back to top

ब्रिसबेन होटल में टीम इंडिया मूलभूत सुविधाएं भी नहीं, बीसीसीआई को देना पड़ा दखल

नई दिल्ली। आस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे और आखिरी टेस्ट के लिए ब्रिसबेन पहुंची भारतीय क्रिकेट टीम को मंगलवार को ऐसे होटल में ठहराया गया जिसमें मूलभूत सुविधाएं भी नहीं थी और इसके बाद भारतीय क्रिकेट बोर्ड के शीर्ष अधिकारियों को दखल देना पड़ा। समझा जाता है कि बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली, सचिव जय शाह और सीईओ हेमांग अमीन ने शिकायतें मिलने के बाद क्रिकेट आस्ट्रेलिया के अधिकारियों से संपर्क किया। उन्हें आश्वासन दिया गया है कि भारतीय टीम को वहां कोई परेशानी नहीं होगी।

बोर्ड के एक सीनियर सूत्र ने बताया, होटल में रूम सर्विस या हाउसकीपिंग ही नहीं है। जिम भी अंतरराष्ट्रीय स्तर का नहीं है और स्वीमिंग पूल में नहीं जा सकते। उनसे चेक इन के समय इन सभी सुविधाओं का वादा किया गया था। भारत और आस्ट्रेलिया के बीच चौथा टेस्ट 15 जनवरी से ब्रिसबेन में खेला जाएगा। वहां कोरोना महामारी के बढते मामलों और न्यू साउथ वेल्स के साथ सीमा पर लॉकडाउन के कारण होटल में पृथकवास के कड़े नियम हैं।

यह पूछने पर कि क्या खिलाड़ियों को आपस में मिलने की अनुमति है, सूत्र ने कहा, हां उन्हें एक टीम रूम दिया गया है और होटल के भीतर वे एक दूसरे से मिल सकते हैं। यह पूछने पर कि क्या टीम ने होटल अधिकारियों के सामने विरोध जताया है, सूत्र ने कहा, जब मैनेजर को शिकायतों से अवगत कराया गया तो उसने कहा कि दोनों टीमों के लिए समान नियम है। सिर्फ एक टीम के लिए पृथकवास के कड़े नियम नहीं है। भारतीय टीम ने उम्मीद जताई कि गांगुली और शाह इस मसले का समाधान निकाल लेंगे।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...