back to top

बीसीसीआई सचिव शाह ने लिया इकाना स्टेडियम में सुविधाओं का जायजा

लखनऊ। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के सचिव जय शाह ने बुधवार को लखनऊ स्थित अटल बिहारी वाजपेई इकाना स्टेडियम का दौरा किया। स्टेडियम द्वारा जारी एक बयान के मुताबिक उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ (यूपीसीए) के वार्षिक समारोह में शिरकत करने आए जय शाह ने इकाना स्टेडियम का मुआयना किया और वहां मौजूद सुविधाओं का जायजा लिया।

इस दौरान उनके साथ बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला और यूपीसीए के सचिव युद्धवीर सिंह के अलावा क्रिकेटर सुरेश रैना, भुवनेश्वर कुमार तथा अक्षदीप नाथ भी मौजूद थे। बयान के मुताबिक शाह ने इकाना स्टेडियम की तमाम सुविधाओं को देखा और मैदान पर पहुंचकर उसके आकार और ड्रेनेज प्रणाली का भी अवलोकन किया।

बीसीसीआई सचिव ने इकाना स्टेडियम की व्यवस्थाओं की सराहना की और भविष्य में इस मैदान पर काफी अंतरराष्ट्रीय मैच आयोजित कराए जाने की संभावना भी जताई। सूत्रों के अनुसार लखनऊ में आईपीएल और टी-20 वर्ल्ड कप के मैचों के आयोजन की संभावना तलाशी जा रही है और शाह का लखनऊ दौरा इसलिए भी अहम है।

उत्तर प्रदेश में ही कानपुर का ऐतिहासिक ग्रीन पार्क स्टेडियम है, लेकिन सुविधाओं के चलते अब आयोजन के लिए लखनऊ का अटल इकाना स्टेडियम पहली पसंद बनता जा रहा है। इस मैदान पर भारत और वेस्टइंडीज के बीच एक टी-20 मुकाबला हो चुका है। इसके अलावा यह स्टेडियम अफगानिस्तान और वेस्टइंडीज के बीच भी अंतरराष्ट्रीय मुकाबलों की मेजबानी कर चुका है। पिछले साल भारत और दक्षिण अफ्रीका का वन-डे मुकाबला लखनऊ में होना था, लेकिन कोरोना महामारी के चलते ए मैच रद्द कर दिया गया था।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...