back to top

यूएई में आईपीएल कराने का प्लॉन बना रहा बीसीसीआई

  • 17 को बीसीसीआई की अपेक्स काउंसिल की बैठक में लग सकती मुहर

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) दुबई में अपने अनुबंधित खिलाड़ियों के लिए एक राष्ट्रीय शिविर की आयोजित करने की सोच रहा है। हालांकि, बोर्ड यह फैसला तभी लेगा जब संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) को आईपीएल के 13वें सीजन की मेजबानी मिल जाती है। दुनिया का सबसे बड़ा घरेलू टी20 लीग की मेजबानी के लिए यूएई का नाम तेजी से सामने आ रहा है।

17 जुलाई को बोर्ड की एपेक्स काउंसिल की बैठक है, उसमें इस पर फैसला लिया जा सकता है।बीसीसीआई टी20 वर्ल्ड कप कराने के लिए तैयार है, लेकिन बोर्ड टी20 वर्ल्ड कप को लेकर आईसीसी के फैसले का इंतजार कर रहा है। टी20 वर्ल्ड कप इस साल अक्टूबर-नवंबर में होना है, लेकिन ज्यादा उम्मीद है कि कोरोना के कारण टूनार्मेंट को टाल दिया जाएगा।

खिलाड़ियों के लिए फिटनेस कैंप के आयोजन पर विचार

बीसीसीआई के सूत्रों के मुताबिक, भारत पहले ही कम से कम स्थानों पर आईपीएल का मैच कराने के बारे में सोच रहा है। पहले मुंबई, पुणे और नवी मुंबई में टूर्नामेंट को आयोजित करने के बारे में विचार किया जा रहा था, लेकिन कोरोना के बढ़ते प्रभावों के कारण ऐसा संभव होता दिखाई नहीं दे रहा है। इन हालातों में बीसीसीआई के सामने एक ही विकल्प है भारत से बाहर मैच कराना। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आईपीएल के अलावा बोर्ड भारतीय टीम के खिलाड़ियों के लिए एक फिटनेस कैंप के आयोजन का विचार कर रहा है।

खिलाड़ी लॉकडाउन के बाद से अब तक एक साथ नहीं जुटे हैं। अगर यूएई में आईपीएल के आयोजन की पुष्टि हो जाती है तो खिलाड़ियों को एक साथ जोड़ने में भी सहूलियत होगी। इसके बाद वे अपनी-अपनी फ्रैंचाइजी से जुड़ जाएंगे। इससे पहले सौरव गांगुली ने कहा था कि आईपीएल और टी20 वर्ल्ड कप के आयोजन के बारे में जुलाई के मध्य तक सबको पता चल जाएगा। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि एपेक्स काउंसिल की बैठक में आईपीएल के आयोजन को लेकर कोई घोषणा हो सकती है।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...