back to top

अपने निराशाजनक अभियान का सकारात्मक अंत करना चाहेगा ऑस्ट्रेलिया

पाल्लेकेले (श्रीलंका)। अपने ग्रुप के दो महत्वपूर्ण मैच में हार से निराश ऑस्ट्रेलिया शुक्रवार को यहां ओमान की कमजोर टीम के खिलाफ बड़ी जीत दर्ज करके टी20 विश्व कप में अपनी निराशाजनक अभियान का सकारात्मक अंत करने की कोशिश करेगा। सीमित ओवरों के क्रिकेट में छह वनडे और एक टी20 अंतरराष्ट्रीय विश्व कप खिताब जीतने वाली आस्ट्रेलिया की टीम मंगलवार को कैंडी में जिम्बाब्वे और आयरलैंड के बीच मैच बारिश के कारण रद्द होने के बाद अगले दौर में जगह बनाने की दौड़ से बाहर हो गई। इस मैच के रद्द हो जाने से जिम्बाब्वे को एक महत्वपूर्ण अंक मिला जिससे उसने श्रीलंका के साथ ग्रुप बी से सुपर आठ में प्रवेश कर लिया।कुछ प्रमुख के चोटिल होने से अभी तक अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाने वाले आस्ट्रेलिया ने श्रीलंका के खिलाफ बल्लेबाजी में कुछ दम दिखाया लेकिन उसके गेंदबाज फिर से अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाए। उसे इससे पहले जिम्बाब्वे के खिलाफ उलटफेर का शिकार होना पड़ा था।

यही कारण है कि क्रिकेट आस्ट्रेलिया ने टीम के स्वदेश लौटने पर उसके प्रदर्शन की गहन समीक्षा करने का फैसला किया है। आॅस्ट्रेलिया के इस निराशाजनक प्रदर्शन में कुछ खिलाड़ियों के चोटिल होने के अलावा उसके खराब खेल और चयन को लेकर कुछ फैसलों का भी योगदान रहा। यह 2009 के बाद पहला अवसर है जबकि आस्ट्रेलिया की टीम ग्रुप चरण से आगे नहीं बढ़ पाई। पैट कमिंस, जोश हेजÞलवुड और मिशेल स्टार्क की स्टार तेज गेंदबाजी तिकड़ी की अनुपस्थिति के बावजूद आस्ट्रेलिया ने टूर्नामेंट में खिताब के प्रबल दावेदार के रूप में प्रवेश किया था, लेकिन जिम्बाब्वे से हार के बाद चीजें तेजी से बिगड़ती चली गईं। आस्ट्रेलिया की टीम अब स्वदेश लौटने से पहले जीत दर्ज करना चाहेगी और इसके बाद 2028 में अपने घरेलू मैदान पर होने वाले टी20 विश्व कप के लिए आगे की रणनीति तैयार करेगी विशेषकर तब जबकि उसके कई प्रमुख खिलाड़ी 30 वर्ष से अधिक उम्र के हो चुके हैं। आॅस्ट्रेलिया की टीम अपने निराशाजनक अभियान के बावजूद इस मैच में जीत के प्रबल दावेदार के रूप में उतरेगी।

आॅस्ट्रेलिया ने अब तक खेले गए तीन मैचों में से केवल एक ही मैच जीता है। उसने आयरलैंड को 67 रन से हराया था। आस्ट्रेलिया ने अमेरिका में 2024 में खेले गए विश्व कप में ओमान को 39 रन से हराया था। दोनों देशों की वर्तमान टीम में शामिल कई खिलाड़ी उसे मैच का हिस्सा थे। आस्ट्रेलिया 2023 में वनडे विश्व कप में खिताब जीतने के बाद से आईसीसी टूर्नामेंटों में उम्मीदों पर खरा उतरने के लिए संघर्ष कर रहा है। पिछले टी20 विश्व कप के सुपर आठ चरण में भारत और अफगानिस्तान से हार के बाद वह टूर्नामेंट से बाहर हो गया था। उसकी टीम पिछले साल चैंपियंस ट्रॉफी के सेमीफाइनल से भी आगे नहीं बढ़ पाई थी। ओमान को भी इस टूर्नामेंट में काफी संघर्ष करना पड़ा है और उसने अपने तीनों ग्रुप मैच बड़े अंतर से गंवाए हैं।जातिंदर सिंह और सुफयान महमूद जैसे खिलाड़ी टूर्नामेंट से विदाई लेने से पहले अपनी छाप छोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।

टीम इस प्रकार हैं:

आस्ट्रेलिया: मिचेल मार्श (कप्तान), जेवियर बार्टलेट, कूपर कॉनॉली, टिम डेविड, बेन ड्वार्शियस, कैमरन ग्रीन, नाथन एलिस, जोश हेजलवुड, ट्रैविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमैन, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू रेनशॉ, मार्कस स्टोइनिस, एडम जम्पा, स्टीव स्मिथ।

ओमान: जतिंदर सिंह (कप्तान), आमिर कलीम, हम्माद मिर्जा, वसीम अली, करण सोनावाले, जितेन रामानंदी, विनायक शुक्ला (विकेट कीपर), सुफियान महमूद, नदीम खान, शाह फैसल, शकील अहमद, मोहम्मद नदीम, जय ओडेदरा, आशीष ओडेदरा, शफीक जान।


मैच भारतीय समयानुसार शाम सात बजे शुरू होगा।

RELATED ARTICLES

लखनऊ में निकली महाकाल की पालकी यात्रा

लखनऊ। राजधानी के राजेंद्र नगर स्थित श्री महाकाल मंदिर से शुक्रवार को बाबा महाकाल की पालकी यात्रा निकाली गई। डमरू, ढोल-नगाड़ों और 'हर हर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

सांसद मार्ग थाने के बाहर राहुल गांधी धरने पर बैठे,पैलेट गन केस पर FIR दर्ज करने की मांग पर अड़े

नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी पेलेट गन मामले को लेकर शुक्रवार को दिल्ली के संसद मार्ग स्थित पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) कार्यालय के बाहर...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...