back to top

बजरंग पूनिया करेंगे संगीता फोगाट से शादी

भिवानी: एशियाई और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कुश्ती में अनेक पदक जीत चुकीं फोगाट बहनों में तीसरे नंबर की संगीता फोगाट दुनिया के नंबर एक पहलवान बजरंग पूनिया के साथ सात फेरे लेंगी। संगीता 59 किग्रा वर्ग में राष्ट्रीय चैंपियन रह चुकी हैं। दोनों पहलवानों के रिश्ते को उनके परिजनों ने सहमति दे दी है। माना जा रहा है कि वर्ष 2020 में होने वाले टोक्यो ओलंपिक के बाद दोनों शादी कर सकते हैं। संगीता से बड़ी बहन बबीता फोगाट का भी पहलवान विवेक सुहाग से रिश्ता पक्का हो चुका है। बजरंग इस समय ओलंपिक की तैयारियों में जुटे हुए हैं, तो संगीता फिलहाल राष्ट्रीय शिविर में हैं और चोट से उबर रही हैं। उनके विवाह की खबर की संगीता के पिता और कोच महावीर फोगाट ने पुष्टि की है।

 

फोगाट बहनें वर्ष 2017 में हुए राष्ट्रमंडल खेलों में एक साथ मैट पर उतरी थीं, जिनमें फोगाट बहनों के नाम से जानी वाली चरखी दादरी के बलाली गांव की गीता फोगाट, रितु फोगाट, संगीता फोगाट तीनों सगी बहनें और उनके चचेरी बहन विनेश फोगाट शामिल रहीं। गीता और विनेश की शादी पहले ही हो चुकी है। अर्जुन पुरस्कार प्राप्त और फोगाट बहनों के पिता महाबीर पहलवान ने संगीता और बजरंग के रिश्ते की पुष्टि करते हुए कहा कि दोनों परिवारों के बीच बेहतर रिश्ते हैं। उन्होंने कहा, मैं बच्चों के लिए खुश हूं और उनकी भावनाओं की इज्जत करता हूं। मैंने उन्हें हमेशा कहा है कि वो अपना जीवनसाथी खुद चुनें। मैं संगीता के लिए खुश हूं और इस बारे में टोक्यो ओलंपिक के बाद फैसला लिया जाएगा।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

GST संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये के पार

नयी दिल्ली। सकल माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह जुलाई में 15.4 प्रतिशत बढ़कर 2.11 लाख करोड़ रुपये से अधिक पहुंच गया। घरेलू लेनदेन...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...