back to top

बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल को बनाया अपना ब्रांड एंडोर्सर

आज के युवा के लिए एक रोल मॉडल सुमित बैंक को अगली पीढ़ी से जुड़ने में करेंगे मदद

लखनऊ। भारत के प्रमुख सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में से एक बैंक ऑफ़ बड़ौदा ने आज उभरते हुए भारतीय टेनिस खिलाड़ी सुमित नागल को अपना ब्रांड एंडोर्सर बनाए जाने की घोषणा की। यह कदम बैंक की लंबे समय से चली आ रही उस नीति के अनुरूप है जिसमें बैंक उभरते हुए प्रतिभाशाली और महत्वाकांक्षी भारतीय खिलाड़ियों को सपोर्ट करता है ताकि वे विश्व स्तर पर सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों के साथ प्रतिस्पर्धा कर सकें।

26 वर्षीय सुमित नागल को बैंक द्वारा रणनीतिक रूप से इस तरह से प्रस्तुत किया जाएगा कि बैंक युवा वर्ग और नई पीढ़ी के ग्राहकों को लक्षित कर सके और इस सेगमेंट के लिए विशेष रूप से डिज़ाइन किए गए विभिन्न उत्पादों के लिए इस वर्ग को आकर्षित कर सके।

वर्तमान में सबसे उच्च रैंकिंग वाले भारतीय एकल टेनिस खिलाड़ी सुमित ने 17 जून 2024 को विश्व में #71 की कॅरियर की श्रेष्ठ सिंगल्स रैंकिंग प्राप्त की है। इस दौरान उन्होंने पेरिस ओलंपिक में भाग लेने वाले भारतीय दल में भी जगह बना ली है। जनवरी 2024 में, सुमित ऑस्ट्रेलियन ओपन 2024 में एक ग्रैंड स्लैम पुरुष सिंगल्स मैच में किसी वरीयता प्राप्त खिलाड़ी को हराने वाले 35 वर्षों में पहले भारतीय खिलाड़ी बने। सुमित बैंक ऑफ़ बड़ौदा के उन प्रमुख एंडोर्सर्स की शानदार सूची में शामिल हो गए हैं जिसमें बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु और क्रिकेट की युवा आइकन शेफाली वर्मा शामिल हैं।

इस साझेदारी पर बात करते हुए, बैंक ऑफ़ बड़ौदा के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी श्री देबदत्त चांद ने कहा, “भारत की सबसे होनहार खेल प्रतिभाओं के साथ उनके कॅरियर की शुरूआत में साझेदारी करना और सपोर्ट करना बैंक ऑफ़ बड़ौदा की परंपरा रही है”। सुमित नागल का बैंक ऑफ़ बड़ौदा परिवार में स्वागत करते हुए हमें अत्यंत खुशी हो रही है।टेनिस एक वैश्विक, अत्यधिक प्रतिस्पर्धी और चुनौतीपूर्ण खेल है और इस वजह से सुमित की यह यात्रा और उनकी आकांक्षाएं और भी अधिक प्रेरणादायक और असाधारण हैं। बैंक ऑफ़ बड़ौदा और सुमित की यह साझेदारी न केवल भारत में इस खेल को बढ़ावा देने में मदद करेगी बल्कि इससे बैंक को युवा दर्शकों तक पहुंचने में भी सहायता मिलेगी।”

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

अमेठी में राजीव गांधी विमानन विश्वविद्यालय का होगा विस्तार, 500 एकड़ जमीन देगी सरकार : कुलपति

अमेठी। केंद्र सरकार ने अमेठी के फुर्सतगंज में स्थित राजीव गांधी राष्ट्रीय विमानन विश्वविद्यालय (आरजीएनएयू) के उस प्रस्ताव को मंज़ूरी दे दी है, जिसके...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...