back to top

BCCI सचिव शाह लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए ACC अध्यक्ष चुने गए

नयी दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (BCCI) के सचिव जय शाह को बुधवार को लगातार तीसरे कार्यकाल के लिए एशियाई क्रिकेट परिषद (ACC) का अध्यक्ष चुना गया। शाह के कार्यकाल के विस्तार का प्रस्ताव बाली में वार्षिक आम बैठक के दौरान श्रीलंका क्रिकेट (एसएलसी) के अध्यक्ष शमी सिल्वा ने रखा और एसीसी के सभी सदस्यों ने सर्वसम्मति से नामांकन का समर्थन किया।

शाह सबसे पहले जनवरी 2021 में इस पद पर काबिज हुए थे। उन्होंने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष नजमुल हसन की जगह ली थी। शाह के नेतृत्व में एसीसी ने 2022 में टी20 प्रारूप और 2023 में एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय प्रारूप में एशिया कप का सफल आयोजन किया। शाह ने विज्ञप्ति में कहा, मैं एसीसी बोर्ड का मुझ पर विश्वास बनाए रखने के लिए आभारी हूं। हमें खेल के सर्वांगीण विकास को सुनिश्चित करने के साथ उन क्षेत्रों पर विशेष ध्यान देने के लिए प्रतिबद्ध रहना चाहिए जहां यह अब भी अपनी शुरुआती अवस्था में है। एसीसी पूरे एशिया में क्रिकेट को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

सिल्वा ने कहा, शाह के मार्गदर्शन में एसीसी ने बांग्लादेश, भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका जैसी क्रिकेट की महाशक्तियों में नई प्रतिभाओं को सामने लाने और उन्हें बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ओमान क्रिकेट के अध्यक्ष और एसीसी के उपाध्यक्ष पंकज खीमजी ने भी शाह को बधाई दी। उन्होंने कहा, आज हितधारक एसीसी द्वारा आयोजित टूर्नामेंटों में निवेश करने में फायदा देखते हैं और मैं इस बड़े परिवर्तन के लिए उन्हें (शाह को) श्रेय देता हूं। इससे क्षेत्र में खेल के विकास को और बढ़ावा देगा।

शाह की पुन: नियुक्ति का स्वागत करते हुए हसन ने कहा कि उनके नेतृत्व में एशिया में क्रिकेट समृद्ध होता रहेगा। उन्होंने इस प्रयास को आगे बढ़ाने में एसीसी के साथ सहयोग पर जोर दिया।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...