back to top

ऑस्ट्रेलिया, भारत, जापान में आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करने पर सहमति

नई दिल्ली। ऑस्ट्रेलिया, भारत और जापान के वाणिज्य मंत्रियों ने मंगलवार को हिंद-प्रशांत क्षेत्र में आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत करने के लिए क्षेत्रीय सहयोग बढ़ाने की नई पहल के लिए काम करने की मंशा जताई।

वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए हुई बैठक में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल, ऑस्ट्रेलिया के व्यापार, निवेश एवं पर्यटन मंत्री साइमन बर्मिंघम और जापान के आर्थिक, व्यापार एवं उद्योग मंत्री काजियामा हिरोशी ने इस मुद्दे पर विचार-विमर्श किया। इन नेताओं ने अपने अधिकारियों को इसके ब्योरे पर जल्द से जल्द काम करने का निर्देश दिया ताकि इसे इसी साल बाद में शुरू किया जा सके।

कोविड-19 संकट तथा आर्थिक और प्रौद्योगिकी क्षेत्र में आए वैश्विक स्तर के बदलावों के मद्देनजर वाणिज्य मंत्रियों ने हिंद-प्रशांत क्षेत्र में आपूर्ति श्रृंखला को ठोस या जुझारू बनाने की जरूरत पर बल दिया। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने बयान में कहा, हिंद-प्रशांत क्षेत्र में आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत बनाने के लिए क्षेत्रीय सहयोग की जरूरत पर बल देते हुए मंत्रियों की नई पहल के लिए काम करने की सहमति जताई।

इन नेताओं ने कहा कि इस उद्देश्य को हासिल करने के लिए कंपनियों तथा शैक्षणिक समुदाय की भूमिका महत्वपूर्ण है। इन नेताओं ने क्षेत्र के अन्य देशों से इस पहल में शामिल होने का आह्वान किया। त्रिपक्षीय बैठक को संबोधित करते गोयल ने कहा कि यह पहल कोविड-19 के बाद में ऐसे उचित मौके पर शुरू होने जा रही है जबकि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में आपूर्ति श्रृंखला पर नए सिरे से मंथन की जरूरत होगी।

RELATED ARTICLES

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...

भारत और मॉरीशस ने किया दीर्घकालिक ईंधन आपूर्ति समझौता, आईओसी आयात जरूरत पूरी करेगा

नयी दिल्ली। भारत और मॉरीशस ने ऊर्जा क्षेत्र में अपनी साझेदारी को मजबूत करते हुए पांच साल के एक समझौते पर हस्ताक्षर किए हैं।...

संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच का विमोचन

लखनऊ। राष्ट्रीय कवि संगम, लखनऊ इकाई (अवध प्रांत) की ओर से कवि कमलेश मौर्य मृदु की मंचीय संस्मरणों पर आधारित पुस्तक मंच के प्रपंच...

धूमधाम से निकली शिरडी साईं पालकी यात्रा

लखनऊ। साईं आश्रम ट्रस्ट लखनऊ के तत्वावधान में 22 अगस्त को वार्षिक भव्य शिरडी साईं पालकी यात्रा पूरे हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। दोपहर...

कल होगा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का शृंगार

लखनऊ। प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी डालीगंज ढलाईघर स्थित भोलेश्वर महादेव मंदिर में सोमवार को बाबा भोलेनाथ का भव्य बर्फ का श्रृंगार...

तीज किंग काव्यांश व क्वीन बनीं विनीता

लखनऊ। पद्मश्री योगेश प्रवीन कल्चरल क्लब के तत्वावधान में आज श्रावण महोत्सव का भव्य आयोजन विवेकानंद हॉल में किया गया। इस कार्यक्रम मेंलोकगीत लोक...

नोएडा में हाईटेक डायग्नोस्टिक सेंटर का उद्घाटन, राजनाथ बोले- अब जांच होगी ज्यादा सटीक

नोएडा। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने शनिवार को सेक्टर-6 स्थित इंदिरा गांधी कला केंद्र सभागार में महाजन इमेजिंग एंड लैब्स के इंटीग्रेटेड डायग्नोस्टिक सेंटर...

चीनी की बढ़ती कीमतों के पीछे एथेनॉल नहीं है कारण, गन्ने का कम उत्पादन और रिकवरी का है असर: कृषि विशेषज्ञ

नई दिल्ली। देश भर में चीनी की कीमतों में आई तेजी को लेकर चल रही बहस के बीच कृषि और चीनी उद्योग से जुड़े...