back to top

उप्र में बहुजन समाज पार्टी अकेले चुनाव लड़ेगी : मिश्रा

बरेली (उप्र)।  बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश मिश्रा ने बुधवार को कहा कि पार्टी उत्तर प्रदेश में अगला विधानसभा चुनाव अकेले लड़ेगी और वह किसी भी अन्य दल के साथ कोई गठबंधन नहीं होगा। मिश्रा ने तीसरे मोर्चे के सवाल पर कहा कि चुनाव के समय मोर्चे बनते रहते हैं, बसपा के साथ सर्वसमाज जुड़Þ गया है तो तीसरा मोर्चा तो स्वत: बन ही जायेगा।

वह यहां प्रबुद्ध सम्मेलन के बाद पत्रकारों से बात कर रहे थे। कृषि कानूनों पर उन्होंने कहा कि सरकार कानून को किसानों के हक में बता रही है और वही किसान इसे मान नहीं रहे हैं, ऐसे में बसपा ने संसद में सवाल उठाया था, कि सरकार इसे किसानों पर क्यों थोप रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि उद्योगपतियों ने देश को खरीद लिया हैं, सरकार ने रेलवे, बैंक, हवाई जहाज, बीमा कंपनियों का बेचने का काम शुरू कर दिया है। सरकार दो करोड़ नौकरी देने की बात कहती थी और वह भी पूरी नहीं कर पाई है।

मिश्रा ने उप्र की कानून व्यवस्था को लेकर कहा कि प्रदेश में हत्या और बलात्कार की घटनाएं आम हो गई है। उन्होंने कहा कि पहले ऐसी घटना अखबार के पहले पन्ने पर हुआ करती थी, लेकिन ऐसी घटनाएं रोज होने के चलते अब यह पांच नंबर पन्ने पर छपती है। उन्होंने यह भी कहा कि उप्र में दलित और ब्राह्मणों में दहशत का मौहाल है, इन पर चुन चुनकर हमले हो रहे है।

RELATED ARTICLES

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

आज का युवा जज नहीं, समझा जाना चाहता है…यही कहता है स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’

पिछले कुछ हफ्तों में देशभर के कॉलेज कैंपस और सोशल मीडिया पर युवाओं की आवाज़ पहले से कहीं ज़्यादा मज़बूती से सुनाई दी है।...

पहली बार अनमोल सिनेमा पर इस शुक्रवार देखिए ‘रेड 2

मुंबई। कुछ लोग सोचते हैं कि ताकतवर कभी हारते नहीं, भ्रष्टाचारियों को क़ानून कभी छू नहीं पाता; पर इन हालात को बदलने आते हैं...

सावन के पहले दिन भक्तों ने किये भोलेनाथ के दर्शन, की पूजा-अर्चना

लखनऊ। आज सावन के पहले दिन मंदिरों में बड़ी संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। मंदिरों में हर तरफ हर हर महादेव का जयघोष गूंज...

अश्विनी भिड़े देशपांडे के शास्त्रीय गायन की प्रस्तुति ने मंत्रमुग्ध किया

लखनऊ। भातखण्डे संस्कृति विश्वविद्यालय, लखनऊ में आयोजित दीक्षारम्भ-2026 कार्यक्रम के अंतर्गत समापन दिवस अत्यंत गरिमामय एवं सांस्कृतिक वातावरण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर...

जय जय दुर्गा माता पर मनमोहक कथक नृत्य ने सबका मन मोहा

लखनऊ। लखनऊ घराने के महागुरू पद्म विभूषण पंडित बिरजू महाराज जी एवं पंडित रामनारायण के परम शिष्य तथा लखनऊ घराने के कथक को अन्तर्राष्ट्रीय...

सीता स्वयंवर का भावपूर्ण और रोचक वर्णन किया

लखनऊ। डालीगंज स्थित प्राचीन श्री बंदी माता मंदिर के 44वें वार्षिक उत्सव के चतुर्थ दिवस पर आयोजित श्रीमद्भागवत कथा एवं रासलीला में श्रद्धा और...