back to top

बलिया : नाबालिग किशोरी का अपहरण कर किया सामूहिक दुष्कर्म, एक आरोपी गिरफ्तार

बलिया । बलिया जिले के पकड़ी थाना क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी से उसके एक रिश्तेदार और एक अन्य युवक ने कथित तौर पर अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म किया। पुलिस के एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार पकड़ी थाना क्षेत्र के एक गांव की निवासी 14 वर्षीय किशोरी 26 सितंबर की रात पड़ोसी के घर जन्म दिन समारोह में शामिल होने गई थी, वहां से घर लौटने के दौरान रास्ते में सुखपुरा थाना क्षेत्र के असेगा गांव निवासी राजा कुमार पासवान और एक अज्ञात युवक ने उसे जबरन मोटरसाइकिल पर बैठा लिया और एक सुनसान जगह पर लेकर उससे कथित तौर पर दुष्कर्म किया।

उसने बताया कि घटना के बाद दोनों युवक फरार हो गए। अपर पुलिस अधीक्षक (एएसपी) दिनेश कुमार शुक्ला ने बताया कि मामले में किशोरी की मां की तहरीर पर पकड़ी थाना में राजा कुमार पासवान और एक अज्ञात युवक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 70(2) व 137 (2) (सामूहिक बलात्कार और अपहरण) और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम में शनिवार को मुकदमा दर्ज किया गया।

उन्होंने बताया कि आरोपी राजा पीड़त किशोरी का रिश्तेदार है। एएसपी ने बताया कि पुलिस ने शनिवार को आरोपी राजा कुमार पासवान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस घटना में प्रयुक्त असलहे की बरामदगी के लिए उसे शनिवार रात बगहां पुलिया के समीप ले गई।

उन्होंने बताया कि आरोपी राजा कुमार पासवान ने पुलिया के नीचे छिपाये असलहे से पुलिस टीम पर हमला कर दिया जिसके बाद पुलिस की जवाबी कार्यवाही में आरोपी के दाहिने पैर में गोली लग गई। शुक्ला ने बताया कि राजा को स्थानीय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने गिरफ्तार राजा के कब्जे से देशी तमंचा और कारतूस बरामद किया है तथा मामले में अग्रिम कार्वाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

चल ना रील बनाते हैं’ कैसे बना जेन ज़ी का नया एंथम? अमित त्रिवेदी ने सुनाया दिलचस्प किस्सा

मुंबई। वॉल्यूम बढ़ा दीजिए, क्योंकि जेन ज़ी का नया एंथम आ चुका है। स्टार प्लस के नए शो 'ये फितूर तेरा' का म्यूज़िक वीडियो...

ये फितूर तेरा रिव्यू: कबीर सिंह की याद दिलाता है जीत का अंदाज़, लेकिन पहचान है बिल्कुल अलग

रेटिंग: 4/5 ये फितूर तेरा का पहला एपिसोड चेहरे पर मुस्कान छोड़ जाता है। बिना किसी बड़े ट्विस्ट या ज़बरदस्ती के ड्रामे के, शो आराम...

संसद परिसर में विपक्ष का मार्च, गृह मंत्री से सदन में आकर जवाब देने की मांग की

नयी दिल्ली। अयोध्या स्थित राम मंदिर में कथित चढ़ावा चोरी, प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में और जम्मू-कश्मीर का पूर्ण राज्य का...

सावन : बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में उमड़ा भक्तों का हुजूम

लखनऊ। सावन के पहले बुधवार को मोहान रोड स्थित बुद्धेश्वर महादेव मंदिर में भोर से ही भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। यहां हजारों भक्तों...

रुद्र शंकर मिश्रा ने कथक की मनमोहक प्रस्तुति से समां बांधा

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ के तत्वावधान में आज विश्वविद्यालय के कला मण्डपम सभागार में एक भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस...

लखनऊ के वेद बटुकों का राष्ट्रीय स्तर पर बजा डंका

लखनऊ। श्री ओम चैरिटेबल ट्रस्ट, चेन्नई (तमिलनाडु) द्वारा आयोजित 'राष्ट्रीय वैदिक खोज प्रतिभा प्रतियोगिता 2026' में लखनऊ के 'श्री बाबा नीब करौरी जी वेद...

मैथिलीशरण गुप्त भारतीय संस्कृति के संवाहक हैं : डॉ . पवन अग्रवाल

प्रेमचन्द, मैथिलीशरण गुप्त एवं जगदीश गुप्त स्मृति समारोहलखनऊ। उत्तर प्रदेश हिन्दी संस्थान द्वारा प्रेमचन्द, मैथिलीशरण गुप्त एवं जगदीश गुप्त की स्मृति में बुधवार को...

सैनिक और साधु दोनों ही रखवाले होते हैं : वीहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना में आयोजित जैन समाज के वषार्योग महोत्सव के अंतर्गत आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में विराजमान पूज्य उपाध्याय श्री 108 वीहसंत सागर महाराज...

ललित कला अकादमी के स्थापना दिवस पर सजी सुरमयी शाम

लखनऊ। ललित कला अकादमी, क्षेत्रीय केन्द्र, लखनऊ के 72वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज सायं 4 बजे व्याख्यान कार्यक्रम एवं सांस्कृतिक संध्या का...