back to top

Ayodhya : रामनवमी पर रामलला का हुआ सूर्य तिलक, अयोध्या में गूंजे श्रीराम के जयकारे

अयोध्या। रामनवमी के अवसर पर अयोध्या के नवनिर्मित रामजन्म भूमि मंदिर में भगवान श्री राम का सूर्य तिलक किया गया। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट ने रविवार को एक्स पर एक पोस्ट में सूर्य तिलक का वीडियो साझा करते हुए कहा, श्री रामनवमी के पावन अवसर पर प्रभु का सूर्य तिलक। ट्रस्ट ने श्री रामलला के अभिषेक की तस्वीरें भी साझा की हैं।

रामनवमी के अवसर पर सुबह से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु भगवान राम की पूजा-अर्चना करने और उनके दर्शन करने के लिए मंदिर में आ रहे हैं। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा ने बताया, भगवान राम के माथे पर सूर्य तिलक अपराह्न 12 बजे शुरू हुआ और यह लगभग चार मिनट तक रहा। ट्रस्ट के मीडिया सेंटर ने भी सूर्य तिलक का वीडियो एक्स पर साझा किया है।

ट्रस्ट ने एक बयान में कहा, जैसे ही भगवान भास्कर (सूर्य) की प्रखर किरणें श्री रामलला के माथे पर पड़ीं, भगवान के समक्ष उपस्थित भक्त खुशी से नाच उठे। भक्तों ने इस क्षण का स्वागत किया। जो लोग अयोध्या नहीं पहुंच सके उन्होंने अपने स्थानों से ही श्री रामलला के महामस्तकाभिषेक का सीधा प्रसारण देखा।

बयान के मुताबिक, श्री रामलला के माथे तक सूर्य भगवान का आशीर्वाद पहुंचाने की व्यवस्था के लिए कल अंतिम प्रयास किया गया। यह कार्य एक बार पहले भी हो चुका है, इसलिए इस बार कोई समस्या नहीं हुई। ऊपरी मंजिलों पर लगातार निर्माण कार्य होने के कारण कुछ समस्याएं थीं। इस बार धनिया के प्रसाद के साथ-साथ फलों के लड्डू का प्रसाद भी वितरित किया गया।

RELATED ARTICLES

ज्येष्ठ माह के शनिवार को हनुमान मंदिरों में गूंजे जयकारे, लगा भंडारा

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के शनिवार पर भी राजधानी के हनुमान मंदिरों में भक्तों की भीड़ दिखायी दी। सुबह से लगी कतारें देर शाम तक...

सीएम योगी ने ललितपुर में 1,766 करोड़ की 221 परियोजनाओं की सौगात, बोले- औद्योगिक हब बनेगा बुंदेलखंड

ललितपुर। जनपद के दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर के तुवन मंदिर मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने...

हमीरपुर में दर्दनाक हादसा, आटा चक्की में भयंकर ब्लास्ट, 12 साल के बच्चे की मौत, 4 घायल

हमीरपुर। हमीरपुर जिले में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां आटा चक्की में हुए जोरदार ब्लास्ट ने एक मासूम की जान ले...

मोहर्रम: बाजारों में रौनक, चांदी की जरी बनी आकर्षण का केन्द्र

लखनऊ। हजरत इमाम हुसैन और उनके 71 साथियों की शहादत को याद करने के लिए अजादार अपने घरों में अजाखानों को सजाने में व्यस्त...

यूपीएसएनए में संगीत दिवस पर गूंजे राम भजन

-राहुल अवस्थी ने राम चरण सुखदाई एवं डॉ. अंजनी कुमार मिश्रा ने राम रमैया गाए जा भजन सुनायाबड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने योगाभ्यास...

भातखण्डे : प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों का सम्मान

भातखण्डे में विश्व योग दिवस एवं विश्व संगीत दिवस का आयोजनलखनऊ। आज रविवार को विश्व योग दिवस एवं विश्व संगीत दिवस के पावन अवसर...

500 से अधिक छात्र छात्राओं ने किया सामूहिक योग

उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान में पांच सौ से अधिक छात्र छात्राओं ने किया योगलखनऊ। सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर-यू, अलीगंज में उत्तर...

पौधरोपण व युवा गोमती मित्रों का सम्मान

गौ घाट पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस संपन्नलखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर राज्य स्वच्छ गंगा मिशन-उत्तर प्रदेश एवं जिला गंगा समिति, लखनऊ द्वारा...

फिल्म ‘बंदर’ को बॉबी देयोल ने अपने अभिनय से बनाया खास

फिल्म में गिनती के गाने हैं, ये गाने भी आपको पसंद आनेवाले हैंलखनऊ। अनुराग कश्यप की फिल्म बंदर सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है।...