back to top

उर्दू में उत्कृष्ट लेखकों के लिए पुरस्कार योजना शुरू होगी : निशंक

नई दिल्ली। केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने बृहस्पतिवार को कहा कि आने वाले समय में उर्दू के क्षेत्र में उत्कृष्ठ लेखन कर पीढय़िों को प्रेरित करने वाले कलमकारों के लिए पुरस्कार शुरू किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसके तहत अमीर खुसरो लाइफटाइम एचीवमेंट पुरस्कार हर वर्ष दिया जाएगा।

निशंक ने विश्व उर्दू वेबिनार में इलेक्ट्रानिक एवं सोशल मीडिया के युग में उर्दू लेखकों की जिम्मेदारी विषय पर अपने संबोधन में यह घोषणा की। केंद्रीय शिक्षा मंत्री ने कहा, उर्दू परिषद के कार्याे की समीक्षा करते हुए मैंने अधिकारियों के समक्ष यह बात रखी की क्या हमें उर्दू में उत्कृष्ट लेखन करने वालों के लिए पुरस्कार की कोई योजना शुरू कर सकते हैं।

विचार विमर्श के बाद हमने तय किया है कि आने वाले समय में हम हर वर्ष पुरस्कार प्रदान करेंगे। यह पुरस्कार उन कलमकारों के लिए होगा जो अच्छा लिख रहे हैं, अच्छी सोच के साथ आगे बढ़ रहे है और जिनकी लेखनी से पीढय़िों को प्रेरणा मिलती है। उन्होंने कहा कि अमीर खुसरो लाइफटाइम एचीवमेंट पुरस्कार हर वर्ष दिया जाएगा।

इसके अलावा मिर्जा गालिब, आगा हश्र कश्मीरी, रामबाबू सक्सेना, प्रेमचंद के नाम पर पुरस्कार प्रदान किया जाएगा। निशंक ने कहा कि श्रेष्ठ पुस्तकों का उर्दू में अनुवाद किया जाएगा और अगले वर्ष उर्दू का राष्ट्रीय सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले पांच वर्षाे में उर्दू परिषद के बजट में दो गुणा से अधिक वृद्घि की गई है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि आज सोशल मीडिया की ताकत बढ़ गई है, ऐसे में जो सच है और अच्छा है, उसे पूरी ताकत से सामने रखने की जरूरत है।

उन्होंने कहा कि इस स्थिति में कलमकारों का दायित्व है कि वे पूरी ताकत और तन्मयता के साथ सुविचारों को नई पीढ़ी तक पहुंचाएं। निशंक ने कहा कि अगर सोशल मीडिया पर कलमकार एवं अच्छी सोच वाले लोग कोई स्थान (गैप) छोड़ देंगे तो यह उन लोगों के पास चला जाएगा जो पीढ़ी को बर्बाद कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में विजिलेंस का बड़ा एक्शन, 15 लाख की रिश्वत मांगने के आरोप में LDA के तीन लोग गिरफ्तार

लखनऊ, विशेष संवाददाता। राजधानी लखनऊ में उत्तर प्रदेश सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लखनऊ विकास प्राधिकरण (एलडीए) के एक अवर अभियंता,...

जेलेंस्की ने स्टारलिंक के इस्तेमाल पर मस्क की सहमति के लिए ट्रंप से मदद मांगी

वाशिंगटन । यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों से आग्रह किया है कि वे रूस के...

तेजस्विन कांस्य के साथ राष्ट्रमंडल खेलों में डेकाथलन का पदक जीतने वाले पहले भारतीय

ग्लास्गो।राष्ट्रीय रिकॉर्डधारी तेजस्विन शंकर ने घुटने की चोट के बाद शानदार वापसी करते हुए इतिहास रच दिया जब वह राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य जीतकर...

मैया झूले चनन झूलनवा पवनवा चँवर डोलावे ना…

गौरैया संस्कृति संस्थान द्वारा कजरी गीत की कार्यशाला का समापनलखनऊ। गौरैया संस्कृति संस्थान के कार्यशाला की प्रस्तुतीकरण संपूणार्नंद कारागार प्रशिक्षण संस्थान सभागार में सायं...

जैन मंदिर : संस्कार पाठशाला में जुटा बच्चों का हुजूम

लखनऊ। आशियाना स्थित दिगंबर जैन मंदिर में श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज के पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों की श्रृंखला...

लखनऊ में सजेगी शास्त्रीय संगीत, कथक व चित्रकला की महफिल

लखनऊ। देश की अग्रणी ऊर्जा कंपनी पेट्रोनेट एलएनजी लिमिटेड सीएसआर पहल के अंतर्गत साईं शिंजिनी अकादमी आॅफ फाइन आर्ट्स एंड कल्चर द्वारा लखनऊ में...

फिक्की फ्लो ने स्वस्थ खान-पान के दिए व्यावहारिक टिप्स

लखनऊ।आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में बढ़ती लाइफस्टाइल बीमारियों के बीच यदि कोई आदत सबसे अधिक जरूरी है, तो वह है पैक्ड खाद्य पदार्थ...

हर परफॉर्मेंस के बाद खुद को फिर से साबित करना पड़ता है : ज्योतिर्मयी नायक

लखनऊ। इंडियन आइडल सीजन 16' की विजेता विनर ज्योतिर्मयी नायक ने अपनी शानदार गायकी से पूरे देश का दिल जीत लिया. सीजन के दौरान...

रासलीला में भक्त मीरा की भक्ति ने किया भावविभोर

लखनऊ, 1 अगस्त। डालीगंज स्थित बंदी माता स्थान में आयोजित 44वें वार्षिक उत्सव के अंतर्गत श्रीमद्भागवत कथा वाचिका रोली शास्त्री ने भगवान श्रीकृष्ण और...