back to top

जम्मू में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर घुसपैठ की कोशिश नाकाम

जम्मू। सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) ने रविवार को यहां अंतरराष्ट्रीय सीमा पर पाकिस्तान की ओर से घुसपैठ की कोशिश नाकाम करते हुए करोड़ों रूपए मूल्य की 62 किलोग्राम हेरोइन बरामद की है। बीएसएफ के शीर्ष अधिकारी ने यह जानकारी दी।

बीएसएफ के महानिरीक्षक (जम्मू सीमा) एन एस जामवाल ने बताया कि उनका बल पाकिस्तान के सामने कड़ा विरोध दर्ज करा रहा है और उन्हें उम्मीद है कि इस विफल तस्करी प्रयास में शामिल लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

जामवाल ने बताया कि रात करीब दो बजे आर एस पुरा सेक्टर के अरनिया इलाके में, बुधवार और बुल्लेचक सीमा चौकियों के जवानों ने मादक पदार्थों और हथियारों की तस्करी की कोशिश विफल कर दी और एक-एक किलोग्राम हेरोइन के 62 पैकेट, दो चीनी पिस्तौल, तीन मैग्जीन और कुछ गोला बारूद बरामद किया।

इस सफल अभियान के लिए अपने जवानों को बधाई देने पहुंचे बीएसएफ महानिरीक्षक ने बताया कि बल की खुफिया शाखा और पुलिस से पाकिस्तान से मादक पदार्थ और हथियारों की संभावित तस्करी की सूचना मिली थी।

उन्होंने कहा, हम इस खतरे के प्रति चौकन्ना थे। रात करीब दो बजे पाकिस्तानी क्षेत्र में कुछ लोग नजर आए और उनमें से दो-तीन इस तरफ आने के लिए सीमा की बाड़ की ओर बढ़े। हमारे सैनिकों ने उन्हें ललकारा।

अधिकारी ने कहा कि उन्होंने (घुसपैठियों ने) गोलियां चलाईं लेकिन वे बीएसएफ की त्वरित जवाबी कार्रवाई के डर से मादक पदार्थ और हथियारों की खेप छोड़ कर, अंधेरे का फायदा उठाते हुए भाग गए। ये चीजें प्लास्टिक के बैग में रखी थी। जब्ती का निरीक्षण करने पहुंचे जम्मू के पुलिस अधीक्षक श्रीधर पाटिल ने कहा कि इस खेप की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 300 करोड़ रूपए है।

उन्होंने कहा, हम इसे पाकिस्तान के सहयोग से चलने वाले मादक पदार्थ-आंतकवाद के रूप में देखते हैं। हम पिछले दो सालों में पाकिस्तान से मादक पदार्थों की तस्करी के कई प्रयासों को विफल कर चुके हैं। वे हमारे युवकों की जिंदगी बर्बाद करने के लिए मादक पदार्थ भेज रहे हैं लेकिन हम इस खतरे के प्रति चौकस हैं।

RELATED ARTICLES

इस बार अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे खरगे, कहा: आज जश्न मनाने का नहीं, जवाबदेही मांगने का दिन

नयी दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने मंगलवार को कहा कि वह अपना जन्मदिन नहीं मनाएंगे क्योंकि यह जश्न मनाने का नहीं, बल्कि जवाबदेही...

दिल्ली में किसान महापंचायत से पहले हरियाणा पुलिस ने शंभू बॉर्डर सील किया

शंभू/अंबाला । पंजाब के किसान नेता सरवन सिंह पंढेर ने प्रस्तावित भारत-अमेरिका व्यापार समझौते के विरोध में महापंचायत में शामिल होने दिल्ली जा रहे...

सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक स्थिर : अस्पताल

नयी दिल्ली। सफदरजंग अस्पताल ने मंगलवार को कहा कि सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक के महत्वपूर्ण स्वास्थ्य मानक फिलहाल स्थिर हैं, लेकिन चिकित्सकों की बार-बार...

डॉ.दरबारी लाल अस्थाना स्मृति सम्मान से अलंकृत होंगी डॉ.दिव्या श्रीवास्तव

यह आयोजन दयानंद इंटर कॉलेज परिसर में 25 जुलाई को होगादयानंद कन्या इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या डॉ.दिव्या श्रीवास्तव को दिया जाएगा स्वतंत्रता सेनानी डॉ.दरबारी...

जैन मंदिर में सिद्धचक्र महामंडल विधान का भव्य शुभारंभ

घट यात्रा, ध्वजारोहण और मंत्र जाप के साथ गूंजा पूरा वातावरणलखनऊ। दिगंबर जैन समाज के परम पूज्य आचार्य सुबल सागर जी महाराज के मंगल...

समय की कीमत समझने वाला ही जीवन में करता है तरक्की : विहसंत सागर जी महाराज

लखनऊ। आशियाना दिगंबर जैन मंदिर में चल रहे पावन वषार्योग (चातुर्मास) के अंतर्गत आयोजित धर्मसभा में पूज्य उपाध्याय श्री 108 विहसंत सागर जी महाराज...

ऐतिहासिक किरदार निभाना है सपना : परिचय शर्मा

लखनऊ। 'सड्डा हक' 'बालिका वधू' 'स्वराज' और 'बेगूसराय' जैसे चर्चित टीवी शोज में अपनी दमदार अभिनय छाप छोड़ने वाले अभिनेता परिचय शर्मा इन दिनों...

‘दिल दीवाना हो गया’ 31 को होगी रिलीज

निर्माता इश्पॉल सिंह चावला ने तीन नए कलाकारों पर जताया भरोसालखनऊ। रोमांस, भावनाओं और पारिवारिक रिश्तों पर आधारित हिंदी फिल्म दिल दीवाना हो गया...

गुरु पूर्णिमा पर 5 चीजों का दान करने से मिलेगा गुरु का आशीर्वाद

लखनऊ। सनातन धर्म में गुरु पूर्णिमा का पर्व गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और कृतज्ञता व्यक्त करने का विशेष अवसर माना जाता है. वर्ष...