back to top

बांग्लादेश ने रोहिंग्या शरणार्थियों को भेजा नये द्वीप पर

ढाका। बांग्लादेश सरकार ने सोमवार को म्यांमार से आए रोहिंज्ञा शरणार्थियों के चौथे समूह को बंगाल की खाड़ी में विकसित किए गए नए द्वीप पर भेजा। मानवाधिकार समूहों द्वारा इस प्रक्रिया को रोके जाने का आह्वान किए जाने के बावजूद शरणार्थियों को द्वीप पर भेजा गया।

बांग्लादेशी नौसेना के कमांडर मुजम्मिल हक ने संवाददाताओं से कहा कि कोक्स बाजार के शरणार्थी शिविरों में रह रहे करीब 2,000 रोहिंज्ञाओं को नए विकसित किए गए भसान चार द्वीप पर भेजा गया है। इस द्वीप को विशेष तौर पर पड़ोसी देश म्यांमार से आए एक लाख रोहिंज्ञाओं को बसाने के लिए विकसित किया गया है।

दिसंबर में शुरू हुई प्रक्रिया के बाद से अब तक 7,000 से अधिक शरणार्थियों को द्वीप पर भेजा जा चुका है। बांग्लादेश सरकार का कहना है कि शरणार्थियों के लिए अच्छे प्रबंध किए गए हैं और द्वीप को बेहतर रहन-सहन के लायक विकसित किया गया है। हालांकि, मानवाधिकार समूहों ने इस कदम का विरोध करते हुए कहा है कि कुछ लोगों को उनकी इच्छा के विपरीत द्वीप पर भेजा जा रहा है। वहीं, सरकार का कहना है कि शरणार्थियों को उनकी सहमति के बाद ही भेजा रहा है।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...