back to top

श्रीलंका दौरे के स्थगित होने के बाद बीसीसीआई ने जिम्बाब्वे दौरा किया रद्द

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट बोर्ड (बीसीसीआई) ने कोविड-19 महामारी के खतरे को देखते हुए शुक्रवार को भारतीय क्रिकेट टीम का अगस्त में जिम्बाब्वे के संक्षिप्त दौरे को रद्द कर दिया। बीसीसीआई ने अभी तक राष्ट्रीय क्रिकेटरों को अभ्यास शरू करने की अनुमति भी नहीं दी है। इस फैसले की उम्मीद थी क्योंकि गुरूवार को श्रीलंका क्रिकेट ने घोषणा की थी कि भारत का जून-जुलाई में सीमित ओवर का दौरा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है।

बीसीसीआई सचिव जय शाह ने एक बयान में कहा, भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड ने शुक्रवार को घोषणा की कि भारतीय क्रिकेट टीम कोविड-19 महामारी के मौजूदा खतरे को देखते हुए श्रीलंका और जिम्बाब्वे का दौरा नहीं करेगी। शाह ने कहा, टीम इंडिया को 24 जून 2020 से तीन वनडे और इतने ही टी20 के लिए श्रीलंका का दौरा करना था जबकि जिम्बाब्वे में 22 अगस्त 2020 से तीन वनडे की श्रृंखला खेलनी थी। भारत में अब तक तीन लाख कोरोना वायरस के मामले सामने आए हैं और 8500 लोगों की मौत हो चुकी है।

भारतीय टीम ने अभी तक ट्रेनिंग शुरू नहीं की है और जुलाई से पहले शिविर लगने की संभावना भी नहीं है। खिलाडय़िों को मैचों के लिए तैयार होने के लिए करीब छह हफ्ते लगेंगे। शाह ने विज्ञप्ति में बोर्ड के कदम को दोहराया कि वह ट्रेनिंग शिविर तभी आयोजित करेगा जब ऐसा करना सुरक्षित होगा। इसके अनुसार, बीसीसीआई अपने अनुबंधित खिलाड़ियों के लिए शिविर तभी आयोजित करेगा जब बाहर ट्रेनिंग करना पूरी तरह से सुरक्षित होगा।

इसमें कहा गया, बीसीसीआई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट की बहाली की ओर कदम बढ़ाने को प्रतिबद्ध है लेकिन वह ऐसा कोई भी फैसला नहीं करेगा जिससे केंद्र और राज्य सरकार तथा अन्य संबंधित एजेंसियों के कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के प्रयास विफल हो जाएं। उन्होंने यह भी कहा कि बीसीसीआई लगातार देश में कोविड-19 हालात का आकलन कर रहा है और सभी सरकारी दिशानिर्देशों पर विचार करने के बाद ही क्रिकेट गतिविधियां बहाल करने पर फैसला लेगा।

शाह ने कहा, बोर्ड अधिकारी भारत सरकार द्वारा जारी परामर्शों पर ध्यान लगाए हैं और बोर्ड इन जारी दिशानिर्देशों और लगाई गई पांबदियों का पूरी तरह पालन करने को प्रतिबद्घ है। उन्होंने कहा, बीसीसीआई बदलते हुए हालात का आकलन करना जारी रखेगा। भारतीय टीम की अंतिम श्रृंखला दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर थी जो कोरोना वायरस के बढ़ते खतरे के बीच पहले मैच के बाद स्थगित हो गई थी। यहां तक कि श्रृंखला का पहला मैच भी बारिश के कारण नहीं हो सका था।

जिम्बाब्वे के मुख्य कोच और पूर्व भारतीय सलामी बल्लेबाज लालचंद राजपूत श्रृंखला के रद्द होने से निराश थे। वह अभी मुंबई में हैं। उन्होंने कहा, यह (श्रृंखला रद्द होना) जिम्बाब्वे क्रिकेट के लिए दुखद है क्योंकि वे भारत के खिलाफ नहीं खेल पाएंगे। राजपूत ने कहा, हर टीम भारत के खिलाफ खेलना चाहती है क्योंकि यह सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक है। जिम्बाब्वे के खिलाड़ी विराट कोहली, रोहित शर्मा और जसप्रीत बुमराह जैसे क्रिकेटरों के खिलाफ खेलने का मौका चूक गए।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...