back to top

बीसीसीआई ने दिया अनुबंधित खिलाड़ियों का बकाया

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने केंद्रीय अनुबंधित खिलाड़ियों की तिमाही बकाया राशि का भुगतान कर दिया है और कहा है कि कोविड-19 के कारण बनी अनिश्चितता के बावजूद वह किसी को परेशान नहीं होने देगा। कोरोना वायरस के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ा है।

इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया जैसे प्रमुख क्रिकेट बोर्ड ने खिलाड़ियों के वेतन में कटौती के संकेत दिए हैं। इस महामारी के कारण अभी तक विश्व भर में 95,000 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। बीसीसीआई के एक अधिकारी ने कहा, लॉकडाउन 24 मार्च को घोषित किया गया और इसके बावजूद बीसीसीआई किसी भी तरह की स्थिति के लिए तैयार था। बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों की केंद्रीय अनुबंध भुगतान की तिमाही किश्त चुका दी है।

उन्होंने कहा, इसके अलावा इस दौरान भारत या भारत ए की तरफ से खेलने वाले सभी खिलाड़ियों का मैच शुल्क ए सभी बकाए वित्तीय वर्ष के आखिर तक चुका दिए गए हैं। इंग्लैंड और आस्ट्रेलिया के खिलाड़ियों ने खुले तौर पर स्वीकार किया है कि वे वेतन में कटौती के लिए तैयार हैं। आस्ट्रेलिया में केंद्रीय अनुबंध की घोषणा टाल दी गई है जबकि इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने यार्कशर के अपने साथियों सहित सरकारी अवकाश पर जाने के लिए आवेदन किया है। इसके तहत ब्रिटिश सरकार वेतन का 80 प्रतिशत का भुगतान करती है जो कि 2500 पौंड तक हो सकती है।

बीसीसीआई अधिकारी ने कहा कि जब अन्य बोर्ड इस मुश्किल घड़ी में अपने घरेलू खिलाड़ियों को भुगतान करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं तब भारतीय बोर्ड की मजबूत वित्तीय स्थिति से मदद मिल रही है। उन्होंने कहा, एक क्रिकेट बोर्ड ने अपने खिलाड़ियों को सरकारी अवकाश (सरकारी सहायत कार्यक्रम) पर रख दिया है। हर जगह वेतन में कटौती की बात चल रही है। लेकिन मुझे विश्वास है कि बीसीसीआई हमेशा की तरह अपने खिलाड़ियों की अच्छी तरह से देखभाल करने में सक्षम है।

उन्होंने कहा, हमारे अंतरराष्ट्रीय या घरेलू क्रिकेटरों को परेशानी नहीं होगी। अधिकारी ने हालांकि इस पर सहमति जताई कि इस साल के आखिर तक आईपीएल का होना जरूरी क्योंकि अगर यह नहीं होता है तो सभी शेयरधारकों को वित्तीय नुकसान उठाना पड़ेगा। उन्होंने कहा, अभी यह नहीं कहा जा सकता है कि यह कब होगा सितंबर में जबकि एशिया कप होना और इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू श्रृंखला खेलनी है या फिर अक्टूबर में जब टी20 विश्व कप का आयोजन होगा। अधिकारी ने कहा, जब आप यही नहीं जानते कि चीजें कब तक सामान्य होंगी तो फिर यह कैसे कह सकते हैं कि आईपीएल कब होगा।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...