back to top

झारखंड: कांग्रेस ने एसआईआर गणना चरण की अवधि 15 दिन बढ़ाने की मांग की

रांची। झारखंड कांग्रेस ने सोमवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम के तहत प्रगणना चरण की अवधि 15 दिन और बढ़ाने की मांग की। पार्टी का दावा है कि अब भी बड़ी संख्या में मतदाताओं के फॉर्म को कंप्यूटर पर चढ़ाने (डिजिटलीकरण) और पुराने रिकॉर्ड से उनके पारिवारिक विवरणों का मिलान करने का काम अधूरा है।

पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड के कांग्रेस प्रभारी के. राजू और कांग्रेस विधायक दल के नेता प्रदीप यादव के नेतृत्व में मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के. रवि कुमार से मुलाकात की और अपनी इस मांग को लेकर एक ज्ञापन सौंपा।यह मतदाता पुनरीक्षण अभियान 30 जून को शुरू हुआ था और 29 जुलाई तक चलना तय है, जिसके तहत बूथ स्तर के अधिकारी (बीएलओ) घर-घर जाकर फॉर्म बांटने और विवरणों के सत्यापन का काम कर रहे हैं।कांग्रेस प्रभारी के. राजू ने संवाददाताओं को बताया, राज्य में करीब एक करोड़ मतदाताओं के फॉर्म को कंप्यूटर पर चढ़ाने का काम अभी लंबित है।

इसके अलावा, 47 लाख से अधिक मतदाताओं के पारिवारिक विवरणों का (पुराने रिकॉर्ड से) मिलान होना बाकी है। जो मतदाता अपने पते पर नहीं हैं, कहीं और चले गए हैं या जिनकी मृत्यु हो चुकी है (एएसएसडी), वे ज्यादातर इसी अधूरी सूची में शामिल हैं। उन्होंने मांग की कि ऐसे एएसएसडी मतदाताओं की सूची पर ग्राम सभाओं में चर्चा होनी चाहिए, क्योंकि स्थानीय लोग ही सही स्थिति की पहचान बेहतर ढंग से कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

स्वर्ण मुश्किल लेकिन राष्ट्रमंडल खेलों में अच्छा प्रदर्शन रहेगा, एशियाड का नहीं कह सकती : मैरी कॉम

नयी दिल्ली। छह बार की विश्व चैम्पियन और ओलंपिक कांस्य पदक विजेता एम सी मैरी कॉम को राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय मुक्केबाजों से अच्छे...

प्रदेश में कांवड़ यात्रा को लेकर हाई अलर्ट…मुख्य सचिव व डीजीपी ने की अंतरराज्यीय सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा

लखनऊ/मेरठ। कांवड़ यात्रा को सकुशल और शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने सुरक्षा तैयारियां तेज कर दी हैं। मुख्य सचिव एस.पी....

गोरखपुर, वाराणसी, अयोध्या समेत 16 जिलों में तीन महीने में घर पर नहीं हुई डिलीवरी

योगी सरकार ने मातृ एवं नवजात स्वास्थ्य में हासिल की बड़ी उपलब्धि,आशा कार्यकर्ताओं, एंबुलेंस सेवाओं और स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का अहम योगदान लखनऊ। प्रदेश सरकार ने...