back to top

राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए नामांकित हुए पहलवान बजरंग पूनिया

नई दिल्ली: एशिया और राष्ट्रमंडल खेलों के स्वर्ण पदकधारी पहलवान बजरंग पूनिया को शुक्रवार को देश के सर्वोच्च खेल सम्मान- राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया। उनके नाम पर फैसला 12 सदस्यीय चयन समिति ने दो दिवसीय बैठक के शुरूआती दिन में लिया। पैनल में बाईचुंग भूटिया और एम सी मेरीकाम भी शामिल हैं। इसकी जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने पीटीआई से कहा, बजरंग को खेल रत्न पुरस्कार के लिए चुना गया। उनके नाम पर फैसला सर्वसम्मति से हुआ। सूत्र ने यह भी कहा कि 12 सदस्यीय पैनल शनिवार को अर्जुन और द्रोणाचार्य पुरस्कार के नाम पर फैसला करने के अलावा शीर्ष सम्मान के लिए एक और एथलीट का नाम चुन सकती है।

 

बजरंग अभी जार्जिया में ट्रेनिंग कर रहे हैं, उन्होंने कहा, इस पुरस्कार के लिए मेरे पास उपलब्धियां थीं। मैंने हमेशा ही कहा कि यह पुरस्कार सबसे हकदार खिलाड़ी को ही मिलना चाहिए। बजरंग ने पिछले साल जकार्ता एशियाई खेलों में 65 किग्रा स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता था। उन्होंने गोल्ड कोस्ट राष्ट्रमंडल खेलों में भी इसी वजन वर्ग में पहला स्थान हासिल किया था। वह विश्व चैम्पियनशिप में दो बार के पदकधारी हैं और अगले साल टोक्यो ओलंपिक में भारत के लिए प्रबल दावेदारों में शामिल हैं।

 

RELATED ARTICLES

बजरंग की यूडब्ल्यूडब्ल्यू से डब्ल्यूएफआई को फिर निलंबित करने की अपील

नयी दिल्ली। ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पूनिया ने गुरुवार को कुश्ती की वैश्विक संचालन संस्था यूनाईटेड वर्ल्ड रेस्लिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) से भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई)...

पुनिया के बाद वीरेंद्र सिंह भी लौटाएंगे अपना पद्मश्री, पहलवानों को मिला एक और समर्थन

नयी दिल्ली। डेफलंपिक्स (मूक बधिर खिलाड़ियों का ओलंपिक) के स्वर्ण पदक विजेता वीरेंद्र सिंह यादव ने भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) के चुनाव में बृजभूषण...

पटियाला में 25-26 को होगा वर्ल्ड चैंपियनशिप का ट्रायल, किसी भी पहलवान को नहीं मिलेगी छूट 

नयी दिल्ली. देश में कुश्ती का संचालन कर रही तदर्थ समिति ने सोमवार को बताया कि विश्व चैम्पियनशिप के लिए 25 और 26 अगस्त...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...