back to top

ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने जंगल की आग संकट के कारण भारत यात्रा की रद्द

मेलबर्न। ऑस्ट्रेलिया में जंगल की आग संकट को देखते हुए देश के प्रधानमंत्री स्कॉट मॉरिसन ने 13 जनवरी से शुरू होने वाली अपनी चार दिवसीय भारत यात्रा शनिवार को रद्द कर दी।

हालांकि प्रधानमंत्री मॉरिसन ने कहा कि वह आगामी महीनों में परस्पर उपयुक्त समय को देखकर यात्रा पुनर्निधारित करेंगे। वह 13 जनवरी से शुरू होने वाली अपनी यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ व्यापक द्विपक्षीय बातचीत करने वाले थे। एक बयान में ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने कहा, हमारा देश इस वक्त देश भर में फैली भीषण जंगल की आग संकट से जूझ रहा है। इस मुश्किल घड़ी में हमारी सरकार का पूरा ध्यान ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों की मदद करने पर केंद्रित है। कई लोग फिलहाल आग के खतरे का सामना कर रहे हैं और कई लोग इससे उबर चुके हैं।

बयान के अनुसार प्रधानमंत्री ने भारत की अपनी राजकीय यात्रा एवं जापान की आधिकारिक यात्रा रद्द कर दी ताकि वह ऑस्ट्रेलिया में आई आपदा के समय देश में रहें और बचाव कार्यों पर करीब से नजर रख सकें। इसके अनुसार, हमलोग इस यात्रा को लेकर भारत और जापान की ओर से की गई व्यवस्थाओं की सराहना करते हैं और आगामी महीनों में यात्रा को पुननिर्धारित करने को लेकर आशावान हैं।

बयान के अनुसार, देश भर में हमलोग जहां भी गए वहां हमें जंगल की आग के कारण तबाही और निराशा ही दिखी। सबसे अच्छी बात यह दिखी कि संकट की इस घड़ी में ऑस्ट्रेलियावासी एक साथ मिलकर एक दूसरे की मदद को आगे आए हैं। इसके अनुसार, हमने ऑस्ट्रेलिया वासियों से अपने-अपने इलाकों में हालात पर नजर रखने और राज्य एवं अधिकारियों तथा एडीएफ के निर्देशों का पालन करने की अपील की है, क्योंकि वे लोगों को सुरक्षित रखने के लिए काम कर रहे हैं।

ऑस्ट्रेलिया वासियों को इस मुश्किल घड़ी से निकालने के लिए जो भी बन पड़ेगा वह किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी की शुक्रवार को मॉरिसन से टेलीफोन पर बातचीत हुई थी, जिसमें उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में जंगल की आग की वजह से संपत्ति को हुए भारी नुकसान तथा जानमाल की हानि पर सभी भारतीयों की ओर से शोक जताया। ऑस्ट्रेलिया के विदेश मंत्रालय की ओर से जारी बयान के अनुसार, उन्होंने ऑस्ट्रेलिया एवं ऑस्ट्रेलियावासियों को भारत की ओर से भरपूर सहयोग की पेशकश की जो इस वक्त अभूतपूर्व प्राकृतिक आपदा का बहादुरी से डटकर सामना कर रहे हैं।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...