back to top

बाबरी मस्जिद ढांचा विध्वंस मामले में एक अभियुक्त का बयान दर्ज

  • वेदांती, कटियार सहित पांच अन्य अभियुक्तों का बयान नहीं हो सका दर्ज

लखनऊ। राम जन्म भूमि-बाबरी मस्जिद विध्वंस मामले की सुनवाई कर रही सीबीआई की विशेष अदालत ने गुरुवार को अभियुक्त विजय बहादुर सिंह का सीआरपीसी की धारा 313 के तहत बयान दर्ज किया। विशेष जज एसके यादव ने शेष अभियुक्तों के बयान के लिए शुक्रवार की तारीख नियत की है। केस की सुनवाई प्रतिदिन के आधार पर हो रही है।

अदालत ने पिछली सुनवाई पर अभियोजन की गवाही की प्रकिया समाप्त कर ली थी और अभियुक्तों को सीआरपीसी की धारा 313 के तहत गवाही के लिए बुलाया था। आदेश के अनुपालन में भाजपा नेता विनय कटियार, डा. राम विलास वेंदाती , पवन पांडे, संतोष दुबे एवं गांधी यादव गुरुवार को बयान हेतु पेश हुए किंतु समयाभाव के कारण उनका बयान दर्ज नहीं किया जा सका।

शेष अभियुक्तगों की ओर से हाजिरी माफी प्रार्थना पत्र आया जिसे कोर्ट ने स्वीकार कर लिया। कोर्ट ने कहा कि पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी, भाजपा नेता मुरली मनोहर जोशी एवं उमा भारती की अधिवक्ता के जरिये हाजिरी अग्रिम आदेश तक माफ है। कोर्ट ने अपने आदेश में बचाव पक्ष को निर्देशित किया कि बयान अंकित किये जाने के बाद अभियुक्तगणों को सफाई साक्ष्य देना है तो उसे वे लिखित कथन के रूप में दाखिल करें जिससे निर्धारित अवधि में विचारण की कार्यवाही पूरी की जा सके।

दरअसल सुप्रीम कोर्ट ने विशेष अदालत को विचारण की कार्यवाही 31 अगस्त 2020 तक पूरा करने का आदेश दे रखा है। इस केस में आडवाणी, जोशी, उमा भारती , कटियार सहित कुल 32 अभियुक्तगणों का विचारण हो रहा है।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में निकली महाकाल की पालकी यात्रा

लखनऊ। राजधानी के राजेंद्र नगर स्थित श्री महाकाल मंदिर से शुक्रवार को बाबा महाकाल की पालकी यात्रा निकाली गई। डमरू, ढोल-नगाड़ों और 'हर हर...

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...