back to top

नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान का बब्बर शेर पृथ्वी नहीं रहा

नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान

लखनऊ। नवाब वाजिद अली शाह का मुख्य आकर्षण नर बब्बर शेर पृथ्वी की शनिवार को मौत हो गई। वह पिछले तीन सप्ताह से वृद्धावस्था के चलते बेहद बीमार चल रहा था। बब्बर शेर अपने पिछले पैरों से ठीक से उठ नहीं पा रहा था। वह जल.आहार नहीं ले रहा था। दवाओं के जरिए उसे भोजन की पूर्ति की जा रही थी।

उसके सेहतमंद होने के लिए प्राणि उद्यान कर्मी और पृथ्वी प्रेमी लगातार कामना कर रहे थे। शनिवार को उसकी मौत की सूचना पाकर लोगों में निराशा छा गई। प्राणि उद्यान प्रशासन ने अपने स्टार एनीमल पृथ्वी को अंतिम विदाई दी। प्राणि उद्यान प्रशासन के मुताबिक 14 जून को बीमार होने के बाद प्राणि उद्यान चिकित्सकों ने उसका गहन इलाज शुरू कर दिया था।

लेकिन सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ। प्राणि उद्यान के चिकित्सकों, कीपर के अलावा विशेषज्ञों परामर्श भी लिया जा रहा था। यह बब्बर शेर वर्ष 2015 में विलासपुर प्राणि उद्यान से लखनऊ लाया गया था। पृथ्वी और इसकी संगिनी मादा बब्बर शेरनी वसुंधरा से वर्ष 2015 में लखनऊ प्राणि उद्यान में चार बच्चे हुए।

उद्यान चिकित्सक डॉ उत्कर्ष शुक्ल के मुताबिक पृथ्वी बब्बर शेर की वृद्धावस्था के चलते सेहत चिंताजनक बनी हुई थी। मौजूदा समय में प्राणि उद्यान में तीन बब्बर शेरनियां हैं। पांच पशु चिकित्साधिकारियों के पैनल की निगरानी में बब्बर शेर का पोस्टमार्टम किया गया। जिसमें चिकित्सकों ने मौत की वजह वृद्धावस्था के चलते हृदय.श्वसन विफलता पाई गई।

RELATED ARTICLES

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार...

यूपी-एटीएस की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार का इनामी जाली नोट तस्कर पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

लखनऊ। यूपी-एटीएस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पश्चिम बंगाल के मालदा से 25,000 रुपये के इनामी जाली मुद्रा तस्कर जाकिर को गिरफ्तार...

PM मोदी ने जोधपुर हवाई अड्डे पर नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया

जोधपुर । प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को यहां जोधपुर हवाई अड्डे पर नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया। इसके साथ ही उन्होंने उड़ान...

जन भवन में ‘मैंगो बायर-सेलर मीट’ सम्पन्न, आम निर्यातकों व उत्पादकों के बीच हुए MoU

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य व उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह की मौजूदगी में योगी सरकार की पहल, आम को वैश्विक बाजार...

लगभग 5,000 अमरनाथ यात्रियों का तीसरा जत्था जम्मू से कश्मीर रवाना

जम्मू । अमरनाथ की वार्षिक यात्रा में शामिल होने के लिए 4,812 श्रद्धालुओं का तीसरा जत्था शनिवार को यहां भगवती नगर आधार शिविर से...

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल बोले- उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव के बाद बदलाव निश्चित

देहरादून । उत्तराखंड में कांग्रेस की परिवर्तन संकल्प यात्रा में जुट रही भीड़ से उत्साहित प्रदेश पार्टी अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने शनिवार को कहा...

केरल में भाकपा विपक्ष के उपनेता पद की मांग पर कायम: राजन

तिरुवनंतपुरम । भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के विधायक के. राजन ने शनिवार को कहा कि पार्टी केरल विधानसभा में विपक्ष के उपनेता पद की...

भारत-पेरू मुक्त व्यापार समझौता जल्द होने की संभावना नहीं: पीयूष गोयल

नयी दिल्ली । वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को कहा कि कुछ उत्पादों में बाजार पहुंच संबंधी चिंताओं के कारण भारत-पेरू...

यूपी-एटीएस की बड़ी कार्रवाई, 25 हजार का इनामी जाली नोट तस्कर पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार

लखनऊ। यूपी-एटीएस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए पश्चिम बंगाल के मालदा से 25,000 रुपये के इनामी जाली मुद्रा तस्कर जाकिर को गिरफ्तार...