back to top

महाकुंभ : श्रद्धालुओं के लिए चलेंगी 3 विशेष ट्रेनें, गोवा सरकार का बड़ा फैसला

पणजी। गोवा सरकार ने महाकुंभ में भाग लेने के उद्देश्य से श्रद्धालुओं को नि:शुल्क यात्रा कराने के लिए तटीय राज्य गोवा से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज तक तीन विशेष ट्रेनों की घोषणा की है। मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने मंगलवार को बताया कि पहली ट्रेन छह फरवरी को सुबह आठ बजे दक्षिण गोवा के मडगांव रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। उन्होंने बताया कि अन्य दो ट्रेनें 13 और 21 फरवरी को मडगांव से प्रयागराज के लिए प्रस्थान करेंगी।

प्रत्येक ट्रेन केवल गोवा से प्रयागराज के बीच संचालित होगी और इसमें करीब 1,000 यात्री सफर कर सकेंगे। राज्य के समाज कल्याण मंत्री सुभाष फल देसाई ने कहा कि यात्रा के दौरान तीर्थयात्रियों को मुफ्त भोजन और ट्रेन यात्रा की सुविधा दी जाएगी। उन्होंने कहा, ये ट्रेनें 34 घंटे की यात्रा के बाद प्रयागराज पहुंचेंगी। मंत्री ने कहा कि प्रयागराज पहुंचने के बाद तीर्थयात्रियों को अपने ठहरने और भोजन की व्यवस्था स्वयं करनी होगी।

उन्होंने कहा कि तीर्थयात्रियों को प्रयागराज पहुंचने के 24 घंटे के भीतर लौटने के लिए ट्रेन में सवार होना होगा। उन्होंने बताया कि ये ट्रेनें मुख्यमंत्री देव दर्शन योजना के तहत चलाई जा रही हैं। 18 से 60 वर्ष की आयु के ऐसे लोग, जिन्हें कोई गंभीर स्वास्थ्य समस्या नहीं है, वे इन ट्रेनों में यात्रा के लिए पात्र होंगे।

RELATED ARTICLES

टोल प्लाजा पर एलपीजी टैंकर में भीषण आग लगने से सात लोग झुलसे

कौशांबी। कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में एक टोल प्लाजा पर शुक्रवार सुबह एक एलपीजी टैंकर बेकाबू होकर डिवाइडर और फिर टोल बूथ...

PM मोदी ने मुहर्रम पर हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानी को याद किया

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को मुहर्रम के अवसर पर हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानी को याद किया और कहा कि...

होर्मुज के खुलने से जोखिम कम, पर आपूर्ति की लागत अधिक होगी: एसएंडपी

नई दिल्ली। होर्मुज जलडमरूमध्य के फिर से खुलने से एशिया-प्रशांत क्षेत्र के लिए बड़ा जोखिम कम हुआ है, लेकिन आपूर्ति असंतुलित और महंगी होगी।...

शामली में 50 हजार का इनामी कुख्यात बदमाश मुठभेड़ में मारा गया

मुजफ्फरनगर । यूपी के शामली जिले में पुलिस से हुई एक मुठभेड़ में 50 हजार रुपये का इनामी बदमाश मारा गया। पुलिस ने शुक्रवार...

टोल प्लाजा पर एलपीजी टैंकर में भीषण आग लगने से सात लोग झुलसे

कौशांबी। कौशांबी जिले के कोखराज थाना क्षेत्र में एक टोल प्लाजा पर शुक्रवार सुबह एक एलपीजी टैंकर बेकाबू होकर डिवाइडर और फिर टोल बूथ...

PM मोदी ने मुहर्रम पर हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानी को याद किया

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को मुहर्रम के अवसर पर हजरत इमाम हुसैन की कुर्बानी को याद किया और कहा कि...

डगर चलत देखो श्याम… पर दिखा कथक का मनमोहक रूप

ग्रीष्मकालीन कार्यशाला के समापन दिवस पर बच्चों की सशक्त एवं भावनात्मक प्रस्तुतियों ने मोहा मनलखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में संचालित ग्रीष्मकालीन मासिक कार्यशाला...

महिला उद्यमियों की अगली पीढ़ी तैयार करने के लिए फिक्की फ्लो ने लॉन्च किया फ्लो शी राइज

100 से अधिक आवेदनों में से 33 महिला उद्यमियों का हुआ चयन, तीन दिवसीय बूट कैंप में मिलेगा विशेषज्ञों का मार्गदर्शन लखनऊ। महिला उद्यमिता को...

शब-ए-आशूर के अलम की जियारत को बेकरार हुए अजादार

लखनऊ। शब-ए-आशूर का जुलूस गुरुवार को विक्टोरिया स्ट्रीट स्थित इमामबाड़ा नाजिम साहब से निकलते ही फिजा में या हुसैन, या हुसैन की दर्द भरी...