back to top

बाबा महाकाल की ध्वजा यात्रा निकाली, अरणी मंथन से शुरू हुआ यज्ञ

लखनऊ। राजेंद्र नगर स्थित श्रीमहाकाल मंदिर में पंचकुंडीय महालक्ष्मी एवं महामृत्युंजय यज्ञ समारोह की शुरूआत शनिवार से हो गई है। शनिवार को यज्ञ की शुरूआत से पहले दिन में बाबा महाकाल की विशाला ध्वजा यात्रा निकाली गई। बाद में वेदी पूजन और अरणी मंथन से यज्ञ की अग्नि प्रज्जवलित की गई, जिसके बाद यज्ञ का शुभारंभ हुआ। मंदिर के अध्यक्ष कौटिल्य दुबे और महामंत्री गिरीश चंद्र सक्सेना ने बताया कि दोपहर में वेदी व गणेश पूजन और सूक्त पाठ हुआ। मीडिया प्रभारी अतुल मिश्रा ने बताया कि यज्ञ के मुख्य यजमान पीपी चतुवेर्दी, आलोक गुप्ता, डीएस दुबे, गौरव गुप्ता, राहुल अग्रवाल, शैलेंद्र व जितेंद्र साहू, सुनील अरोड़ा रहे। शाम को सुंदरकांड पाठ का संगीतमयी आयोजन हुआ। अतुल ने बताया कि रविवार को पंचकुंडीय महालक्ष्मी सुबह 11 बजे एवं महामृत्युंजय यज्ञ दोपहर तीन बजे से होगा। मीडिया प्रभारी अतुल मिश्रा ने बताया कि सोमवार को बाबा की भस्म आरती, रुद्राभिषेक और भव्य श्रृंगार के बाद महाआरती का आयोजन होगा।

सत्संग से मनुष्य के पाप धुल जाते हैं : शास्त्री
लखनऊ। इटौंजा के केसरमऊ खुर्द गांव में श्रीमद्भागवत कथा का समापन हुआ। कथावाचक वीरेंद्र आनंद, हलचल शास्त्री ने कहा कथा सुनने से मनुष्य के पाप मिट जाते हैं। सत्संग में अच्छी बातें निकल कर आती हैं, जिससे पुण्य मिलता है। इसलिए भागवत कथा के दौरान नित्य कार्य में से बहुमूल्य समय निकालकर थोड़ा समय अवश्य दें। अंतिम दिन विशाल भंडारा हुआ। इस दौरान श्रद्धालु विमल सिंह परमार, विकास राजपूत, सभासद राज लोधी, जसकरन प्रसाद वर्मा, मनोज रावत, नगर पंचायत अध्यक्ष जियाउर्रहमान रहमान आदि रहे।

RELATED ARTICLES

चातुर्मास : बच्चों को अष्टद्रव्य पूजा का महत्व समझाया

लखनऊ। उपाध्याय श्री 1008 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित बाल संस्कार शिविर में तीन वर्ष से लेकर तीस...

शहर की महिलाओं को मिला बेस्ट अटायर अवॉर्ड

अंदाज-ए-लखनऊ द्वारा शीप्रेनियर्स आॅफ अंदाजिÞयन्स गेट-टुगेदर का भव्य आयोजनलखनऊ। महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार को बढ़ावा देने तथा महिलाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करने के...

लिप्पन आर्ट कार्यशाला का समापन

लखनऊ। आर्टेलिया इंस्टीट्यूट आॅफ फाइन आर्ट में आयोजित दो दिवसीय लिप्पन आर्ट कार्यशाला का सफल समापन हुआ। कार्यशाला का उद्देश्य प्रतिभागियों को पारंपरिक लिप्पन...

इंसानों और कुत्तों के बीच के खास बंधन को दिखाती है ‘ओह माय डॉग’ : श्रीधर दुबे

अभिनेता श्रीधर दुबे ने लखनऊ में फिल्म 'ओह माय डॉग' का प्रमोशन कियालखनऊ। 31 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज होने से पहले, एक्टर श्रीधर...

चातुर्मास : बच्चों को अष्टद्रव्य पूजा का महत्व समझाया

लखनऊ। उपाध्याय श्री 1008 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित बाल संस्कार शिविर में तीन वर्ष से लेकर तीस...

शहर की महिलाओं को मिला बेस्ट अटायर अवॉर्ड

अंदाज-ए-लखनऊ द्वारा शीप्रेनियर्स आॅफ अंदाजिÞयन्स गेट-टुगेदर का भव्य आयोजनलखनऊ। महिला सशक्तिकरण, स्वरोजगार को बढ़ावा देने तथा महिलाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करने के...

लिप्पन आर्ट कार्यशाला का समापन

लखनऊ। आर्टेलिया इंस्टीट्यूट आॅफ फाइन आर्ट में आयोजित दो दिवसीय लिप्पन आर्ट कार्यशाला का सफल समापन हुआ। कार्यशाला का उद्देश्य प्रतिभागियों को पारंपरिक लिप्पन...

लोक चौपाल में सावन के गीतों संग महकी चौसा और सफेदा आम की मिठास

लखनऊ। लोक संस्कृति शोध संस्थान की 88वीं लोक चौपाल रविवार को लल्लूमल धर्मशाला परिसर, डालीगंज, गोमती तट पर आयोजित हुई। सावन, बारहमासा और लोक...

उत्तराखण्ड महोत्सव-2026 की तैयारियों को लेकर बैठक सम्पन्न

युवा प्रकोष्ठ का शपथ ग्रहण समारोह आयोजितलखनऊ। उत्तराखण्ड महापरिषद की आम सभा की बैठक शनिवार सायं 05:00 बजे महापरिषद के मोहन सिंह बिष्ट सभागार...