back to top

बांदा जेल अधीक्षक निलंबित, गैंगस्टर रवि काना को गलत तरीके से रिहा करने पर गिरी गाज

लखनऊ। बांदा जेल में तैनात जेल अधीक्षक विक्रम सिंह यादव को कर्तव्य पालन में घोर लापरवाही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। यह कार्रवाई गौतमबुद्ध नगर की CJM कोर्ट द्वारा गैंगस्टर रवि काना की विवादास्पद रिहाई पर जताई गई सख्त नाराजगी के बाद की गई है। दरअसल, कोर्ट ने 29 जनवरी को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से रवि काना की 2 फरवरी 2026 तक रिमांड मंजूर की थी, लेकिन जेल प्रशासन ने पुलिस सुरक्षा उपलब्ध न होने का तर्क देते हुए उसे शाम 6:39 बजे रिहा कर दिया। हैरानी की बात यह है कि रिमांड और वारंट की आधिकारिक सूचना ईमेल और व्हाट्सएप के जरिए इसके महज तीन मिनट बाद यानी 6:42 बजे जेल तक पहुंच गई थी। कोर्ट ने जेल अधीक्षक के इस कदम को आदेशों की अवहेलना मानते हुए न केवल स्पष्टीकरण मांगा, बल्कि आरोपी को दोबारा गिरफ्तार करने के आदेश भी जारी कर दिए।

जेल महानिदेशक (DG) पीसी मीना ने इस पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए जेल अधीक्षक की इस चूक को अक्षम्य माना और उत्तर प्रदेश सरकारी सेवक (अनुशासन एवं अपील) नियमावली 1999 के नियम-7 के तहत कार्रवाई के आदेश दिए। निलंबन अवधि के दौरान विक्रम सिंह यादव को केवल जीवन निर्वाह भत्ता देय होगा और उन्हें विभागीय जांच का सामना करना पड़ेगा। जांच में यह स्पष्ट किया गया है कि बिना पर्याप्त आधार के इतने गंभीर अपराधी को छोड़ना जेल प्रशासन की कार्यप्रणाली पर बड़ा सवाल खड़ा करता है। इस घटना के बाद बांदा जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है और लखनऊ मुख्यालय स्तर पर कारागार की सुरक्षा और प्रशासनिक पारदर्शिता को लेकर कड़े निर्देश जारी किए गए हैं।

RELATED ARTICLES

दिल्ली हाईकोर्ट ने डाबर के 100 % दावों पर FSSAI के आदेश पर लगाई रोक

नयी दिल्ली। दिल्ली हाईकोर्ट ने शुक्रवार को खाद्य नियामक एफएसएसएआई के उस आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी, जिसमें डाबर इंडिया को शहद, गाय...

आईटीआई प्रवेश: अभ्यर्थियों के लिए संस्थान व ट्रेड विकल्प बदलने का मौका, 9 से 12 अगस्त तक खुला रहेगा पोर्टल

लखनऊ । राजकीय और निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में सत्र 2026-27 के प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण...

अनिल कपूर का गेम शो ‘इंडिया के टॉप 1%’ 5 सितंबर से स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार पर

मुंबई। इस फेस्टिव सीज़न में स्टार प्लस और जियोहॉटस्टार लेकर आ रहे हैं इंडिया का सबसे बड़ा फैमिली गेम शो इंडिया के टॉप 1%,...

श्रद्धा पूर्वक मनाया गया गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश पर्व

लखनऊ। राजधानी में शुक्रवार को शहर के सभी गुरुद्वारों में गुरु हरकिशन साहिा जी का प्रकाश पर्व श्रद्धा पूर्वक मनाया गया। ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री...

अच्छे कर्म ही भविष्य की सबसे बड़ी पूंजी हैं : सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना में चल रहे चातुर्मास महोत्सव के अंतर्गत जैन आचार्य श्री मानतुंगाचार्य विरचित श्री भक्ताम्बर स्तोत्र के 48 गाथाओं के व्याख्यान की श्रृंखला...

ऋषि का सद्ज्ञान पीड़ा पतन से मानव समाज को बचाता है : उमानन्द शर्मा

469वें युगऋषि वाङ्मय की स्थापना सम्पन्नलखनऊ। गायत्री ज्ञान मंदिर इंदिरा नगर, लखनऊ के विचार क्रान्ति ज्ञान यज्ञ अभियान के अन्तर्गत डॉ0 सर्वेश कुमार शुक्ला...

अगला सीजन लाने में दो-तीन साल भी लग सकते हैं : अमोल पाराशर

लखनऊ। 'ग्राम चिकित्सालय' यह सीरीज गांव की मिट्टी की खुशबू लिए अमेजन प्राइम पर दिखाई गई। इसमें चिकित्सालय यानी हॉस्पिटल में होने वाली छोटी...

नशे को ना, जीवन को हां नाट्य प्रस्तुतियों से जागरूकता का संदेश

लखनऊ। राज्य विश्वविद्यालयों एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों में संचालित नशा मुक्त अभियान पखवाड़ा के अंतर्गत डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ के...

सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को , नहीं लगेगा सूतक काल

लखनऊ। सूर्य ग्रहण को लेकर हर बार लोगों में अलग तरह की दिलचस्पी देखने को मिलती है। कोई इसे खगोलीय घटना के तौर पर...