back to top

बजरंग, रवि कुमार ने रोम रैंकिंग सीरीज में स्वर्ण पदक जीते

रोम। भारतीय स्टार पहलवान बजरंग पूनिया हालांकि अपने सर्वश्रेष्ठ के करीब नहीं रहे लेकिन उन्होंने और रवि कुमार दहिया ने यहां रोम रैंकिंग सीरीज टूर्नामेंट में अपने वजन वर्गों में स्वर्ण पदक जीतकर ओलंपिक वर्ष में शानदार शुरूआत की।

बजरंग ने शनिवार रात 65 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग के फाइनल में अमेरिका के जोर्डन माइकल ओलिवर के खिलाफ शानदार वापसी करते हुए 4-3 से जीत हासिल की। रवि अपने नियमित 57 किग्रा के बजाय 61 किग्रा वर्ग में भाग ले रहे हैं। उन्होंने शनिवार की रात फाइनल में कजाखस्तान के नुरबोलाट अब्दुलीएव पर 12-2 से जीत हासिल कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। सोनीपत के 23 साल के इस पहलवान ने मोलदोवा के एलेक्सांद्रू चिरतोआका और कजाखस्तान के नुरीस्लाम सानाएव पर शानदार जीत के बाद फाइनल दौर में प्रवेश किया था।

भारत ने इस तरह टूर्नामेंट से सात पदक हासिल किए। विनेश फोगाट और अंशु मलिक ने महिला स्पर्धा में अपने वजन वर्गों में क्रमश: स्वर्ण और रजत पदक अपने नाम किया था। वहीं ग्रीको रोमन में गुरप्रीत सिंह (82 किग्रा) ने स्वर्ण, सुनील कुमार (97 किग्रा) ने रजत जबकि सजन भानवाल (77 किग्रा) ने कांस्य पदक हासिल किया था। बजरंग ने स्वीकार किया कि वह अपनी सर्वश्रेष्ठ फार्म में नहीं थे। उन्होंने पीटीआई से कहा, हां, मुकाबले करीबी थे, यह सत्र का पहला ही टूर्नामेंट था इसलिए मैं इतना फुर्तीला नहीं था। टूर्नामेंट में जाने से पहले मुझे लग रहा था कि मेरा प्रदर्शन थोड़ ऊपर नीचे हो जाएगा।

उन्होंने कहा, लेकिन करीबी मुकाबले होना चिंता की बात नहीं है, यह अच्छा है। इससे मैं सतर्क रहता हूं और अपनी कमियों पर विचार करने का कोई मौका नहीं छोड़ता। बजरंग के व्यक्तिगत कोच शाको बेनटिनिडिस रोम में उनके साथ नहीं थे, इससे भी भारती पहलवान के प्रदर्शन पर असर पड़ा। उन्होंने कहा, उन्हें वीजा संबंधित कुछ मुद्दे थे, इसलिए वह मेरे साथ नहीं हो पाए। उनकी अनुपस्थिति से भी मेरे प्रदर्शन पर असर पड़ा। मैचों के दौरान मुझे उनके मार्गदर्शन की काफी कमी खली। भारत के तोक्यो ओलंपिक में पदक के प्रबल दावेदार 25 साल के बजरंग के खिलाफ मुकाबले में हारने के बाद ओलिवर ने ट्वीट करते हुए स्वीकार किया कि यह मेरी रात नहीं थी।

अमेरिकी पहलवान ने बजरंग की प्रतिस्पर्धी जज्बे की प्रशंसा की। उन्होंने ट्वीट किया, यह मेरी रात नहीं थी। लेकिन मैं जहां पहुंचना चाहता हूं, उसके लिए मुझे काफी काम करने की जरूरत है। बजरंग पूनिया शानदार, तुम कड़े प्रतिद्वंद्वी हो। बजरंग को हालांकि पहले दौर में अमेरिका के जैन एलेन रदरफोर्ड के खिलाफ पसीना बहाना पड़ा था, लेकिन वह 5-4 से जीत हासिल करने में सफल रहे थे। क्वार्टरफाइनल में शीर्ष भारतीय पहलवान ने एक और अमेरिकी जोसफ क्रिस्टोफर मैक केना को 4-2 से और फिर सेमीफाइनल में यूक्रेन के वासिल शुपतार को 6-4 से शिकस्त दी थी।

हालांकि जितेंदर का 74 किग्रा में और विश्व चैम्पियनशिप के रजत पदकधारी दीपक पूनिया का 86 किग्रा में सफर समाप्त हो गया है। जितेंदर ने पहले दौर में यूक्रेन के डेनिस पावलोव को 10-1 से हराया था लेकिन वह क्वार्टरफाइनल में तुर्की के सोनेर देमिरतास से 0-4 से हार गए। उन्हें रेपेचेज में खेलने का मौका मिला क्योंकि देमिरतास फाइनल में पहुंच गए थे। पर यह भारतीय इस मौके का फायदा नहीं उठा सका और कजाखस्तान के दानियार काईसानोव से 2-9 से पराजित हो गया। वहीं 86 किग्रा वर्ग में दीपक को शुरूआती दौर में पुअर्ताे रिको के इथान एड्रियन रामोस से 1-11 से शिकस्त का सामना करना पड़ा। सत्यव्रत कादियान (97 किग्रा) और सुमित मलिक (125 किग्रा) पदक दौड़ में पहुंचने में नाकाम रहे थे।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...