back to top

बैंक ऑफ बड़ौदा ने ‘बड़ौदा किसान पखवाड़ा’ कार्यक्रम के छठे संस्करण का किया उद्घाटन

भारत के अग्रणी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक, बैंक ऑफ बड़ौदा (बैंक) ने बड़ौदा किसान पखवाड़ा के छठे संस्करण के शुभारंभ की घोषणा की, जो बैंक का वार्षिक, एक पखवाड़े तक चलने वाला वृहद्संपर्क कार्यक्रम है एवं जिसका लक्ष्य भारतीय कृषि अर्थव्यवस्था का विकास है। किसान संपर्क कार्यक्रम 16 नवंबर, 2023 से शुरू होकर 30 नवंबर, 2023 को बड़ौदा किसान दिवस समारोह के साथ समाप्त होगा।

लखनऊ अंचल ने “बड़ौदा किसान पखवाड़ा“ के तहत शुक्रवार, 24 नवंबर, 2023 को अयोध्या में एक वृहद किसान मेला 2023 का आयोजन किया। लखनऊ अंचल जिसमें अयोध्या, गोरखपुर, कानपुर, रायबरेली, वाराणसी, प्रयागराज, अंबेडकर नगर, लखनऊ, सुल्तानपुर और फ़तेहपुर सहित उत्तर प्रदेश का पूर्वी भाग शामिल है, में बड़ौदा किसान पखवाड़ा में विभिन्न कृषक संपर्क कार्यक्रमों के माध्यम से लगभग 1,00,000 किसानों तक पहुंचने और उनको बैंक से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है|

बैंक ऑफ़ बड़ौदा कृषि क्षेत्र की सेवा करने वाले अग्रणी बैंकों में से एक है। हमें अयोध्या में इस मेगा किसान मेले का आयोजन करते हुए बहुत खुशी हो रही है। उत्तर प्रदेश के लखनऊ अंचलकी 675 से अधिक शाखाएँ इस वर्ष के बड़ौदा किसान पखवाड़ा में भाग लेंगी। हम किसान बैठकें, चौपाल और किसान मेले जैसे कई कार्यक्रम आयोजित करेंगे, जो हमें कृषक समुदाय के साथ जुड़ाव बढ़ाने और हमारे सम्मानित किसानो व कृषि ग्राहकों की बैंकिंग और वित्तपोषण आवश्यकताओं को पूरा करने में मदद करेंगे।”

बैंक ऑफ बड़ौदा की लखनऊ अंचल में 859 शाखाएँ हैं, जिनमें से 605 अर्ध-शहरी/ग्रामीण शाखाएँ हैं। 30 सितंबर 2023 तक लखनऊ अंचल में कृषि क्षेत्र को प्रदान किए गए ऋण में वर्ष-दर-वर्ष 10.67% की वृद्धि हुई है। लखनऊ अंचल में 2022 में आयोजित बड़ौदा किसान पखवाड़ा के दौरान, बैंक ऑफ बड़ौदा ने किसान बैठकों जैसे कुल 2,933 संपर्क कार्यक्रम ,मेले, चौपाल, मृदा परीक्षण और मवेशियों और किसानों के लिए स्वास्थ्य शिविर आदि का आयोजन किया और इस अवधि के दौरान 91,000 से अधिक किसानों को अपने साथ जोड़ने में सफल रहा तथा 240 करोड़ रूपये से अधिक के कृषि ऋण स्वीकृत किये गये|

बड़ौदा किसान पखवाड़ा के दौरान, बैंक ऑफ बड़ौदा किसानों तक पहुंचेगा और “घर-घर केसीसी अभियान” के तहत किसान क्रेडिट कार्ड, कृषि उत्पादों, योजनाओं/ऑफर ,कृषक समुदाय के लाभ के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा पेश किए गए डिलीवरी चैनल तथाविभिन्न पहलों के बारे में जागरूकता पैदा करेगा| यह आयोजन भारत सरकार द्वारा शुरू की गई विभिन्न आत्मनिर्भर भारत अभियान से सम्बन्धित योजनाओं जैसे कृषि अवसंरचना निधि (एआईएफ), पशुपालन अवसंरचना विकास निधि (एएचआईडीएफ), प्रसंस्करण उद्यम योजना (पीएम-एफएमई), प्रधान मंत्री मत्स्य सम्पदा योजना (पीएमएमएसवाई), सूक्ष्म खाद्य का पीएम फार्मलाइजेशनजैसे लाभकारी योजनाओं को बढ़ावा देने में भी मदद करेगा।

RELATED ARTICLES

यूपी में 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले,गोरखपुर समेत कुल 4 मंडलायुक्त बदले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई मंडलों के...

डिजिटल ग्रीन का एआई फार्मिंग असिस्टेंट फार्मरचैट भारत में 10 लाख यूजर्स के पार, नया और स्मार्ट 2.0 वर्जन लॉन्च

लखनऊ। डिजिटल ग्रीन इंडिया का एआई आधारित फार्मिंग एडवाइजरी असिस्टेंट फार्मरचैट भारत में 10 लाख यूज़र्स का आँकड़ा पार कर चुका है। इसे अक्टूबर...

विपक्ष के हंगामे के बीच 59019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट पेश

लखनऊ । उत्तर प्रदेश सरकार ने विधानसभा में वित्त वर्ष 2026-27 के लिए 59019.54 करोड़ रुपये का अनुपूरक बजट मंगलवार को प्रस्तुत किया। वित्त...

बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में आज लगेगा भक्तों का तांता

लखनऊ। भगवान शिव की आराधना कर भक्ति से शक्ति हासिल करने का पवित्र सावन का महीना शुरू हो गया है। भगवान शिव की पूजा...

चलते-चलते मेरे ये गीत याद रखना, कभी अलविदा न कहना

किशोर कुमार का हर रंग छा गयालखनऊ। रंगभारती द्वारा विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 4 अगस्त को फिल्म-जगत के महान गायक एवं...

भातखंडे : नशा मुक्त समाज ही एक सशक्त राष्ट्र की आधारशिला

भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय में नशा मुक्त भारत विषय पर स्लोगन लेखन एवं सामूहिक शपथ सम्पन्नलखनऊ। जनभवन, उत्तर प्रदेश के निदेर्शानुसार भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ...

हरियाली उत्सव सीजन 5 खुशहाल लाइफ का पोस्टर रिलीज

नव अंशिका हरियाली क्वीन 2026 सहित स्वीट 60 की भी दिलचस्प प्रतिस्पधार्एं बनेंगी आकर्षणलखनऊ। रेल विहार एवं नव अंशिका फाउण्डेशन की ओर से रविवार...

लखनऊ में नम आंखों से निकला चेहल्लुम का जुलूस

लखनऊ। राजधानी में मोहर्रम के 40वें दिन मंगलवार को चेहल्लुम का जुलूस निकाला गया। करीब 5 किलोमीटर लंबा जुलूस चौक स्थित नाजिम साहब इमामबाड़ा...

यूपी में 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले,गोरखपुर समेत कुल 4 मंडलायुक्त बदले

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 13 आईएएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। जारी आदेश के अनुसार कई मंडलों के...