back to top

Ayodhya : अब एक घंटा पहले खुलेंगे राम मंदिर के कपाट, श्रद्धालुओं को मिलेगी राहत

अयोध्या। अयोध्या के रामलला मंदिर में दर्शन और अनुष्ठान के कार्यक्रम में बदलाव किया गया है, जिसके तहत अब मंदिर सुबह सात बजे की जगह छह बजे खुलेगा। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक मंदिर अब सुबह छह बजे से रात 10 बजे तक खुला रहेगा। ट्रस्ट के मुताबिक मंदिर में मंगला आरती तड़के चार बजे होगी जिसके बाद मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे। इसके बाद श्रृंगार आरती सुबह छह बजे होगी और उसी समय मंदिर आम लोगों के लिए खुल जाएगा।

ट्रस्ट के अनुसार राजभोग दोपहर 12 बजे लगाया जाएगा और भोग लगने के बाद भी श्रद्धालु दर्शन कर सकेंगे। ट्रस्ट के अनुसार मंदिर में संध्या आरती शाम सात बजे होगी। इस दौरान मंदिर के पट 15 मिनट के लिए बंद रहेंगे और उसके बाद उन्हें खोल दिया जाएगा। ट्रस्ट ने कहा कि शयन आरती रात 10 बजे होगी, जिसके बाद मंदिर के पट बंद कर दिए जाएंगे। ट्रस्ट द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक पहले शयन आरती रात साढ़े नौ बजे होती थी।

राम मंदिर ट्रस्ट ने श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या के कारण यह फैसला लिया है, ताकि आसानी से दर्शन किए जा सकें। दर्शन और अनुष्ठान के लिए शाम को लगभग आधा घंटा और सुबह डेढ़ घंटा जोड़कर कार्यक्रम को समायोजित किया गया है। श्रद्धालु प्रसाद के समय भी दर्शन कर सकेंगे।

RELATED ARTICLES

ज्येष्ठ माह के शनिवार को हनुमान मंदिरों में गूंजे जयकारे, लगा भंडारा

लखनऊ। ज्येष्ठ माह के शनिवार पर भी राजधानी के हनुमान मंदिरों में भक्तों की भीड़ दिखायी दी। सुबह से लगी कतारें देर शाम तक...

सीएम योगी ने ललितपुर में 1,766 करोड़ की 221 परियोजनाओं की सौगात, बोले- औद्योगिक हब बनेगा बुंदेलखंड

ललितपुर। जनपद के दौरे पर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नगर के तुवन मंदिर मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने...

हमीरपुर में दर्दनाक हादसा, आटा चक्की में भयंकर ब्लास्ट, 12 साल के बच्चे की मौत, 4 घायल

हमीरपुर। हमीरपुर जिले में एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है, जहां आटा चक्की में हुए जोरदार ब्लास्ट ने एक मासूम की जान ले...

मोहर्रम: बाजारों में रौनक, चांदी की जरी बनी आकर्षण का केन्द्र

लखनऊ। हजरत इमाम हुसैन और उनके 71 साथियों की शहादत को याद करने के लिए अजादार अपने घरों में अजाखानों को सजाने में व्यस्त...

यूपीएसएनए में संगीत दिवस पर गूंजे राम भजन

-राहुल अवस्थी ने राम चरण सुखदाई एवं डॉ. अंजनी कुमार मिश्रा ने राम रमैया गाए जा भजन सुनायाबड़ी संख्या में उपस्थित लोगों ने योगाभ्यास...

भातखण्डे : प्रतियोगिताओं के विजेता प्रतिभागियों का सम्मान

भातखण्डे में विश्व योग दिवस एवं विश्व संगीत दिवस का आयोजनलखनऊ। आज रविवार को विश्व योग दिवस एवं विश्व संगीत दिवस के पावन अवसर...

500 से अधिक छात्र छात्राओं ने किया सामूहिक योग

उत्तर प्रदेश भाषा संस्थान में पांच सौ से अधिक छात्र छात्राओं ने किया योगलखनऊ। सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सेक्टर-यू, अलीगंज में उत्तर...

पौधरोपण व युवा गोमती मित्रों का सम्मान

गौ घाट पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस संपन्नलखनऊ। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर राज्य स्वच्छ गंगा मिशन-उत्तर प्रदेश एवं जिला गंगा समिति, लखनऊ द्वारा...

फिल्म ‘बंदर’ को बॉबी देयोल ने अपने अभिनय से बनाया खास

फिल्म में गिनती के गाने हैं, ये गाने भी आपको पसंद आनेवाले हैंलखनऊ। अनुराग कश्यप की फिल्म बंदर सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है।...