back to top

भूषण स्टील से जुड़ा बैंक धोखाधड़ी मामला : ईडी ने पांच लोगों को गिरफ्तार किया


प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को कहा कि उसने पूर्व कंपनी भूषण स्टील लिमिटेड (बीएसएल) के खिलाफ धन शोधन से जुड़े कथित 56,000 करोड़ रुपये के बैंक धोखाधड़ी मामले के संबंध में पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।

ईडी ने कहा कि जिन लोगों को बृहस्पतिवार को धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत हिरासत में लिया गया, उनमें कंपनी के पूर्व बैंकिंग उपाध्यक्ष पंकज कुमार तिवारी,
पूर्व लेखा उपाध्यक्ष पंकज अग्रवाल, पूर्व मुख्य वित्तीय अधिकारी नितिन जौहरी, पूर्व प्रवर्तक नीरज सिंघल के बहनोई अजय मित्तल और नीरज की बहन अर्चना मित्तल शामिल हैं।
एजेंसी ने कहा कि उन्हें अदालत में पेश किया गया जहां से उन्हें तीन दिन की ईडी हिरासत में भेज दिया गया। टाटा स्टील लिमिटेड ने 2018 में कॉरपोरेट दिवाला समाधान प्रक्रिया
(सीआईआरपी) पूरी करने के बाद भूषण स्टील का अधिग्रहण कर लिया था।

ईडी के अनुसार, भूषण स्टील लिमिटेड के पूर्व प्रबंध निदेशक नीरज सिंघल और उनके साथियों ने कई फर्जी कंपनियां बनायी और बीएसएल से जुड़े प्रवर्तकों और कंपनियों ने कथित बैंक कर्ज धोखाधड़ी के तौर पर कई इकाइयों के जरिए पैसा एक कंपनी से दूसरी कंपनी में भेजा। धन शोधन का यह मामला कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय की जांच एजेंसी गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय (एसएफआईओ) द्वारा दाखिल आरोपपत्र से सामने आया।

एजेंसी ने एक बयान में कहा, अजय मित्तल और अर्चना मित्तल ने जानबूझकर अपराध से 70 करोड़ रुपये की आय अर्जित की। उन्होंने बीएसएल की संपत्ति भी गिरवी रख दी और धन को नीरज सिंघल के परिवार तक पहुंचा दिया। बयान में कहा गया है कि नितिन जौहरी, पंकज तिवारी और प्रेम अग्रवाल बीएसएल के पूर्व कर्मचारी हैं जो खातों और बैंकिंग लेनदेन के प्रभारी मुख्य व्यक्ति थे।

RELATED ARTICLES

झारखंड: कांग्रेस ने एसआईआर गणना चरण की अवधि 15 दिन बढ़ाने की मांग की

रांची। झारखंड कांग्रेस ने सोमवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत प्रगणना चरण की अवधि 15 दिन और बढ़ाने की मांग की।...

विपक्षी नेताओं ने सरकार को घेरा, बोले- बच्चों से डर गई 56 इंच वाली सरकार

नई दिल्ली। शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए सोनम वागचुक के विरोध-प्रदर्शन को लेकर अपनी प्रतिक्रिया...

सरकार ने कॉकरोच जनता पार्टी से बातचीत के लिए संपर्क किया, नड्डा से मिलने जा रहे हैं संगठन के प्रवक्ता

नयी दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी (कॉजपा) ने सोमवार को दावा किया कि सरकार ने उससे बातचीत के लिए संपर्क किया है और उसके दो...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...