back to top

ऑटोमोबाइल विनिर्माताओं से वेंटिलेटर बनाने को कहा गया : स्वास्थ्य मंत्रालय

नई दिल्ली। केंद्र सरकार ने कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए ऑटोमोबाइल विनिर्माताओं से अपनी फैक्टरियों में वेंटिलेटर का उत्पादन करने के लिए कहा है। सरकार ने कहा कि रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) अगले हफ्ते से प्रति दिन 20,000 एन-95 मास्क बनाना शुरू कर देगा।

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश के विभिन्न अस्पतालों में कोविड-19 के रोगियों के लिए 14,000 से अधिक मौजूदा वेंटिलेटर अलग रखे गए हैं, जबकि भंडार में 11.5 लाख एन-95 मास्क हैं। मंत्रालय ने कहा कि पिछले दो दिनों के दौरान पांच लाख मास्क वितरित किए गए और सोमवार को 1.40 लाख मास्क बांटे जाएंगे।

मंत्रालय ने बताया कि 3.34 लाख निजी सुरक्षा उपकरण (पीपीई) वाले रक्षात्मक सूट देश के अस्पतालों में उपलब्ध हैं और चार अप्रैल तक दान में मिले तीन लाख ऐसे रक्षात्मक सूट विदेश से आ जाएंगे।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक ट्वीट में कहा, ऑटोमोबाइल विनिर्माताओं से वेंटिलेटर बनाने को कहा गया और वे इस दिशा में काम कर रहे हैं। इसी के साथ मंत्रालय ने रक्षा मंत्रालय के तहत आने वाली सरकारी कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटिड (बीईएल) को स्थानीय विनिर्माताओं के साथ मिलकर अगले दो महीने में 30,000 वेंटिलेटर बनाने के लिए कहा है।

मंत्रालय ने एक अन्य ट्वीट में बताया कि मंत्रालय ने नोएडा की निजी क्षेत्र की अगवा हेल्थकेयर को एक महीने के अंदर 10,000 वेंटिलेटर बनाने का ऑर्डर दिया है। उनकी आपूर्ति अप्रैल के दूसरे हफ्ते से शुरू होने की उम्मीद है। इसने कहा कि दो घरेलू निर्माता प्रतिदिन 50,000 एन-95 मास्क का उत्पादन कर रहे हैं। इनके अगले सप्ताह के भीतर यह उत्पादन एक लाख प्रति दिन तक जाने की उम्मीद है।

स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि पीपीई रक्षात्मक सूट के 11 घरेलू उत्पादक अब तक मापदंडों पर खरे उतरे हैं और उन्हें 21 लाख ऐसे सूट बनाने के लिए ऑर्डर दिए गए हैं। वे प्रति दिन 6-7 हजार सूट की आपूर्ति (सप्लाई) दे रहे हैं और उम्मीद है कि अप्रैल मध्य तक यह 15,000 सूट प्रतिदिन पहुंच जाएगा। इसने आगे कहा कि रेड क्रॉस ने 10,000 पीपीई रक्षात्मक सूट दान दिए हैं। ये प्राप्त हो गए हैं तथा सोमवार को वितरित किए जाएंगे।

मंत्रालय ने ट्विटर पर बताय कि विदेश मंत्रालय के जरिए 10 लाख पीपीई किट का ऑर्डर सिंगापुर की एक कंपनी को दिया गया है और उनकी आपूर्ति जल्द होने की उम्मीद है। इसने यह भी बताया कि एक और घरेलू निर्माता सोमवार को मापदंडों पर खरा उतरा है और उसे पांच लाख पीपीई रक्षात्मक सूट का ऑर्डर दिया जा रहा है। मंत्रालय के मुताबिक, देश में कोविड-19 के संक्रमण के मामलों की संख्या 1071 पहुंच गई है, जबकि मृतकों की संख्या 29 पहुंच गई है।

RELATED ARTICLES

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...