back to top

बीसीसीआई दल का सदस्य कोविड-19 से संक्रमित

दुबई। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) की तैयारियों की देखरेख के लिए यहां आए हुए भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) से जुड़े एक सदस्य को कोविड-19 के परीक्षण में पॉजीटिव पाया गया है। लीग के एक सूत्र ने गुरूवार को पीटीआई को इसकी जानकारी दी। इस टी20 प्रतियोगिता का आयोजन 19 सितंबर से दस नवंबर के बीच संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में किया जाएगा।

आईपीएल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, बीसीसीआई दल में शामिल एक सदस्य का परीक्षण पॉजीटिव आया है। मैं आपको यह नहीं बता सकता कि यह क्रिकेट संचालन टीम से जुड़ा है या चिकित्सा टीम से। परीक्षण चल रहे हैं तथा सभी स्वस्थ हैं और किसी में भी बीमारी का कोई लक्षण नहीं है। उन्होंने कहा, चिंता की कोई बात नहीं है। हालांकि एक अन्य सूत्र ने कहा कि जो व्यक्ति पॉजीटिव पाया गया है, वो राष्ट्रीय टीम के सहयोगी स्टाफ का सदस्य है और यहां केंद्रीय अनुबंधित खिलाडय़िों पर नजर रखने के लिए है।

इससे पहले चेन्नई सुपरकिंग्स के दो खिलाडय़िों सहित 13 सदस्यों को पिछले सप्ताह इस घातक बीमारी से संक्रमित पाया गया था। वे अभी 14 दिन के अनिवार्य पृथकवास पर हैं। अन्य टीमों ने आगमन पर पृथकवास पूरा करने और सभी सदस्यों के परीक्षण नेगेटिव आने के बाद अभ्यास शुरू कर दिया है। कोविड-19 के कारण इस बार आईपीएल का आयोजन यूएई के तीन शहरों दुबई, शारजाह और अबुधाबी में किया जाएगा। बीसीसीआई ने अभी टूर्नामेंट का पूर्ण कार्यक्रम घोषित नहीं किया है।

पता चला है कि इस हफ्ते के अंत तक मैच लाइन-अप आ जाएगा। पारंपरिक रूप से टूर्नामेंट का शुरूआती मैच गत चैम्पियन और उप विजेता टीम के बीच खेला जाता है, जो इस साल क्रमश: मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपरकिंग्स हैं। टूर्नामेंट स्वास्थ्य सुरक्षा चिंताओं के कारण खाली स्टेडियम में खेला जाएगा लेकिन बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने संकेत दिया था कि कोविड-19 की स्थिति को देखते हुए लीग के बाद के हिस्से में सीमित संख्या में दर्शकों को अनुमति दी जा सकती है।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...