back to top

बजरंग की यूडब्ल्यूडब्ल्यू से डब्ल्यूएफआई को फिर निलंबित करने की अपील

नयी दिल्ली। ओलंपिक पदक विजेता बजरंग पूनिया ने गुरुवार को कुश्ती की वैश्विक संचालन संस्था यूनाईटेड वर्ल्ड रेस्लिंग (यूडब्ल्यूडब्ल्यू) से भारतीय कुश्ती महासंघ (डब्ल्यूएफआई) को फिर से निलंबित करने की अपील करते हुए कहा कि संजय सिंह की अगुआई वाली संस्था को बहाल करने से पहलवान खतरे और उत्पीड़न के दायरे में आ गए हैं।

यूडब्ल्यूडब्ल्यू ने मंगलवार को भारत पर लगा अस्थाई प्रतिबंध हटा दिया लेकिन राष्ट्रीय महासंघ को निर्देश दिया कि वह लिखित गारंटी दे कि विरोध कर रहे पहलवानों बजरंग, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट के खिलाफ कोई भेदभावपूर्ण कार्रवाई नहीं की जाएगी। बजरंग ने सोशल मीडिया एक्स पर अपने हैंडल में साझा किए पत्र में लिखा, इस फैसले से भारतीय पहलवान एक बार फिर डब्ल्यूएफआई सदस्यों से खतरे और उत्पीड़न के दायरे में आ गए हैं।

समय पर चुनाव नहीं कराने के लिए यूडब्ल्यूडब्ल्यू ने पिछले साल 23 अगस्त को डब्ल्यूएफआई को निलंबित कर दिया था। कई अड़चनों के बाद अंतत: डब्ल्यूएफआई के चुनाव हुए और संजय सिंह को अध्यक्ष चुना गया। बजरंग ने कहा, हम पहलवान आपसे अनुरोध करते हैं कि कृपया विभिन्न माध्यमों से अनुचित कार्यों और उत्पीड़न के खिलाफ भारतीय खिलाड़ियों का समर्थन करें। भारतीय पहलवान न्याय और निष्पक्ष एवं सुरक्षित खेल के अपने अधिकारों के लिए आपकी ओर देख रहे हैं।

उन्होंने कहा, हमें उम्मीद है कि आप भारत में स्वच्छ और निष्पक्ष खेल गतिविधियों का समर्थन तथा डब्ल्यूएफआई के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई के हमारे अनुरोध पर विचार करेंगे। बजरंग ने इस पत्र की प्रति खेल मंत्री अनुराग ठाकुर को भी सौंपी है। तोक्यो ओलंपिक खेलों के कांस्य पदक विजेता बजरंग ने यूडब्ल्यूडब्ल्यू को याद दिलाया कि भारत के खेल मंत्रालय ने पिछले साल 27 दिसंबर को कार्यभार संभालने के कुछ दिनों के भीतर गंभीर विसंगतियों का हवाला देते हुए डब्ल्यूएफआई को निलंबित कर दिया था।

खेल एवं युवा मामलों के मंत्रालय ने कुश्ती की गतिविधियों के संचालन और प्रबंधन के लिए एक तदर्थ समिति का गठन भी किया। बजरंग ने कहा, इन प्रयासों के बावजूद निलंबित डब्ल्यूएफआई के सदस्यों ने कथित तौर पर मनमाने और खेल मंत्रालय से मान्यता के बिना खेल गतिविधियों का संचालन करना जारी रखा। उन्होंने कहा, पूरे भारत के पहलवानों ने भारतीय कुश्ती महासंघ के कामकाज में विश्वास खो दिया है। इस वजह से खेल एवं युवा मामलों के मंत्रालय ने सात जनवरी 2024 को एक सर्कुलर जारी किया।

बजरंग ने कहा, इसके बाद भी उन्होंने सार्वजनिक रूप से पहलवानों और तदर्थ समिति के खिलाफ बयान जारी किए। इस निर्वाचित संस्था को अब भी वही व्यक्ति और उनके सहयोगी चला रहे हैं जिनके खिलाफ गंभीर आरोप हैं और खेल एवं युवा मामलों के मंत्रालय ने भी संस्था को निलंबित करते समय इसे ध्यान में रखा था। बजरंग, साक्षी और विनेश ने डब्ल्यूएफआई के पूर्व प्रमुख बृज भूषण शरण सिंह के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन का नेतृत्व किया था और वे कथित यौन उत्पीड़न के आरोप में उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...