back to top

बीसीसीआई क्रिकेट परिचालन प्रमुख सबा करीम से इस्तीफे की मांग

नई दिल्ली। पूर्व भारतीय विकेटकीपर सबा करीम को बीसीसीआई महाप्रबंधक – क्रिकेट परिचालन के पद से इस्तीफा देने को कहा गया है। भारत के लिए एक टेस्ट और 34 वनडे खेलने वाले 52 वर्षीय करीम को दिसंबर 2017 में बीसीसीआई द्वारा इस पद पर नियुक्त किया गया था।

बोर्ड ने इस मामले में अधिकारिक बयान जारी नहीं किया है लेकिन पता चला है कि वह घरेलू क्रिकेट के लिए करीम की योजना से संतुष्ट नहीं था। बीसीसीआई के एक सूत्र ने पीटीआई-भाषा से कहा, हां, उन्हें इस्तीफा देने को कहा गया है। इसका एक कारण यह है कि वह कोविड-19 महामारी को देखते हुए घरेलू क्रिकेट के लिए कोई ठोस योजना तैयार नहीं कर पाए।

घरेलू क्रिकेट के दिसंबर से पहले शुरू होने की संभावना नहीं है क्योंकि देश में लगातार कोविड-19 मामले बढ़ रहे हैं। अगर आईपीएल सितंबर से नवंबर के बीच होता है, जिसकी अटकलें लगाई जा रही हैं तो इसी समय पर घरेलू क्रिकेट नहीं खेला जा सकता।

इस महीने के शुरू में बीसीसीआई के मुख्य कार्यकारी अधिकारी राहुल जौहरी के इस्तीफे को स्वीकार करने के बाद यह कदम उठाया गया। बोर्ड के मुख्य वित्तीय अधिकारी संतोष रंगनेकर ने भी पिछले साल अध्यक्ष सौरव गांगुली की अगुआई में नए अधिकारियों के आने के बाद इस्तीफा दे दिया था।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...