back to top

BCCI अध्यक्ष सौरभ गांगुली को पड़ा दिल का दौरा, हालत स्थिर

कोलकाता। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष और पूर्व भारतीय कप्तान सौरव गांगुली को शनिवार को हल्का दिल का दौरा पड़ा और शहर के अस्पताल में उनकी प्रारंभिक एंजियोप्लास्टी हुई। एक डॉक्टर ने यह जानकारी दी। इस 48 साल के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर की हालत स्थिर है।

वुडलैंड्स अस्पताल के डॉक्टर सरोज मंडल ने बताया कि प्रारंभिक एंजियोप्लास्टी में धमनियों में आए अवरोध का उपचार किया जाता है जिससे ही ह्म्दय की ओर जाने वाले रक्त के प्रवाह में सुधार हो। उनकी तीन धमनियों में अवरोध पाया गया जिसे हटाने के लिये स्टेंट दिया गया। उन्होंने बताया कि और स्टेंट देने के बारे में बाद में उनकी हालत देखकर फैसला लिया जायेगा।

मंडल ने कहा कि अगले कुछ दिन उनकी हालत पर कड़ी नजर रखी जायेगी। आगे क्या करना है, यह उनकी हालत देखकर ही तय होगा। उनके बाकी सभी अंग दुरूस्त हैं और उन्हें अगले तीन चार दिन अस्पताल में रहना होगा। उन्होंने कहा, उन्हें एक्यूट मायोकार्डियल इनफारक्शन (एमआई) है लेकिन उनकी हालत स्थिर है। उनके दिल में तीन ब्लॉक पाये गए। उन्हें दोहरी एंटी प्लेटलेट्स और स्टेटिन दिया गया है।

मंडल ने कहा , उनकी प्रारंभिक एंजियेप्लास्टी हुई है और अब वह जाग चुके हैं। उनकी हालत स्थिर है। मायोकार्डियल इनफारक्शन (एमआई) को सामान्य भाषा में दिल का दौरा कहा जाता है जब दिल के किसी हिस्से में रक्त प्रवाह कम हो जाता है या रुक जाता है। इससे दिल की मांसपेशियों को नुकसान पहुंचता है। इससे पहले डाक्टर ने बताया था कि गांगुली ने अपने घर में बने जिम में ट्रेडमिल पर वर्कआउट करते हुए सीने में असहजता महसूस की थी।

अस्पताल के डॉक्टरों ने कहा कि गांगुली के परिवार में इसकैमिक हार्ट डिजीज को इतिहास रहा है। इस बीमारी में सीने में दर्द या असहजता पैदा होती है जो ह्म्दय के किसी हिस्से में पर्याप्त रक्त नहीं मिलने के कारण होता है। ऐसा अधिकतर उत्साह या उत्तेजना के दौरान होता है जब ह्म्दय के रक्त के अधिक प्रवाह की जरूरत होती है। अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि उनके उपचार पर नजर रखने के लिए पांच डॉक्टरों की टीम का गठन किया गया है।अस्पताल द्वारा जारी बयान में कहा गया , जब उन्हें दोपहर को अस्पताल लाया गया तो उनके क्लीनिकल पैरामीटर सामान्य सीमा के भीतर थे। ईसीजी और इको भी किया गया। वह उपचार पर अच्छी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गांगुली के स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताते हुए ट्वीट किया , यह सुनकर दुख हुआ कि सौरव गांगुली को दिल का हलका दौरा पड़ा है और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करती हूं। यह घटना ऐसे समय में हुई जब अप्रैल मई में प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले उनके राजनीति में शामिल होने की अटकलें लगाई जा रही है। प्रदेश के राजनीतिक हलकों में चर्चा है कि वह भाजपा से जुड़ सकते हैं हालांकि गांगुली ने कभी राजनीतिक पारी शुरू करने का संकेत नहीं दिया।

RELATED ARTICLES

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...

लखनऊ में सुरक्षा एजेंसी सुपरवाइजर ने खुद को गोली मारकर दी जान

लखनऊ। राजधानी के विकासनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक निजी सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या...

आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और जनकल्याण योजनाओं से बदला भारत का स्वरूप : योगेन्द्र उपाध्याय

कानपुर / लखनऊ । प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं कानपुर के प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने गुरुवार को कानपुर में मीडिया प्रतिनिधियों से...

उत्तर प्रदेश में एक साथ 206 पीपीएस अधिकारियों का तबादला, देखें पूरी लिस्ट कौन कहां गया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा (पीपीएस) संवर्ग के 206 अधिकारियों का बड़े...

लखनऊ में सुरक्षा एजेंसी सुपरवाइजर ने खुद को गोली मारकर दी जान

लखनऊ। राजधानी के विकासनगर थाना क्षेत्र में बुधवार रात एक निजी सुरक्षा एजेंसी के सुपरवाइजर ने लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर आत्महत्या...

आधारभूत संरचना, डिजिटल क्रांति और जनकल्याण योजनाओं से बदला भारत का स्वरूप : योगेन्द्र उपाध्याय

कानपुर / लखनऊ । प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री एवं कानपुर के प्रभारी मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय ने गुरुवार को कानपुर में मीडिया प्रतिनिधियों से...

प्रवक्ता भर्ती के साक्षात्कार 15 जून से होंगे प्रारंभ, आयोग ने जारी किया विस्तृत कार्यक्रम

18 विषयों के 624 पदों के लिए चयन प्रक्रिया का अगला चरण शुरू, 5 जून से डाउनलोड होंगे साक्षात्कार पत्र लखनऊ। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा...

पर्यटन विभाग की समीक्षा बैठक में बोले सीएम योगी- पर्यटन को सांस्कृतिक पुनर्जागरण और रोजगार सृजन से जोड़कर आगे बढ़ाएं

लखनऊ । मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को कहा कि पर्यटन विकास को केवल आधारभूत संरचना निर्माण तक सीमित न रखकर उसे सांस्कृतिक...

तमिलनाडु में 18,600 करोड़ रुपये का निवेश करेगी एलएंडटी, समझौते पर हस्ताक्षर

चेन्नई। बुनियादी ढांचा क्षेत्र की प्रमुख कंपनी लार्सन एंड टुब्रो (एलएंडटी) ने तमिलनाडु सरकार के साथ 18,600 करोड़ रुपये की लागत वाली तीन परियोजनाओं...