्तर देश के विकास के नए इंजन बनेंगे और हम इस विश्वास को फलीभूत होते देख रहे हैं।

प्रधानमंत्री ने कहा कि असम सरकार के सतत प्रयासों के कारण 20 से ज्यादा इंजीनियरिंग कॉलेज स्थापित हुए हैं। नई शिक्षा नीति (एनईपी) के संदर्भ में उन्होंने कहा कि स्थानीय भाषाओं में पढ़ाने पर उसमें दिया जा रहा जोर गरीब परिवार के बच्चों को भी डॉक्टर और इंजीनियर बनने में मदद करेगा। मोदी ने कहा कि असम में 2014 तक महज 40 प्रतिशत परिवारों के पास रसोई गैस का कनेक्शन था वह भी तब जब राज्य तेल, प्राकृतिक गैस और रिफाइनरी के मामले में समृद्घ है।

उन्होंने कहा कि अब राज्य की लगभग समूची आबादी उज्ज्वला योजना के तहत आती है और एक करोड़ महिलाओं को फायदा हुआ है। उन्होंने कहा, गैस पाइपलाइन, ऑप्टिकल फाइबर तंत्र और पाइप से पेयजल आपूर्ति की पहल सिर्फ लोहे की पाइप और फाइबर नहीं हैं। ए भारत की नई भाग्य रेखाएं हैं। उन्होंने कहा कि ऊर्जा में सुधार और आधारभूत सुविधाओं के विकास से असम और पूर्वाेत्तर में लोगों का जीवन आसान होगा और युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।

उन्होंने कहा कि शोधन व आपात स्थितियों के लिहाज से तेल भंडारण क्षमता को मजबूत किया गया है। उन्होंने कहा, असम को दुनिया भर में उसकी चाय, पर्यटन, हथकरघा और हस्तशिल्प के लिए जाना जाता है। इस क्षेत्र में वृद्घि से ज्यादा रोजगार पैदा होगा और आत्मनिर्भर भारत मिशन को मजबूती मिलेगी। चाय बागान कर्मियों के लिए मोदी ने कहा कि उनका जीवन स्तर सुधारना राज्य व केंद्र सरकार दोनों की प्राथमिकता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए कृषि कानूनों में संशोधन किया गया है कि किसानों की उपज अंतरराष्ट्रीय बाजार में पहुंचे। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार ने मछली पालन से जुड़े लोगों के लिए 20,000 करोड़ रुपये की योजना बनाई है और असम को इससे काफी फायदा होगा। मोदी ने कहा कि वह असम और अन्य चुनाव वाले राज्यों में चुनाव की घोषणा से पहले अधिक से अधिक बार दौरा करेंगे। चुनावों की घोषणा संभवत: मार्च के पहले सप्ताह में होगी।

RELATED ARTICLES

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...

सीएम योगी बोले- प्रचंड गर्मी से बचाव की तैयारी पूरी, पशु-पक्षियों के लिए पानी रखें

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को कहा कि सरकार ने बढ़ते तापमान और प्रचंड गर्मी के दुष्प्रभावों से नागरिकों को...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे

नयी दिल्ली। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मंगलवार को जर्मनी की तीन दिवसीय यात्रा पर जाएंगे, जिसका उद्देश्य द्विपक्षीय रक्षा औद्योगिक रूपरेखा को अंतिम रूप...

सनातनी मातृशक्तियां आज करेंगी बाबा सोमनाथ का दिव्य और भव्य दर्शन

सनातन ध्वजवाहिका सपना गोयल की अगुआई में मातृशक्तियां पहुंची सोमनाथ लखनऊ । ईश्वरीय स्वप्नाशीष सेवा समिति की ओर से सनातन ध्वज वाहिका सपना गोयल की...

प्रकृति और भावनाओं का रंग-संवाद: टेम्परा कार्यशाला का सृजनात्मक आरंभ

टेम्परा तकनीक का प्रभावी प्रदर्शन कियालखनऊ। लखनऊ पब्लिक कॉलेज सहारा स्टेट ब्रांच के सजीव परिसर में फ्लोरोसेंस आर्ट गैलरी के सहयोग से सौंदर्य एवं...

इस्कॉन मंदिर में चन्दन यात्रा महोत्सव का आगाज

श्रीकृष्ण तो परम पुरषोत्तम भगवान हैलखनऊ। इस्कॉन मंदिर लखनऊ के अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभु द्वारा अक्षय तृतीया के पुनीत अवसर पर चन्दन यात्रा महोत्सव...

मनोज तिवारी का गाना ‘राजा पैदल ना चले’ रिलीज

दमदार आवाज और शानदार अंदाज का बेहतरीन संगम देखने को मिलेगालखनऊ। मनोज तिवारी अचानक ही अपने नए गाने के साथ आ जाते हैं और...

यूपी की बेटी सुहानी ने अंग्रेजी साहित्य में रचा इतिहास

11 की उम्र से लिख रही हैं किताबें लखनऊ। यह हकीकत है कि बुलंद हौसलों के आगे उम्र और शिक्षा बाधा नहीं बनते। इंदिरा चौक...

अन्नाद्रमुक के नेतृत्व ने BJP के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है: राहुल गांधी

कन्याकुमारी (तमिलनाडु)। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने सोमवार को आरोप लगाया कि अन्नाद्रमुक का नेतृत्व भ्रष्टाचार के कारण भाजपा के सामने समर्पण कर चुका...