back to top

स्टोक्स की साहसिक पारी के बावजूद इंग्लैंड को आस्ट्रेलिया ने 43 रन से हराया

  • जीत के साथ ही आस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की श्रृंखला में 2-0 की बढ़त बना ली।

लंदन। कप्तान बेन स्टोक्स की 155 रन की शानदार पारी के बाद भी इंग्लैंड को एशेज श्रृंखला के दूसरे टेस्ट मैच के पांचवें दिन रविवार को यहां 43 रन से हार का सामना करना पड़ा। इस जीत के साथ ही आस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की श्रृंखला में 2-0 की बढ़त बना ली।

स्टोक्स ने अपनी पारी के दौरान 2019 के हेडिंग्ले टेस्ट मैच की यादें ताजा कर दी जब उन्होंने ऐसी ही परिस्थितियों में यादगार शतकीय पारी खेलकर टीम को एक विकेट से जीत दिलाई थी।जीत के लिए 371 रन के रिकॉर्ड लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की दूसरी पारी 327 रन पर सिमट गयी।स्टोक्स ने 214 गेंद में 155 रन की पारी के दौरान नौ छक्के और इतने ही चौके जड़े। वह जोश हेजलवुड की शॉर्ट गेंद पर विकेटकीपर एलेक्स कैरी को कैच देकर आउट हुए।

उनके आउट होते ही स्टेडियम में सन्नाटा पसर गया। स्टोक्स जब पवेलियन की तरफ लौट रहे थे तब लॉर्ड्स में खचाखच भरे दर्शकों ने खड़े होकर उनके सम्मान में तालियां बजायी।वह टीम के सातवें बल्लेबाज के तौर पर आउट हुए और उनके पवेलियन जाते ही आस्ट्रेलिया की जीत पर लगभग मुहर लग गयी थी। टीम को हालांकि अगले तीन विकेट झटकने में एक घंटे का समय लग गया।

इंग्लैंड ने दिन की शुरुआत चार विकेट पर 114 रन से आगे से की। स्टोक्स ने बेन डकेट (83) के साथ पांचवें विकेट के लिए 132 रन की साझेदारी कर मैच में इंग्लैंड की वापसी कराई थी। आस्ट्रेलिया ने दिन के शुरूआती सत्र में बेन डकेट (83) और जॉनी बेयरस्टो (10) को चलता किया। बेयरस्टो विवादित तरीके से रन आउट हुए जिसके बाद स्टेडियम में मौजूद घरेलू दर्शकों ने आस्ट्रेलिया   पर बेईमानी करने का आरोप लगाया।

लंच के विश्राम के लिए जब टीम के खिलाड़ी पवेलियन की तरफ जा रहे थे तब भी दर्शक धोखेबाज, धोखेबाज का नारा लगा रहे थे। ड्रेसिंग रूम के रास्ते में लॉन्ग रूम में एक दर्शक ने आस्ट्रेलिया के खिलाड़ी के साथ मौखिक रूप से दुर्व्यवहार भी किया। मैरीलेबोन क्रिकेट क्लब (एमसीसी) ने बाद में अपने कुछ सदस्यों द्वारा लॉन्ग रूम में किये गए दुर्व्यवहार पर आॅस्ट्रेलिया की टीम से माफी मांगी।

बेयरस्टो ने कैमरून ग्रीन की बाउंसर गेंद को विकेटकीपर के हाथों में जाना दिया। वह इसके बाद गेंद को डेड होने से पहले ही क्रीज से निकल कर दूसरे छोर पर खड़े अपने साथी के पास जाने लगे इसी बीच विकेटकीपर एलेक्स कैरी ने गेंद को स्टंप पर मार दिया। बेयरस्टो इससे भौचक्के रह गये और मैदानी अंपायर ने तीसरे अंपायर की तरफ इशारा कर दिया। तीसरे अंपायर ने रीप्ले देखने के बाद उन्हें स्टंप आउट करार दिया।

बेयरस्टो निराशा में अपना सिर हिलाते पवेलियन की तरफ चल दिये। स्टोक्स ने इस फैसले के खिलाफ मैदानी अंपायरों के सामने अपना गुस्सा जाहिर किया। इस बीच लॉर्ड्स में मौजूद दर्शक आॅस्ट्रेलियाई टीम के लिए धोखेबाज…धोखेबाज… का नारा लगाने लगे।

उन्होंने स्टुअर्ट ब्रॉड (11) के साथ सातवें विकेट के लिए 108 रन की साझेदारी कर जीत की उम्मीद जगाई लेकिन उनके आउट होने के बाद मैच का रुख आस्ट्रेलिया की ओर मुड़ गया।आस्ट्रेलिया के लिए मिशेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और कप्तान पैट कमिंस ने तीन-तीन विकेट लिये।आस्ट्रेलिया की पहली पारी में 416 रन के जवाब में इंग्लैड की पहली पारी 325 रन पर सिमट गयी थी। आस्ट्रेलिया ने दूसरी पारी में 279 रन बनाये थे।

RELATED ARTICLES

बेटे प्रफुल्ल की सफलता की कहानी… पिता के दृढ़ विश्वास और मैकग्रा कनेक्शन ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

नयी दिल्लीा/ बेंगलुरु। प्रकाश हिंगे खुशी से फूले नहीं समा रहे हैं लेकिन इंडियन प्रीमियर लीग में अपने पदार्पण मैच में ही शानदार प्रदर्शन...

कौन हैं प्रफुल्ल हिंगे? डेब्यू मैच के पहले ही ओवर में राजस्थान के टॉप ऑर्डर को तहस-नहस कर मचाई सनसनी

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2026 में सोमवार को एक ऐसा नाम उभरकर सामने आया, जिसने अपनी रफ्तार और सटीक लाइन-लेंथ से दिग्गजों को...

LSG खिलाफ RCB को बल्लेबाजों से शानदार प्रदर्शन की उम्मीद

बेंगलुरु। मौजूदा चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) अब तक अपने प्रदर्शन में निरंतरता बनाए रखने में नाकाम रही लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) की टीम...

बिहार में नया सियासी अध्याय… सम्राट चौधरी बने मुख्यमंत्री, पहली बार बीजेपी की पूर्ण सरकार

पटना के राजभवन में बुधवार को आयोजित एक ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह के साथ ही बिहार की राजनीति में एक नए अध्याय की शुरुआत...

उल्लास के साथ मनाया गया बैसाखी पर्व, गुरुद्वारों में सजा विशेष दीवान

लखनऊ। शहर के गुरुद्वारों में बैसाखी का पर्व श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर गुरुद्वारों को रंगी बिरंगी झालरों...

गोपाल कृष्ण गोस्वामी महाराज को श्रद्धांजलि अर्पित की गयी

इस्कॉन भक्तों द्वारा अर्पित किये गये 56 भोगलखनऊ। इस्कॉन मन्दिर अध्यक्ष अपरिमेय श्याम प्रभुजी के दिशा-निर्देशन में लखनऊ एवं आस-पास के भक्तों ने श्रील...

‘स्याल्दे बिखौती मेला’ में दिखी पहाड़ों की कला-संस्कृति

महिलाओं व पुरूषों द्वारा सामूहिक झोड़ा नृत्य का जबर्दस्त प्रदर्शन कियालखनऊ। श्री रामलीला समिति पर्वतीय महापरिषद शाखा गोमती नगर के तत्वावधान में आज मंगलवार...

बुध प्रदोष व्रत आज, भक्त करेंगे शिवजी की पूजा

लखनऊ। हिंदू धर्म में प्रदोष व्रत को बेहद पवित्र और फलदायी माना जाता है. यह व्रत भगवान शिव और माता पार्वती की आराधना के...

खरमास समाप्त, आज से शुरू होंगे मांगलिक कार्य

लखनऊ। हिंदू धर्म में किसी भी शुभ या मांगलिक कार्य को करने से पहले सही मुहूर्त का चयन बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता...