back to top

अवैध दस्तावेजों के सहारे भारत में रह रही बांग्लादेशी महिला गिरफ्तार

बहराइच (उप्र)। बहराइच में नानपारा कोतवाली अंतर्गत एक गांव में अवैध दस्तावेजों के सहारे तीन वर्षों से रह रही बांग्लादेशी महिला को कोविड 19 के चलते बरती जा रही सतर्कता के बीच गिरफ्तार कर रविवार को जेल भेजा गया है। महिला के पास भारत व बांग्लादेश के पासपोर्ट बरामद हुए हैं। फर्जीवाड़े में मददगार महिला का कथित पति फरार बताया जा रहा है।

कोतवाली प्रभारी ओम प्रकाश चौहान ने सोमवार को बताया कि बांग्लादेश के जिला फरीदपुर की मूल निवासी रिबा बेगम यहां के इस्माइल उर्फ प्रधान से एक रिश्तेदार के माध्यम से हुई वीडियो कालिंग के जरिए 2017 में संपर्क में आई थी।

उन्होंने बताया कि रिबा बांग्लादेशी पासपोर्ट पर वीजा लेकर भारत आ गई और इस्माइल के साथ उसके घर पर रहने लगी। रिबा और इस्माइल के निकाह का कोई पुख्ता प्रमाण तो नहीं मिला है लेकिन एक स्टाम्प पेपर पर दोनों की शादी का इकरारनामा मिला है। रिबा के अनुसार दोनों की संतान भी है।

उन्होंने बताया कि रिबा ने फर्जीवाड़े के सहारे भारतीय पासपोर्ट भी बनवा लिया था। वह 18 मार्च को बांग्लादेश से वापस आई थी लेकिन लौटने पर कोरोना संक्रमण को लेकर बरती जा रही सतर्कता व आव्रजन मामलों को देख रहे खुफिया विभाग की सूचना पर की गई जांच में उक्त तथ्यों का खुलासा हुआ।

उसके खिलाफ तीन दिन पूर्व पासपोर्ट एक्ट, फारेनर्स एक्ट व दस्तावेजों के फर्जीवाड़े की भादसं की धारा 419, 420, 467, 468 तथा 471 सहित गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर उसे जेल भेजा गया है। इस्माइल को भी अवैध पासपोर्ट बनवाने में मदद करने के लिए आरोपी बनाया गया है। फिलहाल फरार इस्माइल की तलाश की जा रही है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...