back to top

स्मिथ-वॉर्नर की वापसी से इस बार अलग होगी ऑस्ट्रलियाई सीरीज : रोहित शर्मा

नयी दिल्ली। भारतीय सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा का मानना है कि डेविड वार्नर और स्टीवन स्मिथ की उपस्थिति में इस साल उनकी टीम का भारतीय दौरा पूरी तरह से भिन्न होगा। भारत ने 2018-19 की श्रृंखला में 2-। से जीत दर्ज की थी जो उसकी आस्ट्रेलियाई सरजमीं पर 71 वर्षों में उसकी पहली जीत थी। आस्ट्रेलियाई टीम में हालांकि तब वार्नर और स्मिथ नहीं थे। इन दोनों पर गेंद से छेड़छाड़ के कारण उस समय एक साल का प्रतिबंध लगा हुआ था।

रोहित ने बुधवार को इंडिया टुडे से कहा, मैं न्यूजीलैंड दौरे की तैयारियों में जुटा था लेकिन दुर्भाज्ञ से गलत समय पर चोटिल (पिंडली की चोट) हो गया था। उन्होंने कहा, मैं आस्ट्रेलिया जाकर वहां टेस्ट मैच खेलने के लिये इंतजार नहीं कर सकता हूं। इन दो खिलाड़ियों की मौजूदगी में आस्ट्रेलिया के खिलाफ उसकी धरती पर खेलना पूरी तरह से भिन्न होगा।

रोहित के अनुसार पारी का आगाज करना चुनौती है जो उनको पसंद है। इसका सबूत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सलामी बल्लेबाज के रूप में उनकी शानदार शुरुआत थी। वह हालांकि 2018 के आस्ट्रेलिया दौरे से ही इस जिम्मेदारी के लिये तैयार थे जब टीम प्रबंधन ने उन्हें स्पष्ट संकेत दे दिये थे। उन्होंने कहा, मुझसे कहा गया था कि मुझे टेस्ट मैचों में भी पारी की शुरुआत करनी पड़ सकती है। यह दो साल पुरानी बात है। मैं तभी से खुद को तैयार कर रहा था।

रोहित ने कहा कि ड्रेसिंग रूम में बैठकर मैच देखने में कोई मजा नहीं आता है। उन्होंने कहा, आप मौका चाहते हो। हर कोई क्रीज पर उतरना चाहता है। मैं भी मैच देखना नहीं खेलना चाहता था। जब मौका मिला तो मैं तैयार था। कुछ तकनीकी पहलू थे जिन पर मुझे ध्यान देना था। रोहित ने कहा कि आस्ट्रेलियाई श्रृंखला काफी रोमांचक होगी क्योंकि भारतीय टीम अभी अपना सर्वश्रेष्ठ क्रिकेट खेल रही है। उन्होंने कहा, एक टीम के तौर पर हम अभी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर रहे हैं।

हर कोई विरोधी टीम के हाथों से मैच छीनना चाहता है। अगर (कोविड-19 महामारी के बावजूद) यह श्रृंखला होती है तो यह शानदार श्रृंखला होगी। भारत को टी20 विश्व कप में खेलने के लिये अक्टूबर में आस्ट्रेलिया जाना है जिसके बाद उसे जनवरी तक टेस्ट श्रृंखला खेलनी है। लेकिन कोरोना वायरस के विश्व भर में फैले प्रकोप के कारण इसको लेकर आशंकाएं भी जतायी जा रही हैं।

अस्थायी नौकरियां ढूंढ रहा है क्रिकेट आस्ट्रेलिया : कोरोना वायरस महामारी के कारण आर्थिक दिक्कतों के चलते जून अंत तक नौकरी से हटाये गए अपने स्टाफ के लिये क्रिकेट आस्ट्रेलिया मशहूर सुपरमार्केट और अपने प्रायोजकों में से एक वूलवर्थस में नौकरी तलाश रहा है। क्रिकेट आस्ट्रेलिया इस समय संघीय सरकार की जॉबकीपर सपोर्ट योजना की पात्रता के मानदंडों पर खरा नहीं उतरता। इसके मुख्य कार्यकारी केविन राबर्ट्स ने सेन रेडियो से कहा , मैने वूलवर्थस के सीईओ ब्राड बेंदुची को लिखा है।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...