back to top

बहराइच : ट्रक-पिकअप की भीषण टक्कर में छह की मौत

सीएम योगी ने जताया दुख इलाज के दिये निर्देश

बहराइच। पयागपुर थाना क्षेत्र के शिवदहा मोड़ पर पिकअप को ट्रक ने टक्कर मार दी, इसस 6 जाय रीनों की मौत हो गई जबकि दस लोग घायल हो गए जिसमें तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने घटना पर गहरा दुख प्रकट किया है । उन्होंने घायलों के समुचित इलाज के निर्देश अधिकारियों को दिये हैं।

अंबेडकर नगर जिले में स्थित किछौछा शरीफ दरगाह से जियारत कर लखीमपुर खीरी लौट रहे जायरीनों की पिकअप को तेज रफतार ट्रक ने टक्कर मार दी। घटना पयागपुर थाना क्षेत्र के शिवदाहा मोड़ पर हुई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। पिकअप में बैठे चांद खां पुत्र जहूर खान सकील पुत्र इश्तेखार खां ,सोहन पुत्र दुर्गा,माया देवी पत्नी सोहन, वाहन चालक विनोद पुत्र जीवनलाल ,सलीम पुत्र नूर अली की मौत हो गई।

इस दुर्घटना में घायल इस्तेखार खान, शरीफ परवेज , साइना , सूफिया परवीन , नूरजहां ,सलमा बेगम , निशा तसाबुन ,गुलनाज, नौशीन और तरन्नुम घायल हो गई हैं। सभी जायरीन मैक्सिमो गाड़ी से किछौछा शरीफ गए हुए थे जहां से वापस जनपद लखीमपुर स्थित अपने गांव सिंगाही को जा रहे थे । दुर्घटना के बाद जायरीन घंटों वाहन में फंसे रहे । सूचना के बाद एंबुलेंस नहीं आई । मैक्सिमो में फंसे सभी मृतकों और घायलों को ग्रामीणों की मदद से बाहर निकाला गया। काफी देर के बाद थाना पयागपुर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची प्राइवेट वाहनों से गंभीर रूप से घायल व मृतकों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां घायलों इलाज किया जा रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही जिला अधिकारी शंभू कुमार पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्रा दल बल के साथ मेडिकल कॉलेज पहुंच गए और दुर्घटना में घायल मरीजों का हालचाल जाना । सीएमएस डीके सिंह को उन्होंने घायलों के उपचार में किसी भी तरह की कोताही न बरतने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी शंभू कुमार और पुलिस अधीक्षक विपिन कुमार मिश्रा ने बताया कि सड़क हादसे में 5 लोगों की मौके पर मौत हुई जबकि एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हुई। दस अन्य जायरीन घायल हुए हैं। उनका समुचित इलाज किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...