back to top

Aus vs Ind : युवा भारतीय गेंदबाजों का दिखा जलवा, आस्ट्रेलिया की पहली पारी 369 रन पर सिमटी

ब्रिसबेन। रोहित शर्मा एक बार फिर गैर जिम्मेदाराना शॉट खेलकर अपना विकेट गंवा बैठे जिससे आस्ट्रेलिया के पहली पारी के 369 रन के जवाब में चौथे क्रिकेट टेस्ट के वर्षा बाधित दूसरे दिन भारत अच्छी शुरूआत से वंचित रह गया। भारी बारिश के कारण चाय ब्रेक के बाद खेल नहीं हो सका। उस समय भारत का स्कोर दो विकेट पर 62 रन था।

रोहित शर्मा ने शानदार शुरूआत करते हुए 74 गेंद में 44 रन बनाये लेकिन एकाग्रता टूटने का उन्हें खामियाजा भुगतना पड़ा। अपना सौवां टेस्ट खेल रहे नाथन लियोन ने उन्हें डीप में मिशेल स्टार्क के हाथों लपकवाया। इससे पहले शुभमन गिल (सात) ने पैट कमिंस की गेंद पर स्टीव स्मिथ को कैच थमाया। चाय ब्रेक के समय चेतेश्वर पुजारा आठ और अजिंक्य रहाणे दो रन बनाकर खेल रहे थे। दोनों ने ब्रेक से पहले 37 गेंद में महज दो रन बनाये।

इससे पहले भारत के युवा और अनुभवहीन गेंदबाजों ने बेहद अनुशासित प्रदर्शन करते हुए आस्ट्रेलिया के आखिरी पांच विकेट पहले ही सत्र में लेकर उसे पहली पारी में 369 रन पर आउट कर दिया। शार्दुल ठाकुर ने 94 रन देकर तीन विकेट लिये जबकि पहला टेस्ट खेल रहे वाशिंगटन सुंदर ने 89 और टी नटराजन ने 78 रन देकर तीन तीन विकेट चटकाये। लंच से पहले आस्ट्रेलिया ने 95 रन के भीतर पांच विकेट गंवा दिये। अपने प्रमुख खिलाड़ियों की चोटों से जूझ रही भारतीय टीम के इन गेंदबाजों का प्रदर्शन इसलिये भी काबिले तारीफ है कि इनके पास टेस्ट क्रिकेट का अनुभव नहीं है और सामने आस्ट्रेलिया जैसा प्रतिद्वंद्वी है।

पांच मुख्य गेंदबाजों के चोट के कारण नहीं खेल पाने से भारत को नेट गेंदबाज नटराजन और सुंदर को इस मैच में उतारना पड़ा। आस्ट्रेलिया ने गाबा पर 350 से अधिक रन बनाने के बाद कभी कोई टेस्ट नहीं गंवाया है। अपने कल के स्कोर पांच विकेट पर 274 रन से आगे खेलते हुए टिम पेन (50) और कैमरन ग्रीन (47) ने 98 रन की साझेदारी पूरी की। ठाकुर ने पेन को दूसरी स्लिप में रोहित शर्मा के हाथों लपकवाकर इस साझेदारी को तोड़ा। इसके बाद ग्रीन की भी एकाग्रता टूटी और वह सुंदर की गेंद पर बोल्ड होकर पवेलियन लौट गए। सुंदर ने लियोन को बोल्ड किया जबकि नटराजन ने जोश हेजलवुड को आउट करके आस्ट्रेलियाई पारी का अंत किया।

रोहित ने की नटराजन और अन्य गेंदबाजों की प्रशंसा : भारतीय उप कप्तान रोहित शर्मा थांगारासु नटराजन के मजबूत व्यक्तित्व से काफी प्रभावित हैं और उनका मानना है कि तमिलनाडु का बायें हाथ का यह गेंदबाज शीर्ष स्तर पर सफलता हासिल करने की भूख की बदौलत अच्छा प्रदर्शन करता रहेगा।


स्कोर बोर्ड


आस्ट्रेलिया पहली पारी : मैथ्यू वेड का ठाकुर बो नटराजन 45,ग्रीन बो सुंदर 47,टिम पेन का रोहित बो ठाकुर 50,कमिंस पगबाधा बो ठाकुर 2,स्टार्क नाबाद 20, लॉयन बो सुंदर 24, हेजलवुड बो नटराजन 11,अतिरिक्त : 20 रन,कुल योग : 115 . 2 ओवर में 369 रन, विकेट पतन :।-4, 2-17, 3-87, 4-200, 5-213, 6-311, 7-313, 8-315, 9-354, गेंदबाजी : सिराज 25 . 10 . 66 .।, नटराजन 24.2 . 3 . 78 . 3,ठाकुर 24 . 6 . 93 . 3, सैनी 7.5 . 2 . 21 . 0, सुंदर 31 . 6 . 89 . 3, रोहित 0.1 . 0 .। . 0

भारत पहली पारी : रोहित का स्टार्क बो लियोन 44,गिल का स्मिथ बो कमिंस 7,पुजारा नाबाद 8,रहाणे नाबाद 2,अतिरिक्त : एक रन, विकेटपतन :। . 11, 2 . 60,गेंदबाजी : स्टार्क3 .। . 8 . 0 हेजलवुड 8 . 4 . 11 . 0, कमिंस 6 .। . 22 .।, ग्रीन 3 . 0 . 11 . 0, लियोन 6 . 2 . 10 .।

RELATED ARTICLES

आगरा में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका एक साथ लापता, सीसीटीवी से खुला राज

आगरा। ताजगंज क्षेत्र में 16 वर्षीय छात्र और उसकी 38 वर्षीय ट्यूशन शिक्षिका के एक साथ लापता होने का मामला कई दिनों तक पुलिस...

पैलेट गन से घायल युवक के मामले में FIR दर्ज करने के लिए डीसीपी कार्यालय पहुंचे राहुल गांधी

नयी दिल्ली। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी, नीट प्रश्नपत्र लीक के विरोध में 20 जुलाई को छात्रों के प्रदर्शन के दौरान कथित तौर...

‘वंदे मातरम्’ पर हो रही राजनीति ठीक नहीं, सरकारें जनहित के मुद्दों पर ध्यान दें: मायावती

लखनऊ। बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की राष्ट्रीय अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने कहा कि ‘वंदे मातरम्’ पर जारी सियासत ठीक...

पुत्रदा एकादशी कल, होगी श्रीहरि की आराधना

लखनऊ। हिन्दू धर्म में एकादशी तिथि का बहुत महत्व होता है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने का विधान है. वहीं, सावन महीने...

मेघ मल्हार में गूंजे अवधी लोकगीतों के सुर

लखनऊ। सुशान्त गोल्फ सिटी के अटलपुरी में सावन की रिमझिम, कजरी के मधुर सुर और पारंपरिक लोकगीतों की मिठास के बीच वाइब्रेंट फोक आर्ट...

2500 महिलाओं ने मनाया प्रथम सनातनी हरियाली तीजोत्सव

शिव दरबार, झूलोत्सव, सामूहिक डमरू नाद और दीप रोशन का अनुष्ठान रहा केन्द्रीय आकर्षण-मासिक आध्यात्मिक संगोष्ठी की श्रंख्ला में आयोजित इस उत्सव में कर्मठ...

मेरे किरदार में परफॉर्म करने के लिए बहुत कुछ है : खुशी दुबे

लखनऊ। टीवी और फिल्मों में अपनी पहचान बना चुकीं अभिनेत्री खुशी दुबे इन दिनों वेब सीरीज सर्विस गर्ल में एक बेहद अलग और चुनौतीपूर्ण...

सावन का दूसरा प्रदोष व्रत 25 को, होगी शिवजी की पूजा

लखनऊ। भगवान शिव को सावन का महीना अतिप्रिय होता है। इस माह भगवान शिव की विशेष रूप से पूजा-आराधना करने का महत्व होता है।...

एक्शन, इमोशन और नॉस्टैल्जिया लिए लौटा ‘स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे’

लखनऊ। 'फ्रेंडली नेबरहुड सुपरहीरो' के रूप में दुनियाभर के लोगों के दिलों में घर कर चुका स्पाइडर-मैन जब भी पर्दे पर आता है, उसके...